- वीर हकीकत राय से लेकर वीर मदनलाल ढींगरा तक श्रद्धांजलि, शहर देशभक्ति रंग में रंगा
हाल ही में भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किए गए “ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। इसी गौरवपूर्ण क्षण के उपलक्ष्य में आज हिसार नगर में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग
में रंग दिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत मुल्तानी चौक स्थित वीर हकीकत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद नगरवासियों, समाजसेवी संगठनों, युवाओं, महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति नारों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का संयोजन पार्षद ज्योति वर्मा ने किया। यात्रा के समापन पर रेड स्क्वायर मार्केट में स्थित वीर क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय हिंद”, और “सैनिकों को सलाम” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और नागरिकों ने घरों की छतों से तिरंगे लहराकर उत्साह बढ़ाया इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों ने पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर एक कायराना हरकत की थी। लेकिन अब भारत ऐसा देश नहीं रहा जो अत्याचार सहन करे। “ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखा दिया कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।’ हिसार नगर निगम के मेयर प्रवीण पोपली ने भी सेना की वीरता को नमन करते हुए कहा, “अब भारत हर मोर्चे पर सक्षम है। हमारी सेना ने साबित कर दिया है कि वह हर आक्रांता को उनकी ही भाषा में जवाब देना जानती है। तिरंगा यात्रा में भाग लेने वालों में मेयर प्रवीण पोपली, सुरेश गोयल धूप वाला, सितेन्द्र भारद्वाज, सुनील वर्मा, सरोज सिहाग, लोकेश असीजा, शुभम वलेचा, राहुल सैनी, नरेश सिंगल, दीपक अग्रवाल, पार्षद भीम महाजन, ज्योति वर्मा, मनोहर लाल वर्मा, मोहित सिंगल, वीरेंदर शर्मा, कृष्ण बिश्नोई, मनोज खटाना, रंजीव राजपाल, दीनदयाल गोरखपुरिया, नीलम टुटेजा, मोहित गोयल, सुनील चाय पत्ती, हरीश चौधरी, पूर्व पार्षद उम्मेद खन्ना, धर्मवीर पांन्नू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल सेना के पराक्रम को सम्मान देने का माध्यम बना, बल्कि नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और भी प्रबल कर गया।