हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद नायब सिंह सैनी बुधवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी सेमिलने पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि सैनी ने अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए पीएम से परामर्श किया। नायब सैनी नेराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और उन्हें विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने जा रही है।” प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री सेशिष्टाचार भेंट हुई है। हरियाणा में हमारी जो प्रचंड जीत हुई है उसके बारे में मैंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया है। मैंने प्रधानमंत्री को कहा है कि उन्हें हरियाणा के लोग बहुत प्यार और स्नेह करते हैं जिसका परिणाम है कि तीसरी बार हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बन रही है। हरियाणा में सीएम कौन होगा, इस पर नायब सैनी ने कहा कि मैंने अपनी ड्यूटी कर ली है। अब मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला संसदीय बोर्ड लेगा। हरियाणा में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 2014 में 47 सीटें मिलने पर भाजपा ने पहली बार हरियाणा में अपनेदम पर सरकार बनाई थी। इस बार पार्टी वह आंकड़ा भी पार कर गई। 2019 में भाजपा की सीटें घटकर 40 रह गई थीं। साढ़े नौ साल सत्ता में रहने के बाद एंटी इंकम्बेंसी की रिपोर्ट के बाद पार्टी ने मनोहर लाल की जगह ओबीसी समुदाय के नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था। 56 दिन के सीएम नायब सैनी को भाजपा चेहरा बनाकर मैदान में उतरी और प्रचंड जीत हासिल की। हरियाणा में भाजपा ने 48 सीटों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो कांग्रेस से 11 अधिक है, जेजेपी और आप जैसी पार्टियों का सफाया हो गया और आईएनएलडी को सिर्फ दो सीटें मिलीं। आप ने अपनेदम पर चुनाव लड़ा था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.