Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » ‘ॐ नमः शिवाय सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं…’ तमिलनाडु के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
    हिसार न्यूज July 27, 2025

    ‘ॐ नमः शिवाय सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं…’ तमिलनाडु के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

    Prime Minister Narendra Modi performs an aarti at a Shiva temple in Tamil Nadu, holding a large flame plate in front of a Shiva Lingam. An inset shows PM Modi speaking at an event, with a tilak on his forehead. The Hindi quote below mentions how the chant of "Om Namah Shivaya" gives goosebumps, a statement made by him during a program in Tamil Nadu.
    ‘ॐ नमः शिवाय सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं…’ तमिलनाडु के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी – जुगााडिन न्यूज़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    •  गंगैकोंडा चोलपुरम मंदिर में पूजा-अर्चना कर चोल वंश की विरासत को दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के ऐतिहासिक गंगैकोंडा चोलपुरम मंदिर का दौरा किया और चोल साम्राज्य की समृद्ध विरासत को नमन किया। इस अवसर पर शैव धर्मग्रंथों के विद्वान शिवाचार्य और ओथुवमूर्ति ने पवित्र स्तोत्रों क पाठ कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी, चोल साम्राज्य के महान शासक राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती पर आयोजित विशेष समारोह में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जब मैं ‘ॐ नमः शिवाय’ सुनता हूं, तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मैं काशी का सांसद हूं और शिवभक्ति की इस ऊर्जा को गहराई से महसूस करता हूं। यह एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव है, जो मन को भावविभोर कर देता है।” 11वीं सदी में निर्मित इस भव्य शिव मंदिर में प्रधानमंत्री ने तमिल परिधान – वेष्टि और अंगवस्त्र पहनकर पूजा-अर्चना की। यह मंदिर चोल वंश की स्थापत्य कला और सैन्य शक्ति का प्रतीक है और यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों ‘ग्रेट लिविंग चोल टेम्पल्स’ का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने कहा, “मुझे भगवान बृहदेश्वर के चरणों में उपस्थित होकर पूजा करने का सौभाग्य मिला। मैंने यहां 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। मेरी कामना है कि सभी को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त हो।” अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि चोल राजाओं ने अपने राजनयिक और व्यापारिक संबंधों का विस्तार श्रीलंका, मालदीव और दक्षिण-पूर्व एशिया तक किया। उन्होंने यह भी बताया कि यह विशेष संयोग है कि वे कल ही मालदीव से लौटे हैं और आज इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बने हैं।

    आदि तिरुवथिराई उत्सव का भव्य

    प्रधानमंत्री का यह दौरा गंगैकोंडा चोलपुरम में मनाए जा रहे आदि तिरुवथिराई उत्सव के अंतिम दिन हुआ। यह उत्सव 23 जुलाई से शुरू हुआ था, जिसका समापन रविवार को हुआ। इस दौरान महान संगीतकार इलैयाराजा ने तिरुवासगम पर आधारित विशेष संगीतमय प्रस्तुति दी। मंदिर परिसर को फूलों और हरियाली से सजाया गया था, जबकि सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे।

    सांस्कृतिक जुड़ाव कीपहल :

    प्रधानमंत्री मोदी का यह तमिलनाडु दौरा भारतीय जनता पार्टी की सांस्कृतिक जुड़ाव की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। वे अक्सर तमिल साहित्य, परंपरा और लोक कथाओं का उल्लेख कर प्रदेश के लोगों से संवाद स्थापित करते रहे हैं।

    विशेष अतिथि :

    इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, वित्त मंत्री थंगम थेनारसु, हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री पीके शेखर बाबू, परिवहन मंत्री एसएस शिवशंकर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन भी उपस्थित रहे।

    गंगैकोंडा चोलपुरम ग्रेट लिविंग चोल टेम्पल्स चोल वंश चोल साम्राज्य तमिलनाडु मंदिर नरेंद्र मोदी भाषण पीएम मोदी बृहदेश्वर मंदिर राजेंद्र चोल विश्व धरोहर स्थल शिवभक्ति
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहजारों कार्यकर्ताओं ने न्याय महासम्मेलन में पहुंचकर राहुल गांधी के हाथ मजबूत किए : चंद्रप्रकाश
    Next Article सीईटी को हरियाणा ने बनाया पर्व – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    Jatin Theri

    Related Posts

    DESIVERSE के PARMISH VERMA LIVE का हिसार में भव्य आयोजन, पंजाबी संगीत की धुनों पर झूमे दर्शक

    October 25, 2026

    हिसार में 24 अक्टूबर को होगा ‘DESIVERSE’ का भव्य आयोजन, परमीश वर्मा देंगे लाइव प्रस्तुति; प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की कार्यक्रम की जानकारी

    October 11, 2026

    डांडिया नाइट 2026: हिसार में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन

    October 10, 2026

    Sanskriti Group का ‘PURAB AUR PASCHIM’ Cultural & Food Fiesta 2.0 बना आकर्षण का केंद्र

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    November 3, 2026

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए LOC करेक्शन प्रक्रिया…

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026

    ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

    October 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिं ह सैनी ने की कई बड़ी घोषणाए

    May 23, 2025

    अग्रोहा में अंतर्राष्ट्रीय नर्सदिवस पर कार्यक्रम आयोजित जनरल डीपी वत्स बोले- मानवता की सच्ची सेवा हैं नर्

    May 12, 2025

    कांग्रेस भुगत रही अपने गलत नतीजोें का अंजाम, अभी बहुत कुछ बाकी : रणजीत सिंह

    May 20, 2024

    केमिकल इंजीनियरिंग में करियर

    May 24, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.