Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » विधायक चंद्रप्रकाश ने विधानसभा में आदमपुर हलके की समस्याएं उठाईं
    राजनीति November 15, 2024

    विधायक चंद्रप्रकाश ने विधानसभा में आदमपुर हलके की समस्याएं उठाईं

    विधायक चंद्रप्रकाश विधानसभा में आदमपुर हलके की समस्याएं उठाते हुए"
    विधायक चंद्रप्रकाश विधानसभा में आदमपुर हलके की समस्याएं उठाते हुए"
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आदमपुर के विधायक व सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रप्रकाश ने हरियाणा विधानसभा में आदमपुर हलके की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और विकास कार्य करवाने की मांग रखी। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार की उपलब्धियों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि प्रदेश में जैसे विकास की बात की जा रही है, वास्तविक स्थिति उससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था का दावा किया जा रहा है 

    इतना ही नहीं ग्रामीण व शहरी विकास, रोजगार व अनुसूचित व पिछड़े वर्ग के हितों के दावे भी खोखले हैं। विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा हरियाणा में जितना अच्छा माहौल दर्शाया जा रहा है, वैसा बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आदमपुर हलके में समस्याओं की भरमार है। 

    आदमपुर में लाइन पार क्षेत्र के लोग तो पानी की किल्लत से बुरी तरह जूझ रहे हैं। इसी भांति सीवरेज व्यवस्था ठप्प है। स्ट्रीट लाइट बंद पड़े हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन समस्याओं का तुरंत समाधान करके जनता को राहत प्रदान की जाए। चंद्रप्रकाश ने कहा कि हिसार-बगला रोड एवं अग्रोहा-आदमपुर रोड की हालत भी खस्ता है। इन रोड पर काम शुरू हुआ लेकिन फिर अधर में लटक गया। इसलिए इन रोड व अन्य सडक़ों का तुरंत निर्माण किया जाना चाहिए।

    चंद्रप्रकाश ने स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदमपुर में उपमंडल नागरिक अस्पताल की स्थिति भी अच्छी नहीं है। यहां पर न तो जनरेटर व अल्ट्रासाउंड मशीन है और न ही अन्य स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की कोई समुचित व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि इसलिए आदमपुरवासियों को इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। 

    रात के समय तो स्थिति और भी विकट हो जाती है। इसलिए उपमंडल नागरिक अस्पताल, सीएससी व पीएससी में स्टाफ व अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था तुरंत प्रभाव से करना सरकार का दायित्व है। सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रप्रकाश ने नौकरियां देने के दावों पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि पिछड़े वर्ग को नौकरियां देने की वास्तविक स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि अभिभाषण के अनुसार क्रीमी लेयर की वार्षिक सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख की गई है।

    वर्तमान मूल्य सूचकांक के अनुसार यह सीमा 10 लाख से ऊपर होनी चाहिए। एचकेआरएन के तहत लगे 1.20 लाख कर्मचारियों को रोजगार गारंटी की बात कही है। सरकार यह बताए कि इन कर्मचारियों में आरक्षण का लाभ कितने लोगों को मिला है। यदि इनको आरक्षण नहीं दिया तो कैसे आरक्षण प्रदान किया जाएगा।

    उन्होंने बीड़ के पांच गांवों को मालिकाना हक देने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि इन गांवों को हर हाल में उनका हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालसमंद गांव राजस्थान का सीमावर्ती गांव है और टेल पर है। यहां पर नहरी पानी के नालों की स्थिति दयनीय है। इसलिए सरकार को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाते हुए किसानों के लिए समुचित व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने किसानों को डीएपी खाद न मिलने की समस्या को उठाया और अनाज खरीद में आने वाली समस्याओं को भी उजागर किया।

    आईएएस चंद्रप्रकाश आदमपुरसमस्याएं चंद्रप्रकाश हरियाणाविधानसभा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleश्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विवादों से समाधान योजना (वीएसएसएस-2024) का किया शुभारंभ
    Next Article जनजातीय गौरव दिवस: पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा पर जारी किया सिक्का
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

    December 9, 2025

    केंद्र सरकार की जांच टीम ने हरियाणा में 100 किलो धान में 62 किलो चावल निकला : गर्ग

    November 29, 2024

    रामपाल माजरा होंगे इनेलो के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष अभय चौटाला ने पार्टी में वापसी कराई

    March 21, 2024

    ‘हमें हथकड़ी लगाई गई थी’, अमेरिका दूसरे बैच में आए अवैध प्रवासी का दावा

    February 16, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.