Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » टिकट वितरण से ही कांग्रेस की लूट की नीति जग जाहिर हुई : रणबीर गंगवा
    हिसार लोकसभा चुनाव 2024 September 13, 2024

    टिकट वितरण से ही कांग्रेस की लूट की नीति जग जाहिर हुई : रणबीर गंगवा

    भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरवाला से भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने कहा है कि कांग्रेस के टिकट वितरण से ही उनकी मंशा का पता चल गया है। जिन नेताओं को कांग्रेस ने चुनाव के लिए टिकट दिया है उनमें भोले भाले किसानों से जमीन लूटने वाले, पिछड़ों व दलितों पर अत्याचार करने वाले, आपराधिक तथा सीएलयू गैंग के लोग शामिल हैं। कांग्रेस के लोग लूटने व कूटने की नीति के लिए कुख्यात है।

    वे गुरुवार को धिगताना, तलवंडी राणा, जुगलान, मिर्जापुर, न्याणा, खोखा, खरकड़ी एवं मिल गेट क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अभी तक के राजनीतिक जीवन के दौरान मैंने जनता की उन सभी आकांक्षाओं को पूरा किया, जिनके लिए जनता ने मुझे चुना था। यही एक वजह है थी कि जनता के आशीर्वाद से मैं देश के सर्वोच्च सदन तक पहुंचा। हरियाणा में भी विधानसभा उपाध्यक्ष के तौर पर मुझे काम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के लिए यह बेहद जरूरी है कि वह एक अनुभवी व्यक्ति को अपना नेताचुने, यदि गलती से अनुभवहीन और कमजोर व्यक्तित्व के नेता को चुन लिया जाए तो वह लोगों को उनके जायज हक नहीं दिलवा पाएगा।

    भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उन्होंने सदैव समाज के भाईचारे के लिए काम किया है और युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और विशेषकर वंचितों की हकों की लड़ाई लड़ी है। गंगवा ने कहा कि हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी गरीब इलाज के अभाव में दम ना तोड़े, इसके लिए पहले आयुष्मान योजना चलाई और इलाज का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने के लिए चिरायु योजना चलाई और अब हमारी सरकार ने 70 वर्ष के ऊपकी आयु के सभी बुजुर्ग को निशुल्क  स्वास्थ्य सुविधाएं देने का निर्णय किया है। आज हरियाणा की 50 लाख महिलाओं को 500 रुपए का गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। हमने युवा वर्ग को उनकी काबिलियत के आधार पर नौकरी देकर उन्हें भटकने से बचाया है। इस बात का उदाहरण आप सभी के सामने है कि युवा वर्ग अब प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मेहनत करता है, क्योंकि उन्हें पता है कि वह पढ़ाई करेंगे तो नौकरी भी जरूर हासिल करेंगे। इसके विपरीत कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने हाल ही में 25 हजार नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को रुकवा दिया है। गंगवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे लोग के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और सरकार बनते ही रुकी हुई 25 हजार नौकरियों के अलावा 50 हजार नई नौकरियों पर काबिल युवाओं की भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बरवाला हल्के का त्वरित विकास उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। लोगों से रायशुमारी के बाद बड़े प्रोजेक्ट स्थापित करवाने की दिशा में काम किया जाएगा। बरवाला में विकास की सभी संभावनाएं मौजूद है क्योंकि यह नेशनल हाईवे पर बसा हुआ विधानसभा क्षेत्र है। गंगवा ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को सत्ता में आने के बाद केवल अपने परिवार की चिंता रहती है जबकि भाजपा हरियाणा की जनता को अपना परिवार मानती है। हम बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का दरवाजा हमेशा जनता के लिए खुला रहेगा। सरकार गरीबों की आवाज सुनने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार, रणधीर सिंह धीरू, अध्यक्ष ईश्वर मालवाल,सतबीर वर्मा रूप राम गुर्जर अनूप धनखड़ व जगदीश सांचला सहित बड़ी संख्या में विभिन्न गांव के सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    भाजपा भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा रणबीर गंगवा हिसार लोकसभा चुनाव 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहाईकमान जिसको टिकट देता है वह पार्टी का होता है और सबके मन का होता है : कुमारी सैलजा
    Next Article समस्याओं का समाधान करने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा : तरुण जैन
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक मजबूती को लेकर अहम बैठक

    July 29, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ का 124वां एपिसोड कार्यकर्ताओं के साथ सुना

    July 27, 2025

    तीसरी बार नॉन-स्टॉप सरकार बनाई है, काम में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 20, 2025

    कांग्रेस विधायक ने नितिन गडकरी को पीएम बनाने की मांग, कहा- “वह देर को शवकशसत करने की सोच रखते हैं’

    July 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    June 13, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी एंड प्रोग्राम (S.A.P.) के अंतर्गत “कैपकट…

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    14 इंच के डिस्प्ले के साथ Acer Swift Go 14 लैपटॉप और AMD राइजेन 7000 सीरीज प्रोसेसर भारत में लॉन्च: जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

    March 6, 2023

    वजन कम करने के लिए 8 योगा पोज़

    April 22, 2022

    कांग्रेस की 7 गारंटियों से प्रदेश जनता को मिलेगा सम्मान- रामनिवास घोड़ेला

    September 29, 2024

    हिसार की प्रगति के लिए टॉर्च से करेंगे उजाला ः सावित्री जिन्दल

    September 28, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.