Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » तीसरी बार नॉन-स्टॉप सरकार बनाई है, काम में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    हिसार न्यूज July 20, 2025

    तीसरी बार नॉन-स्टॉप सरकार बनाई है, काम में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पारंपरिक गदा उठाए हुए समर्थकों के साथ मंच पर मुस्कुराते हुए।
    तीसरी बार नॉन-स्टॉप सरकार बनाई है, काम में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • विपक्ष के दुष्प्रचार से घबराएं नहीं, तथ्यों के आधार पर दें जवाब

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने लगातार तीसरी बार नॉन-स्टॉप सरकार बनाई है और सरकार काम में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि तथ्यों के आधार पर उसका जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री संत कबीर कुटीर में आयोजित “धन्यवाद कार्यक्रम” में पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। ये लोग सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में पिछड़ा वर्ग के बैकलॉग को “योग्य उम्मीदवार नहीं” बताकर खाली छोड़ दिया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार ने पिछड़ा वर्ग से प्रोफेसर, डॉक्टर और इंजीनियर तक भर्ती करके दिखा दिया कि इस वर्ग में योग्य लोग पहले भी थे, बस नियत सही नहीं थी। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग द्वारा उन्हें पगड़ी पहनाकर जो सम्मान दिया गया है, वह इसे हमेशा ऊँचा रखेंगे।
    मुख्यमंत्री ने बताया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से समय-समय पर मार्गदर्शन लेते रहते हैं और पूरे प्रदेश में समान विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पढ़ाई और नौकरी का माहौल बदल रही है, मेरिट के आधार पर भर्तियां हो रही हैं और सिस्टम को पारदर्शी बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने 26 व 27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक लाने और वापस ले जाने के लिए नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की जानकारी भी दी। साथ ही, लड़कियों के साथ घर के एक सदस्य को जाने की अनुमति भी दी गई है। लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मेहनतकश और हुनरमंद है, लेकिन पूर्व की सरकारों ने इनके साथ भेदभाव किया। वर्तमान सरकार इस वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने क्रीमी लेयर की आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा ने कार्यक्रम को महाकुंभ बताते हुए कहा कि सरकार महात्मा  ज्योतिबा फुले और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय नीति पर चलते हुए गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव ला रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, पूर्व मेयर श्री मदन चौहान, श्री जवाहर सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में सतबीर वर्मा, देवेंद्र पांचाल, यशपाल, जय सिंह पॉल, श्री श्यामलाल जांगड़ा, रामचंद्र कंबोज, पूनम सैनी, शारदा यादव, निर्मल बैरागी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

    धन्यवाद कार्यक्रम नायब सिंह सैनी पारदर्शी भर्ती पिछड़ा वर्ग कल्याण भाजपा हरियाणा मुख्यमंत्री भाषण रणबीर गंगवा रामचंद्र जांगड़ा विपक्ष का दुष्प्रचार सतबीर वर्मा सरकारी योजनाएं हरियाणा सामाजिक न्याय सीईटी परीक्षा 2024 हरियाणा राजनीति हरियाणा सरकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleरक्तसेतु” ऐप का शुभारंभ, 22 जुलाई को होगा रक्तदान शिविर हिसार में ‘एक कदम ज़िंदगी की ओर’ संस्था की नई पहल
    Next Article हिसार की सुरक्षा को मिलेगा आधुनिक कवच: इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की डीपीआर स्वीकृत
    Jatin Theri

    Related Posts

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    July 5, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    आदमपुर शहर में आतिथ्य क्षेत्र को नई दिशा देते हुए द व्हाइट डाउनटाउन रेस्टोरेंट एवं…

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    दिल्ली बाजार ने हिसार में मोज़ेक इवेंट्स फेस्टहोलिक 1.0 शॉपिंग प्रदर्शनी में अपने लहंगा संग्रह का प्रदर्शन किया |

    December 20, 2022

    वॉट्सऐप ने लॉन्च किया नया एडिट फीचर; यूजर अब मैसेज भेजने के 15 मिनट बाद टेक्स्ट को मॉडिफाई कर सकता है

    May 23, 2023

    भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

    December 22, 2025

    सपरा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने धूमधाम से मनाया डॉक्टर्स डे

    July 2, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.