Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » मुख्यमंत्री: भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए महर्षि दयानंद की शिक्षाएं जरूरी।
    राजनीति November 10, 2024

    मुख्यमंत्री: भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए महर्षि दयानंद की शिक्षाएं जरूरी।

    nayab saini
    मुख्यमंत्री: भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए महर्षि दयानंद की शिक्षाएं जरूरी।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए युवा पीढ़ी को महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। इसके लिए हमें युवाओं को अच्छी शिक्षा व संस्कार देने चाहिए। इस कार्य को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के साथ-साथ आर्य समाज की तरफ से चलाए जा रहे अन्य गुरुकुल संस्थानों द्वारा भी बखूबी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा की तरफ से आयोजित आर्य महासम्मेलन के समापन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।

    इससे पहले मुख्यमंत्री श्री सैनी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा के साथ गुरुकुल का भ्रमण किया और देसी गाय की गौशाला का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने आर्य समाज के प्रणेता महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वें जयंती वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति तथा मानव कल्याण के लिए आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने आज इस दो दिवसीय आर्य महासम्मेलन में गहन विचारमंथन किया है जिससे समाज को एक नई दिशा मिलेगी। इस आयोजन के लिए आर्य समाज के लोग बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि दयानंद ने वर्ष 1875 में आर्य समाज का गठन किया था।

    इस समाज ने धर्म, समाज और राष्ट्र के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। वैदिक आदर्शों और संस्कृति के प्रति निष्ठा जताते हुए जातिवाद का अंत करने, सबको पढ़ने का अधिकार, स्त्री शिक्षा, विधवा विवाह, छूआछूत को समाप्त करने और गौ-रक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत परतंत्र था तब महर्षि दयानंद ने देश में स्वराज की मशाल जलाई।

    देश की आजादी के आंदोलन में आर्य समाज की अहम भूमिका रही। स्वामी श्रद्धानंद, महात्मा हंसराज, लाला लाजपत राय, वीर सावरकर और राम प्रसाद बिस्मिल जैसे महान देशभक्तों का नाम शामिल है। अमर शहीद मदन लाल ढींगरा और शहीदे आजम भगत सिंह जैसे वीरों के जीवन पर भी आर्य समाज की गहरी छाप थी। कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मना रहा है।

    इस राष्ट्रव्यापी अभियान में आर्य समाज के प्रतिनिधि युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं और महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आर्य समाज के प्रतिनिधि देश में पर्यावरण को बचाने, जल संरक्षण, देसी गाय का संरक्षण, किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्राकृतिक खेती को आंदोलन का स्वरूप देने का काम कर रहे हैं।

    उन्होंने सम्मेलन में आर्य समाज के प्रतिनिधियों से न केवल अपील की बल्कि संकल्प दिलवाया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है। इसके लिए देश के नागरिकों को अच्छी शिक्षा और संस्कार तथा देश की प्राचीन संस्कृति और धरोहर के प्रति आमजन को जागरूक करेंगे। उन्होंने गुरुकुल कुरुक्षेत्र की 200 एकड़ भूमि पर की जा रही प्राकृतिक खेती और गुरुकुल कुरुक्षेत्र में विद्यार्थियों को दी जा रही अच्छी शिक्षा और संस्कारों पर विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी मौजूद रहे।

    आर्य महासम्मेलन कुरुक्षेत्र गुरुकुल कुरुक्षेत्र पर्यावरण संरक्षण"> महर्षि दयानंद विश्व गुरु शिक्षा संस्कार हरियाणा मुख्यमंत्री
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ
    Next Article अग्रोहा मेले का शुभारंभ शक्ति सरोवर स्नान व मंदिरों में आरती से हुआ शुभारम्भ
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू अभिनीत कोड नाम: तिरंगा 14 अक्टूबर को रिलीज होगी; पहला पोस्टर आउट

    September 19, 2022

    यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा पंजीकरण शुरू; आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर

    October 3, 2023

    यूवीए जेम्स एंड ज्वेल्स ने हिसार में मोज़ेक इवेंट्स फेस्टहॉलिक 1.0 शॉपिंग प्रदर्शनी में अपने स्टॉल का प्रदर्शन किया

    December 21, 2021

    दुनिया भर में 50 स्वादिष्ट व्यंजन

    March 21, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.