Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kavita Khatkar
हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी अपने धन्यवाद दौरे के दौरान गांव लोहानी पहुंची। लोहानी गांव में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सरपंच अशोक शर्मा व पूर्व राजेंद्र शर्मा ने उन्हें गांव की पगड़ी पहना उनका स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जब श्रुति चौधरी चुनाव के समय आई थी तब गांव की तरफ से उन्होंने वायदा किया था कि वे सब उनके साथ है और ग्रामीणों के सहयोग से पहली बार श्रुति चौधरी लोहानी गांव से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से लगभग 11 सौ वोट से…
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि आज हरियाणा वासियों के लिए खुशी का दिन है क्योंकि आज केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवंराजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राज्य से निकलने वाले विभिन्न राजमार्गों पर कार्य शुरू करने की अपनी मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज लगभग दर्जनभर राजमार्गों के निर्माण के संबंध में डीपीआर तैयार करने की मंजूरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री आज यहां नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के साथ हरियाणा से संबंधित विभिन्न सड़क परियोजनाओं के संबंध में आयोजित बैठक के उपरांत पत्रकारों को संबोधित कर…
गुरु जम्भेश्वरगुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के एलुमनी (पूर्व छात्रों) एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में विश्वविद्यालय की छठी एलुमनी मीट के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय की एलुमनी एसोसिएशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए सतत सहयोगात्मक कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की सक्रियता बढ़ाने हेतू नई योजनाओं जैसे सपोर्ट बैक सर्किल, प्लेसमेंट सपोर्ट, लेबोरेट्री सपोर्ट, अध्यापन- पीठ तथा फैलोशिप की स्थापना आदि के क्रियान्वयन हेतु सकारात्मक प्रयास किए जाएं। विश्वविद्यालय प्रशासन…
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि) हिसार के 30वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को विश्वविद्यालय के चौ. रणबीर सिंह सभागार में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्वदेशी शोध संस्थान नई दिल्ली के मानक सलाहकार डा. सुरेश गुप्ता तथा विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर विशिष्ट अतिथि विशिष्ट अतिथि रहे। आईक्यूएसी के सौजन्य से हुए इस आयोजन में डीन अकेडमिक अफेयर्ज प्रो. योगेश छाबा तथा आईक्यूएसी निदेशक प्रो. आशीष अग्रवाल भी मंच पर उपस्थित रहे। प्रो. नरसीराम ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिवस…
े सोमवार को कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों ने स्थिरता की उस अभिव्यक्ति को और मजबूत किया है, जिसे केंद्र में उनके नेतृत्व वाली सरकार को लगातार तीसरी बार मौका देकर जनता ने व्यक्त किया था। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बीच आई है, जबकि राजनीतिक दल अपने प्रचार अभियान को धार देने में जुटे हुए हैं। एक टीवी चैनल के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, मोदी ने कहा कि उनकी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में अभूतपूर्व गति और पैमाने पर काम कर रही है, और दुनिया में जारी…
हरियाणा में नई सरकार के गठन के कुछ दिनों बाद रविवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। विभागों के बंटवारे के साथ ही मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोकने वाले अनिल विज के साथ “खेल’ हो गया है। अनिल विज नई सरकार के गठन के साथ ही अपने पुराने मंत्रालय से हाथ धो बैठे हैं। हालांकि उन्हें तीन नए विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें गृह मंत्रालय शामिल नहीं है। दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह और वित्त विभाग अपने पास रखे हैं। गौरतलब है कि किसी भी सरकार में ये विभाग सबसे अहम होते हैं।…
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने देश भर के लोगों को करोड़ों रुपयों की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता के संबोधन की शुरूआत हर -हर महादेव से की। इसके बाद उन्होंने शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने में काशी आना अपने आप में पुण्य है। इससे सुखद संयोग भला क्या हो सकता है। शंक्राचार्य जी के आशीर्वाद से ही काशीवासियों को अस्पताल मिला। ये अस्पताल अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं इस नेत्र अस्पताल को देखकर आया हूं।…
्देश में तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनने उपरांत भाजपा जिला कार्यालय में जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों से चुनाव जीतने वाले नवनियुक्त विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इनमें बरवाला से नवनिर्वाचित विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, हांसी से विधायक विनोद भ्याणा व नलवा से रणधीर पनिहार शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि हर कार्यकर्ता के लिए गर्व व हर्ष का विषय हैकि प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भाजपा को जनादेश दिया है। देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकारों की नीतियों व कार्यक्रमों से खुश है…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गएहैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट से, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा भाजपा ने मंत्री गिरीश महाजन को जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर से, आशीष शेलार को वांद्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा को मालाबार हिल से टिकट दिया है। कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले को उम्मीदवार बनाया गया है।भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण की…
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा है कि हरियाणा की भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के प्रति पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा जिले से हजारों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने नायब सैनी को दूसरी बार विधायदल का नेता चुने जाने का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है। जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की बदौलत हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा को जनादेश दिया है। हरियाणा की नई सरकार का गठन 17 अक्टूबर को हो रहा है, जिसके प्रति…