Author: Kavita Khatkar

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. बी आर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के जरिए नागरिकों को समान अधिकार देकर उन्हें स्वतंत्रता से जीवन जीने का दिया अधिकार नायब सिंह सैनीचंडीगढ़ जार हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संविधान निर्माता डॉ. बी आर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. बी आर अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार और एक महान समाज सुधारक थे। भारत देश सदैव बाबा साहेब का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि संविधान बनाने के चुनौतीपूर्ण कार्य में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का…

Read More

गुरु जमशेर विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग ने मान सत्र के दौरान विशेष व्याख्यान श्रृंखला की शुरुआत की है। इस श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभवी विशेषज्ञों और अकादमिक विद्वानों से सीखने का मंच प्रदान करना है। श्रृंखला का उद्घाटन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील मान और बी.फार्मा प्रथम के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में विभाग के पूर्व छात्र और विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत विशेषज्ञ जगमोहन सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता: डॉ. सुरेंद्र मान: उन्होंने विद्यार्थियों को ड्रग कंट्रोल ऑफिसर के कार्य और दवाओं के दुरुपयोग के…

Read More

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि), हिसार के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) में ‘एडवांस इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्निक्स’ विषय पर चल रहा अंतर्विषयक रिफ्रेशर कोर्स सम्पन्न हो गया है। दो सप्ताह तक चले इस कोर्स के समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता एमएमटीटीसी की निर्देशिका प्रो. सुनीता रानी ने की। इस अवसर पर एमएमटीटीसी के उपनिदेशक डा. हरदेव सिंह व शिक्षा संकाय की अधिष्ठाता प्रो. वंदना पूनिया सहित कार्यक्रम समन्वयक डा. अनुराग सांगवान व डा. विक्रमजीत सिंह उपस्थित रहे। कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने अपने संबोधन में कहा कि…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कृषि क्षेत्र के वैज्ञानिकों से ऐसी तकनीक विकसित करने और प्रसारित करने का आह्वान किया, जो समस्याओं का समाधान ढूंढना होगा। इस बीच राष्ट्रपति ने पिछले एक दशक में कृषि उत्पादन और इसके दूसरे देशों में निर्यात में सफलता को लेकर संतुष्टि जताई। उन्होंने कि प्राकृतिक आपदाओं, जलवायु परिवर्तन के भयानक प्रभावों और संसाधनों के अत्याधिक दोहन की समस्याओं से निपटने में मदद करे। ‘कृषि क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने में मदद करें”, राष्ट्रपति मुर्मू का वैज्ञानिकों से आह्वान राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में संबोधन…

Read More

पवित्र गीता महापूजन से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 का शुभारंभ कुरुक्षेत्र: पवित्र ब्रह्मसरोवर के तट पर मंत्रोच्चार और शंखनाद की गूंज के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 का शुभारंभ गीता महापूजन से हुआ। इस दिव्य आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जांजीबार के संस्कृति एवं खेल मंत्री टीएम माता, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा सहित अनेक पूजनीय और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा, “गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक है। प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से…

Read More

आदमपुरवासियों ने विधायक व सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रप्रकाश से मुलाकात करके समस्याओं से अवगत करवाया। लोगों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से आदमपुर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। आदमपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधायक चंद्रप्रकाश ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निदान के लिए संबंधित विभागों को आदेश भी दिए। आदमपुरवासियों ने विधायक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करके उनके समक्ष पर्याप्त बिजली व पेयजल उपलब्ध न होने की समस्या रखी। इसके साथ ही लचर सीवर व्यवस्था व जर्जर सड़कों की समस्या लोगों ने प्रमुखता से उठाई। चंद्रप्रकाश ने इन समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए…

Read More

हिसार अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा ने बताया कि राज्य सरकार ने हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2024 अधिसूचित की है। योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे कर्मचारियों को पुरस्कृत करके शासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है, जिन्होंने अपने अभिनव कार्यों और असाधारण प्रयासों से प्रदेश में बेहतर शासन में योगदान दिया है। इसमें मुख्य सचिव विवेक जोशी द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है, जो राज्य के सभी सरकारी विभागों, बोडों, निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों कर्मचारियों लागू होगी। उन्होंने बताया योजना के तहत राज्य पर कि इस सरकार ने प्रदेशभर में सुशासन को बढ़ावा देने में असाधारण प्रयासों…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन के अवसर पर नागरिकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “एक ऐसे समय में जब देश ‘कृत भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे हुए हैं, तब ‘भारतीय न्याय संहिता’ का प्रारंभ होना बहुत बड़ी बात है।” प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “पहले अपराधियों से ज्यादा डर आम नागरिकों में रहता था। कई अहम कानून चर्चा से दूर रहे हैं। अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक पर व्यापक चर्चा हुई और अब नए संशोधन विधेयकों…

Read More

2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए चल रहे प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में, फैशन टेक्नोलॉजी विभाग की दस छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित यूनिक एंटरप्राइजेज लिमिटेड, फरीदाबाद में गुणवत्ता लेखा परीक्षक के पद हेतु हुआ है। कंपनी ने परिसर से बाहर साक्षात्कार आयोजित कर पिंकी, श्रुति कुमारी, मुस्कान, नेहा, मनीषा, आशु देवी, काफी, नीलम, तमन्ना एवं भारती का चयन किया है। चयनित छात्राओं को लगभग 2.4 लाख वार्षिक वेतन, भोजन एवं आवास सहित एक व्यापक पैकेज प्रदान किया जाएगा। डॉ. मुकेश बंसल, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी (टीपीओ) ने छात्राओं को बधाई दी और निर्यात उद्योग में…

Read More

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 का भव्य आगाज हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 का शुभारंभ 5 दिसंबर को होगा। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केरल के राज्यपाल श्री शरीफ मोहम्मद खान, जांजीबार और ओमान के सांस्कृतिक मंत्री विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पुरुषोत्तमपुरा बाग में किया जाएगा, जहां हरियाणा पवेलियन, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही महापूजन और महाआरती का भी आयोजन किया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज और देशभर से आए विद्वान 5 दिसंबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

Read More