Author: Divya Aggarwal

हिसार के सक्षम जिंदल ने जेईई एडवांस 2025 में देशभर में दूसरी रैंक हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सेक्टर-14 स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। डॉ. गुप्ता ने सक्षम को स्मृति चिन्ह भेंट किया, आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता एवं परिजनों से मुलाकात कर बधाई दी। सक्षम ने जेईई एडवांस परीक्षा में 360 में से 332 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल की है। इससे पहले, जेईई मेन 2025 में उन्होंने 100 परसेंटाइल स्कोर कर ऑल इंडिया 10वीं…

Read More

हिसार में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभा रहे ‘हमारा प्यार – हिसार’ ग्रुप ने रविवार को एक सराहनीय पहल की। ग्रुप ने पुष्पा कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट में सफाई अभियान चलाया और पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की निराई-गुड़ाई कर उनके उचित रख-रखाव को सुनिश्चित किया। इस दौरान यह देखकर संतोष व्यक्त किया गया कि सभी पौधे अच्छी स्थिति में हैं। अभियान के दौरान ग्रुप सदस्यों ने न सिर्फ सफाई की, बल्कि ग्रीन बेल्ट में लगी बैठने की कुर्सियों की मरम्मत भी की। इस पहल में स्थानीय राहगीरों ने भी भागीदारी दिखाई और समूह…

Read More

हिसार शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या और जाम की भयावह स्थिति को देखते हुए हाल ही में हरियाणा सरकार के मंत्रियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ट्रैफिक से राहत दिलाने के लिए कई प्रस्तावों पर विचार किया गया। इसी सिलसिले में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के हिसार हलका अध्यक्ष विपिन गोयल ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हिसार के लिए तैयार किया गया एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट ही शहर को स्थायी रूप से जाम से मुक्त कराने का एकमात्र प्रभावी समाधान था। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट…

Read More

कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, 21 जून को एक लाख से अधिक लोग करेंगे योग हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का आयोजन कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक और भव्य रूप से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 27 मई से ही पूरे हरियाणा में स्वच्छता अभियान के साथ योग दिवस की तैयारियाँ आरंभ हो चुकी हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम के साथ “योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा” का संदेश देना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ब्रह्मसरोवर और मेला…

Read More

गुरुकुल धीरणवास एवं सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे युवा चरित्र निर्माण एवं योग शिविर में सोमवार को आयुर्वेद पर विशेष चर्चा हुई तथा वैदिक सिद्धांतों पर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान बच्चों में वैदिक जीवन मूल्यों, आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति और शारीरिक प्रशिक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। गुरुकुल के प्रवक्ता सत्यपाल अग्रवाल ने जानकारी दी कि नाड़ी वैद्य सत्यप्रकाश आर्य (संचालक – कायाकल्प संस्थान, रोहतक) ने ऑनलाइन माध्यम से शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल औषधि नहीं, बल्कि जीवन पद्धति और आहार विज्ञान है।…

Read More

इंटरनेशनल योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में घोषित स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत रविवार को हिसार में जोरदार ढंग से हुई। इस क्रम में नगर निगम मुख्य सभागार में आयोजित समारोह में मेयर प्रवीण पोपली की अध्यक्षता में अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रम में निगमायुक्त नीरज, अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल, संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह, एक्सईएन जयबीर डूडी और अमित कौशिक समेत निगम के सभी शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। मेयर प्रवीण पोपली ने इस अवसर पर कहा कि 1 से 21 जून तक चलने वाले इस पखवाड़े में हर दिन स्वच्छता…

Read More

कृषि शिक्षा, अनुसंधान व सतत विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित पुरस्कार | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), हिसार के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज को कृषि अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ऑफ मोबिलाइजेशन’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सोसायटी फॉर कम्युनिटी मोबिलाइजेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट और नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड (भारत सरकार) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 12वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदान किया गया, जिसका आयोजन केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इंफाल में हुआ। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य भविष्य की कृषि तकनीक, स्थिरता…

Read More

जिंदल अस्पताल में राष्ट्रीय कैंसर उत्तरजीवी दिवस (नेशनल कैंसर सर्वाइवर्स डे) जो कि कैंसर से जूझने और उससे उबरने वाले लोगों को सम्मान देने, प्रेरित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए होता है, मनाया गया, जिससे लोग जल्दी निदान और उपचार के महत्व को समझ सकें। यह दिन कैंसर से बचे लोगों को उनकी बहादुरी और संघर्ष के लिए सम्मान व अपने अनुभवों को साझा करने और एक-दूसरे से जुडऩे का अवसर प्रदान करता है। यह कार्यक्रम जिंदल अस्पताल के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें कैंसर के सभी विभाग के डॉक्टरों ने भाग लिया और कहा कि कैंसर से…

Read More

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के चारा अनुभाग ने जई की तीन नई उन्नत किस्में विकसित कर एक बार फिर राज्य और देश के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। इनमें से एचएफओ 917 और एचएफओ 1014 को देश के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के लिए जबकि एचएफओ 915 को विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए सिफारिश की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में वर्तमान में 11.24% हरे चारे और 23.4% सूखे चारे की कमी है, जिससे पशुओं की उत्पादकता पर विपरीत असर पड़ता है। ऐसे में…

Read More

विश्व साइकिल दिवस पर चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में साइकिल रैली का आयोजन चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में संपन्न हुआ, जिसमें कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज एवं नलवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रणधीर पनिहार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों और साई के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुलपति प्रो. काम्बोज और विधायक रणधीर पनिहार ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना…

Read More