Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हकृवि में विश्व साईकिल दिवस के उपलक्ष्य में साईकिल रैली का आयोजन |
    Automobile June 2, 2025

    हकृवि में विश्व साईकिल दिवस के उपलक्ष्य में साईकिल रैली का आयोजन |

    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विश्व साइकिल दिवस पर चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में साइकिल रैली का आयोजन

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में संपन्न हुआ, जिसमें कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज एवं नलवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रणधीर पनिहार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों और साई के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कुलपति प्रो. काम्बोज और विधायक रणधीर पनिहार ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में प्रो. काम्बोज ने कहा कि साइकिल चलाना केवल स्वास्थ्य के लिए ही लाभकारी नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी अत्यंत सहायक है। उन्होंने इसे एक सरल, सुलभ, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधन बताया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से न केवल तनाव, चिंता और अवसाद में राहत मिलती है, बल्कि मोटापा और वजन भी नियंत्रित रहता है। इसके अतिरिक्त यह पैरों की ताकत और फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है।

    प्रो. काम्बोज ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे कार्यालय आने-जाने और आसपास के क्षेत्रों में जाने के लिए साइकिल का प्रयोग करें। उन्होंने साइकिल को एक आंदोलन बताते हुए कहा कि हमें अपनी जीवनशैली में इसका समावेश करके भविष्य की पीढ़ियों को एक स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का संकल्प लेना चाहिए।

    विधायक रणधीर पनिहार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को साइकिल का प्रयोग अवश्य करना चाहिए क्योंकि यह एक बेहतरीन व्यायाम है, जो हृदय, रक्तवाहिकाओं और फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करता है। यह शरीर की मांसपेशियों को सशक्त बनाता है और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर करता है।

    उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को ‘विश्व साइकिल दिवस’ के रूप में घोषित किया था, और पहली बार यह दिवस 3 जून 2018 को मनाया गया था। इसका उद्देश्य नागरिकों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना है ताकि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सके।

    इस अवसर पर आयोजित साइकिल रैली गिरी सेंटर से आरंभ होकर कैंपस स्कूल, सिल्वर जुबली चौक, ठंडी सड़क, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय चौक, विश्वविद्यालय गेट नं. 4, हरसेक, टिशू कल्चर लैब, दीन दयाल उपाध्याय ऑर्गेनिक फार्म, गैस प्लांट, कृषि महाविद्यालय चौक होते हुए पुनः गिरी सेंटर पर समाप्त हुई।

    3 June Cycle Day Bicycle Awareness BR Kamboj HAU CCS HAU Hisar Climate Friendly Initiatives Cycle Rally in Haryana Cycling Campaign India Cycling Motivation India Eco-Friendly Commute Environment Friendly Transport Giri Centre Events Green Mobility Haryana News Haryana Sports Promotion Healthy Lifestyle Hisar University Activities International Bicycle Day Mental Health Organic Farm HAU Physical Fitness Public Health Awareness Randhir Panihar MLA SAI and HAU Collaboration SAI Hisar Sustainable Development Goals India Sustainable Transport University Events Haryana World Bicycle Day 2025 Yoga and Cycling Youth Fitness Programs
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगुरुकुल धीरणवास में चरित्र निर्माण एवं योग शिविर के तीसरे दिन युवाओं में भरा राष्ट्रभक्ति और संस्कारों का संकल् |
    Next Article हकृवि ने विकसित की जई की 3 नई उन्नत किस्में, चारे व बीज की पैदावार में होगी वृद्ध |
    Divya Aggarwal

    Related Posts

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026

    HiDM ने आयोजित किया 7वां वार्षिक सर्टिफिकेशन समारोह, उत्कृष्ट छात्रों को किया सम्मानित

    April 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    June 13, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी एंड प्रोग्राम (S.A.P.) के अंतर्गत “कैपकट…

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    मेटा ने क्यूआर कोड का उपयोग करके डिवाइसों के बीच व्हाट्सएप चैट ट्रांसफर की अनुमति दी

    July 1, 2023

    गोकर्ण की यात्रा

    October 6, 2022

    ‘हमारा संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज’, संसद के संयुक्त सत्र में बोलीं राष्ट्रपति

    November 27, 2024

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2022: एफिलिएट मार्केटिंग कैसे शुरू करें और कमाई कैसे करें पर सेमिनार 24 अगस्त को

    August 14, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.