Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हकृवि ने विकसित की जई की 3 नई उन्नत किस्में, चारे व बीज की पैदावार में होगी वृद्ध |
    हिसार न्यूज June 3, 2025

    हकृवि ने विकसित की जई की 3 नई उन्नत किस्में, चारे व बीज की पैदावार में होगी वृद्ध |

    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के चारा अनुभाग ने जई की तीन नई उन्नत किस्में विकसित कर एक बार फिर राज्य और देश के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। इनमें से एचएफओ 917 और एचएफओ 1014 को देश के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के लिए जबकि एचएफओ 915 को विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए सिफारिश की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में वर्तमान में 11.24% हरे चारे और 23.4% सूखे चारे की कमी है, जिससे पशुओं की उत्पादकता पर विपरीत असर पड़ता है। ऐसे में जई की ये नई किस्में न केवल अधिक चारा और बीज उत्पादन देंगी, बल्कि इनके पौष्टिक गुणों के कारण दूध उत्पादन और पशुओं के स्वास्थ्य में भी वृद्धि होगी। प्रो. काम्बोज ने बताया कि विश्वविद्यालय के चारा अनुभाग द्वारा
    विकसित जई की इन किस्मों को भारत सरकार के राजपत्र नोटिफिकेशन संख्या 2138 (अ) के तहत केन्द्रीय बीज समिति की सिफारिश पर समय पर बिजाई हेतु अनुमोदित किया गया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए चारा अनुभाग के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल विश्वविद्यालय बल्कि हरियाणा राज्य के लिए भी गर्व की बात है।

    इन क्षेत्रों के लिए सिफारिश की गई किस्में : अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग के अनुसार जई की एचएफओ 917 और एचएफओ 1014 किस्में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड (तराई क्षेत्र), पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और असम जैसे राज्यों के लिए उपयुक्त हैं। वहीं एचएफओ 915 को विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में उगाने के लिए उपयुक्त पाया गया है।

    • एचएफओ 917

      हरे चारे की पैदावार: 192 क्विंटल/हेक्टेयर
      सूखे चारे की पैदावार: 28 क्विंटल/हेक्टेयर
      बीज उत्पादन: 23.8 क्विंटल/हेक्टेयर
      प्रोटीन की मात्रा: उत्तर-पश्चिम में14.4% व उत्तर-पूर्व में 9.38%
      प्रमुख योगदानकर्ता वैज्ञानिक: डॉ. योगेश जिंदल, डॉ. डी.एस. फोगाट, डॉ. सत्यवान आर्य, डॉ. रवीश पंचटा, डॉ. एस.के. पाहुजा, डॉ. सतपाल, डॉ. नीरज

    • एचएफओ 1014

      हरे चारे की पैदावार: 185 क्विंटल/हेक्टेयर
      सूखे चारे की पैदावार: 28 क्विंटल/हेक्टेयर
      बीज उत्पादन: उत्तर-पश्चिम में 24.3 व उत्तर-पूर्व में 18 क्विंटल/हेक्टेयर
      प्रोटीन की मात्रा: उत्तर-पश्चिम में 15.5%
      प्रमुख योगदानकर्ता वैज्ञानिक: वही टीम जो एचएफओ 917 मे

    • एचएफओ 915 (अधिक कटाई देने वाली किस्म)

      हरे चारे की पैदावार: 234 क्विंटल/हेक्टेयर
      सूखे चारे की पैदावार: 50 क्विंटल/हेक्टेयर
      बीज उत्पादन: 15.7 क्विंटल/ हेक्टेयर
      प्रोटीन की मात्रा: 10%  पर्वतीय क्षेत्रों में पैदावार: आरओ19 से 4% और यूपीओ-212 से
      9% अधिक प्रमुख वैज्ञानिक: उपरोक्त टीम सहित डॉ. दलविंदर पाल सिंह व डॉ. बजरंग लाल शर्म

    Agricultural Research India Farmer-Friendly Varieties Fodder Crop Innovation Forage Crop Development Haryana Agricultural University HAU Hisar High Yielding Oat Seeds New Oat Varieties Oat Breeding India Seed Yield Improvement उन्नत कृषि तकनीक उन्नत बीज किस्में किसानों के लिए नई फसल कृषि विश्वविद्यालय हिसार चारा उत्पादन जई की नई किस्में जई चारा किस्म बीज उत्पादन हकृवि हरियाणा कृषि शोध
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहकृवि में विश्व साईकिल दिवस के उपलक्ष्य में साईकिल रैली का आयोजन |
    Next Article जिंदल अस्पताल में मनाया गया राष्ट्रीय कैंसर उत्तरजीवी दिवस |
    Divya Aggarwal

    Related Posts

    DESIVERSE के PARMISH VERMA LIVE का हिसार में भव्य आयोजन, पंजाबी संगीत की धुनों पर झूमे दर्शक

    October 25, 2026

    हिसार में 24 अक्टूबर को होगा ‘DESIVERSE’ का भव्य आयोजन, परमीश वर्मा देंगे लाइव प्रस्तुति; प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की कार्यक्रम की जानकारी

    October 11, 2026

    डांडिया नाइट 2026: हिसार में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन

    October 10, 2026

    Sanskriti Group का ‘PURAB AUR PASCHIM’ Cultural & Food Fiesta 2.0 बना आकर्षण का केंद्र

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    November 3, 2026

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए LOC करेक्शन प्रक्रिया…

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026

    ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

    October 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    भारत में शीर्ष 10 युवा राजनेता

    February 15, 2022

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2022: बिजनेस के लिए वेबसाइट के महत्व पर सेमिनार आयोजित

    August 10, 2022

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    बिग बैश लीग: सिडनी सिक्सर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट के बीच एक लो स्कोरिंग थ्रिलर मैच।

    January 5, 2026
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.