Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » जेईई एडवांस में ऑल इंडिया रैंक-2 लाने वाले सक्षम जिंदल का डॉ. कमल गुप्ता ने किया सम्मान |
    एजुकेशन June 9, 2025

    जेईई एडवांस में ऑल इंडिया रैंक-2 लाने वाले सक्षम जिंदल का डॉ. कमल गुप्ता ने किया सम्मान |

    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिसार के सक्षम जिंदल ने जेईई एडवांस 2025 में देशभर में दूसरी रैंक हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

    उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सेक्टर-14 स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। डॉ. गुप्ता ने सक्षम को स्मृति चिन्ह भेंट किया, आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता एवं परिजनों से मुलाकात कर बधाई दी।

    सक्षम ने जेईई एडवांस परीक्षा में 360 में से 332 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल की है। इससे पहले, जेईई मेन 2025 में उन्होंने 100 परसेंटाइल स्कोर कर ऑल इंडिया 10वीं रैंक भी प्राप्त की थी। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है।

    डॉ. गुप्ता ने कहा कि सक्षम जैसे होनहार छात्र देश का भविष्य होते हैं। उन्होंने इस सफलता को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि न मानते हुए, पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक क्षण बताया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि सक्षम ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण और निरंतर प्रयास से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि सक्षम का सपना आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना है, जिसके लिए वह लगातार परिश्रमरत थे।

    डॉ. गुप्ता ने देश के युवाओं से आह्वान किया कि वे सक्षम से प्रेरणा लें, अपने लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें पाने के लिए कठिन परिश्रम करें। उन्होंने कहा कि यदि युवा इस तरह सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते रहें, तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।

    इस सम्मान समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर अनीश गुप्ता, सुरेश गोयल धूप वाला, राम चंदर गुप्ता, दीपक अग्रवाल, कृष्ण बिश्नोई, मनोज बुडाकिया, मोहित गोयल, बलबीर भूमबक, सुनील चायपत्ती, धर्मवीर पानू, राजीव राजपाल, प्रदीप वैद्य, अंबिका प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार, संजय कुमार, सुनील गुप्ता और विनोद तोसवाड़ सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने सक्षम को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Academic Achievements Achievement All India Rank 2 Dr. Kamal Gupta Education News Engineering Entrance Exam Honor JEE Advanced JEE Toppers Saksham Jindal Student Success Stories.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहमारा प्यार-हिसार’ ग्रुप ने चलाया सफाई व हरियाली अभियान ग्रीन बेल्ट की निराई-गुड़ाई |
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 गौरवशालीवर्ष भारत के नव निर्माण और वैश्विक नेतृत्व का स्वर्णिम युग: : मुख्यमंत्री
    Divya Aggarwal

    Related Posts

    HiDM में Powering the Future of E-Commerce with Flipkart पर सेमिनार आयोजित होगा |

    September 14, 2025

    HiDM में Unlocking E-Commerce with Snapdeal: From Deals Platform to Value-Focused Marketplace पर सेमिनार आयोजित होगा |

    September 13, 2025

    HiDM में Mastering E-Commerce with WooCommerce: From Setup to Sales पर सेमिनार आयोजित होगा |

    September 12, 2025

    HiDM में “ Meesho इकोसिस्टम: टूल्स, ट्रेंड्स और ट्रायम्फ्स” पर सेमिनार आयोजित होगा |

    September 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    June 13, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी एंड प्रोग्राम (S.A.P.) के अंतर्गत “कैपकट…

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    “तालाब सफाई: जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

    January 17, 2025

    आर्द्र नक्षत्र पर तिरुपति धाम में निकली रामानुज स्वामी की सवारी शोभा यात्रा

    June 27, 2025

    वर्ष 2030 तक हर युवा हुनरमंद बनाना सरकार का लक्ष्य: जानें पूरी योजना

    January 15, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.