Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » सपने नहीं हकीकत बुनते हैं तभी तो सब मोदी को चुनते हैं
    राजनीति May 24, 2024

    सपने नहीं हकीकत बुनते हैं तभी तो सब मोदी को चुनते हैं

    चौ. रणजीत सिंह बने प्रिय नेता
    चौ. रणजीत सिंह बने प्रिय नेता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Hisar Lokhsabha Election 2024 : विकट परिस्थितियों से जूझते हुए और संघर्ष करते हुए इंसान सशक्त व समर्थ बन जाता है और निरंतर आगे बढ़ता जाता है। ऐसी स्थितियों के बीच जनता व समाज के हितों के लिए कार्य करने वाला इंसान जन-जन का प्रिय हो जाता है। चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने भी हर बाधा को पार करते हुए अलग मुकाम हासिल किया है। वे न केवल लोकप्रिय राजनेता हैं बल्कि जनता के बीच जननायक चौ. देवीलाल की भांति प्रिय नेता बन गए हैं।

    संघर्षमय रहा बचपन

    चौ. देवीलाल जी के घर 18 मई 1945 को गांव चौटाला में रणजीत सिंह का जन्म हुआ। उन्होंने सिरसा के गांव चौटाला में ही प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। घर-परिवार में हमेशा देश हित व खेती- किसानी की बातें हुआ करती थी। उस दौर में खेती के लिए सीमित साधन हुआ करते थे और खेती बैलों व ऊंटों की सहायता से होती थी। चने निकालने के लिए खेत में एक साथ 50 ऊंट काम करते थे। गांव में पानी खारा होने के कारण जल के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती थी। चार कोस दूर संगरिया गांव में ट्रेन आती थी, वहां से पानी गांव में लाया जाता था। इन सभी संघर्षों के बीच रणजीत सिंह का बचपन बीता।

    बागवानी में की भरपूर सहायता

    पानी के लिए जूझते हुए वर्ष 1960- 1964 में नहर का निर्माण हुआ और खेतों को नहरी पानी मिलना शुरू हुआ। चौ. देवीलाल जी को बागवानी का शौक था। उन्होंने चार ट्रैक्टर मंगवाए और जमीन को समतल करके माल्टा और किन्नू के बाग लगाए। उन्होंने अमेरिकन वॉशिंगटन नेवल की वैरायटी को लगाया। रणजीत सिंह जब भी छुट्टियों में घर आते तो बागवानी से संबंधित हर कार्य में रुचि लेते हुए भरपूर सहायता करते। माल्टा व किन्नू के बाग पूरे परिवार के लिए बड़े फलदायी साबित हुए। ये बाग आज भी परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करते हैं। चौधरी देवीलाल जी के चुनावों में जो भी खर्च होता था वो इस बागवानी से ही उपलब्ध हो पाता था।

    चौ. देवीलाल जी का रहा काफी प्रभाव

    खेती-किसानी और स्वतंत्रता सेनानियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि के चलते रणजीत सिंह का बचपन शहीदों व रणबांकुरों की गाथाएं सुनते हुए बीता। पिता चौ. देवीलाल जी व ताऊ स्वतंत्रता सेनानी साहिब राम सिहाग जी का रणजीत सिंह पर काफी प्रभाव रहा। चौ. देवीलाल जी शुरू से ही गरीबों, कमेरों व किसानों के हितों के पक्षधर रहे। चौ. देवीलाल जी के घर के दरवाजे हमेशा जनता की सहायता के लिए खुले रहते थे। पिता चौ. देवीलाल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व को देखकर रणजीत सिंह भी शुरू से सामाजिक सरोकारों से जुड़ गए।

    राजनीति में सक्रिय होने की मिली प्रेरणा

    रणजीत सिंह जब चंडीगढ़ में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, उसी दौरान हरियाणा को अलग राज्य बनाने का आंदोलन चरम सीमा पर था। इस आंदोलन को देखकर रणजीत सिंह को राजनीति में सक्रिय होने की प्रेरणा मिली। शिक्षित होने के कारण चौ. देवीलाल जी के कार्यों से संबंधित लिखने-पढ़ने का काम रणजीत सिंह को मिल गया। यहां रणजीत सिंह को काफी कुछ सीखने को मिला। स्नातक उपाधि प्राप्त करने के बाद रणजीत सिंह ने बठिंडा और फरीदाबाद में व्यापार में भी हाथ आजमाए। ग्रामीण पृष्ठभूमि के चलते अनुभव की कमी के कारण व्यापार में रणजीत सिंह को काफी संघर्ष करना पड़ा। मेहनत व तत्परता के चलते रणजीत सिंह ने हार नहीं मानी और व्यापार में सफल होकर दिखाया।

    राजनीतिक अनुभव का मिला फायदा

    वर्ष 1986-87 में चौ. देवीलाल जी के न्याय युद्ध के दौरान रणजीत सिंह को देशभर के विभिन्न छोटे-बड़े नेताओं से मुलाकात का अवसर मिला। इससे रणजीत सिंह को भरपूर राजनैतिक अनुभव मिला। रणजीत सिंह को गांव स्तर के कार्यकर्ताओं व हरियाणा के बुद्धिजीवियों से भी विचार-विमर्श का मौका मिला। 1987 में हेमवंती नंदन बहुगुणा जी से मुलाकात के दौरान चौ. देवीलाल जी ने रणजीत सिंह को हरियाणा की राजनैतिक स्थिति का लेखा-जोखा बनाने का दायित्व सौंपा। रणजीत सिंह द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को पढ़कर हेमवंती नंदन बहुगुणा ने चौ.देवीलाल को सलाह दी कि रणजीत सिंह को विधानसभा का चुनाव लड़वाओ। आपको काफी मदद मिलेगी।

    किसानों को आगे बढ़ाने का मार्गकिया प्रशस्त

    चौ. रणजीत सिंह ने वर्ष 1987 में चुनाव लड़ा और विजयी हुए। उन्हें कैबिनेट कृषि मंत्री बनने का अवसर मिला। चौ. रणजीत सिंह के कृषि मंत्री रहते हरियाणा में किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान हजारों एकड़ में बागवानी शुरू हुई और किसानों को माल्टा, किन्नू, अमरूद, अंगूर व आड़ू की खेती के लिए सरकारी सब्सिडी दी गई। विभिन्न स्थानों पर कृषि मेले लगाकर खेती को बढ़ावा दिया गया। प्रगतिशील किसानों के बीच प्रतिस्पर्धाएं करवाकर 10-10 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। चौ. रणजीत सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्रों के दौरे करके उन्नत खेती को समझा और किसानों के लिए विशेष पॉलिसी बनाई। इस योजना के तहत हरियाणा के किसानों को विदेश भेजकर उन्हें नई उन्नत तरीकों की खेती का प्रशिक्षण दिलवाया गया

    चौ. रणजीत सिंह की कार्यशैली ने नरेंद्र मोदी जी को किया प्रभावित

    वर्ष 1990 में चौ. रणजीत सिंह हरियाणा से राज्यसभा सांसद चुने गएl 2005- 2009 तक वे राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे। उस समय श्री नरेंद्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और गुजरात प्लानिंग कमीशन के अध्यक्ष थे। उसी दौरान चौ. रणजीत सिंह की नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात हुई। कई विषयों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिला। नरेंद्र मोदी जी रणजीत सिंह की कार्यशैली देखकर प्रभावित होते थे। चौ. रणजीत सिंह के प्रयासों से हरियाणा का काफी क्षेत्र एनसीआर में शामिल किया गया। इस प्रयास से केंद्र सरकार से विकास के लिए काफी पैसा मिला। देखा जाए तो चौ. रणजीत सिंह को जब भी अवसर मिला उन्होंने राज्य के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। वर्ष 2019 में निर्दलीय चुनाव लड़कर रणजीत सिंह विजयी हुए। कार्यशैली, तत्परता व सामाजिक दृष्टिकोण के चलते चौ. रणजीत सिंह को हरियाणा सरकार में मंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री बदले तो एक बार फिर मंत्री बनने का अवसर मिला। चौ. रणजीत सिंह ने बिजली मंत्री रहते हुए 24 घंटेबिजली उपलब्ध करवाने का सराहनीय कार्य किया।

    बहुआयामी व्यक्तित्व के कारण चौ. रणजीत सिंह बने प्रिय नेता

    अमेरिका के राष्ट्रपति इब्राहिम लिंकन जी व चौधरी देवीलाल जी को अपना प्रेरणा स्रोत मानने वाले चौ. रणजीत सिंह को अपने राजनैतिक सफर में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बहुत उतार-चढ़ाव देखे और नकारात्मक सोच का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने इब्राहिम लिंकन जी व चौ. देवीलाल जी की भांति कभी हार नहीं मानी और हरियाणा को प्रगति को पथ पर अग्रसर करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। वास्तव में मदुभाषी चौ. रणजीत सिंह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसा सरल स्वभाव, बाबा साहेब भीमराव
    अंबेडकर जी जैसी इच्छाशक्ति, इब्राहिम लिंकन जैसा समर्पण भाव और चौधरी देवीलाल जी की भांति समाज के प्रति तत्परता का सामंजस्य दिखाई देता है। बहुआयामी व्यक्तित्व के कारण चौ. रणजीत सिंह सही मायने में जनजन के प्रिय नेता हैं। जय हिंद ।

    hisar hisar Lokhsabha Eection 2024 चौ. रणजीत सिंह
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदादी गौरी के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की होती मनोकामना पूरी : रणजीत सिंह
    Next Article बेटी को दिल्ली भेजने का सुनहरा अवसर चूक मत जाना : नैना चौटाला
    Arju Poonia

    Related Posts

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    गुजविप्रौवि और कारस लैबोरेटरीज के बीच फार्मा अनुसंधान के लिए एमओयू

    March 28, 2025

    गुजविप्रौवि हिसार में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर “CareerVerse-2025” का आयोजन, 100+ कंपनियां लेंगी भाग

    April 17, 2025

    पारस इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स का गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कालांवाली में बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित

    December 21, 2022

    “गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति की राज्यपाल से मुलाकात”

    January 17, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.