Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » प्रभु श्रीराम को स्मरण करने के संकल्प के साथ मोक्ष वृद्धाश्रम में 5 दिवसीय श्रीरामकथा शूरु
    हिसार न्यूज August 1, 2025

    प्रभु श्रीराम को स्मरण करने के संकल्प के साथ मोक्ष वृद्धाश्रम में 5 दिवसीय श्रीरामकथा शूरु

    Women and elderly participants attending the inauguration of a 5-day Shri Ram Katha at Moksha Old Age Home, seated and engaged in the spiritual event.
    प्रभु श्रीराम को स्मरण करने के संकल्प के साथ मोक्ष वृद्धाश्रम में 5 दिवसीय श्रीरामकथा शुरू।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बुजुर्गों की सेवा व संभाल में जुटे मोक्ष वृद्धाश्रम में पूरे विधि विधान से 5 दिवसीय श्रीरामकथा का शुभारंभ हुआ। तपोभूमि परमहंस योग आश्रम के परम पूज्य ब्रह्मनिष्ठ स्वामी श्री कृष्णानंद सरस्वती जी की कृपापात्र बालयोगिनी साध्वी निष्ठानंद सरस्वती जी ने प्रभु श्रीराम को स्मरण करने का संकल्प करने का आह्वान किया। मोक्ष वृद्धाश्रम की संरक्षक माता पंकज संधीर, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, डॉ. वंदना बिश्नोई, डॉ. हिमानी कंसल व डॉ. सविता सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलन की परम्परा का निर्वहन किया। इस अवसर पर संगिनी ग्रुप की प्रधान सुनीता सिंघल, मधु गोयल, स्वाति तायल, विभूति तायल व आशा गुप्ता, फिरोजा-एशहर की प्रधान डॉ. वेद पूनिया व सरोज बेनीवाल एवं श्रीराधा रस धार से सुनीता सातरोडिय़ा, अनु गुप्ता व ऊषा बंसल सहित काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे। दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर आराधना करते हुए जनकल्याण की कामना की गई। संगीतमयी श्रीरामकथा के पहले दिन साध्वी निष्ठानंद सरस्वती ने बालकांड व अयोध्याकांड पर प्रकाश डालते हुए बच्चों की तरह नादान और निष्काम बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मन की मलिनता हटाकर प्रभु के प्रति समर्पित होने वाले भक्तों के समस्त कष्टों का निराकरण हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रभु तो भाव के भूखे हैं, वे तो मात्र एक पुष्प से भी प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए राम-नाम जपने की आदत डालो। चाहे थोड़ी देर ही भगवान का नाम लो लेकिन शुरुआत तो करो। श्रीरामकथा के दौरान भजनों के माध्यम से भी प्रभु की स्तुति की गई। राम तेरा नाम सारी दुनिया से प्यारा है, मुझको तो राम जी तेरा ही सहारा है और मेरे मन में भी राम, मेरे तन में भी राम, रोम- रोम में समाया तेरा नाम जैसे भजन सुनकर मोक्ष वृद्धाश्रम के बुजुर्ग झूमने व नाचने लगे। मोक्ष वृद्धाश्रम की संरक्षक माता पंकज संधीर व प्रधान विजय भृगु ने बताया कि बुजुर्गों को आध्यात्मिक माहौल प्रदान करने के लिए समय-समय पर आश्रम में धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इसी कड़ी में श्रीरामकथा का शुभारंभ किया गया है। 4 अगस्त तक चलने वाली श्रीरामकथा का समय दोपहर 3 बजे से सायं 5.30 बजे तक रहेगा। इस दौरान विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

    अयोध्याकांड आध्यात्मिक कथा धार्मिक आयोजन धार्मिक कार्यक्रम बालकांड बुजुर्ग सेवा मोक्ष वृद्धाश्रम राम भजन रामकथा आयोजन श्रीरामकथा साध्वी निष्ठानंद हिसार कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleलाडली वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के निशुल्क शिविर का 275 लोगों ने उठाया लाभ
    Next Article हरियाणा विधानसभा सत्र 22 अगस्त से, गरीबों के हित में नई योजनाओं की तैयारी : मुख्यमंत्री सैनी
    Jatin Theri

    Related Posts

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    August 3, 2026

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    चोपड़ा नर्सिंग होम एवं स्किन केयर सेंटर ने अपने चिकित्सा शिविर की श्रृंखला जारी रखते…

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026

    स्वदेशी मेले में नींबू चम्मच दौड़ और भाषण प्रतियोगिता ने किया धमाल!

    December 29, 2024

    दादी गौरी के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की होती मनोकामना पूरी : रणजीत सिंह

    May 23, 2024

    एक देश-एक चुनाव से देश के संसाधनों की होगी बचत, प्रशासनिक कार्यक्षमता भी बढेगी : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

    June 7, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.