Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » “नॉन-स्टॉप हरियाणा के लिए 3 गुना रफ्तार से करेंगे काम” – मुख्यमंत्री
    राजनीति November 8, 2024

    “नॉन-स्टॉप हरियाणा के लिए 3 गुना रफ्तार से करेंगे काम” – मुख्यमंत्री

    nayab singh saini
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम “नॉन-स्टॉप हरियाणा” के लिए तीन गुना रफ्तार से काम करेंगे। इस कार्य में विपक्ष का भी अहम योगदान रहेगा। जनहित में जो भी सुझाव हमें मिलेंगे, हम उनका पूरा मान-सम्मान करते हुए जनता की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

    मुख्यमंत्री, जो सदन के नेता भी हैं, आज 15वीं हरियाणा विधानसभा सत्र के प्रथम दिन सदन द्वारा सर्वसम्मति से विधायक श्री हरविंदर कल्याण को हरियाणा विधानसभा का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद सदन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने श्री हरविंदर कल्याण को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि अपने विस्तृत अनुभव, अनूठी कार्यशैली और विनम्रता एवं विवेक जैसे अन्य व्यक्तित्व के अनेक गुणों से श्री हरविंदर कल्याण अध्यक्ष पद की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री हरविंदर कल्याण इस महान सदन में लगातार तीसरी बार चुनकर आए हैं और उनका राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन का लंबा अनुभव है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 से 2023 की अवधि में वे लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अनुमान समिति और सार्वजनिक उपक्रम समिति के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी कार्यकुशलता और निष्पक्ष प्रवृत्ति से नए अध्यक्ष इस सदन की कार्यवाही का संचालन प्रभावी रूप से करेंगे, जिससे लोकतंत्र की परंपराएं और सुदृढ़ होंगी। सदन के अध्यक्ष के रूप में हर कदम पर नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने सदस्यों से अनुरोध किया कि वे सभी सामूहिक रूप से मन, विचार और कर्म को जनहित एवं प्रदेश हित को सर्वोपरि रखें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 17वीं लोकसभा के आरंभिक सत्र में कहा था कि हम संख्या के बल के आधार पर नहीं, हम सबको विश्वास में लेकर चलना चाहते हैं। प्रधानमंत्री का यह विचार हमारे लिए आदर्श रहेगा और इस सदन की हर बैठक में यह हमारा भी मूल मंत्र रहेगा। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लगातार तीसरी बार बहुमत प्राप्त कर जनसेवा का दायित्व संभाला है। लेकिन यह भी सत्य है कि इस सदन का प्रत्येक सदस्य जनसेवा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया।

    नॉन-स्टॉप हरियाणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह हरियाणा विधानसभा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ली भाजपा की प्राथमिक सदस्यता |
    Next Article गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

    October 29, 2026

    DESIVERSE के PARMISH VERMA LIVE का हिसार में भव्य आयोजन, पंजाबी संगीत की धुनों पर झूमे दर्शक

    October 25, 2026

    हिसार में 24 अक्टूबर को होगा ‘DESIVERSE’ का भव्य आयोजन, परमीश वर्मा देंगे लाइव प्रस्तुति; प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की कार्यक्रम की जानकारी

    October 11, 2026

    डांडिया नाइट 2026: हिसार में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    November 3, 2026

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए LOC करेक्शन प्रक्रिया…

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026

    ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

    October 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    संजय सातरोडिया के पक्ष मे किया मनीष सिसोदिया ने रोड शो

    October 4, 2024

    Samsung Galaxy A25 5G और Samsung Galaxy A15 5G भारत में लांच; जाने कीमत और अन्य जानकारी

    December 26, 2023

    बारिश में भी रंगों का जज्बा: ‘हमारा प्यार हिसार’ टीम का सफाई एवं पेंटिंग अभियान

    August 24, 2025

    इज़राइल में घूमने की जगहें

    April 27, 2023
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.