Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » 36 बिरादरी के साथ मिलकर बनाएंगे कांग्रेस की मजबूत सरकार : चंद्र प्रकाश
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 October 1, 2024

    36 बिरादरी के साथ मिलकर बनाएंगे कांग्रेस की मजबूत सरकार : चंद्र प्रकाश

    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भूतपूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान ने 36 बिरादरी के प्रतिनिधि के रूप में आदमपुर का प्रत्याशी बनाया है। इसलिए 36 बिरादरी ने एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना है और 36 बिरादरी के साथ मिलकर ही कांग्रेस की मजबूत सरकार बनानी है। यह बात आदमपुर के कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र प्रकाश ने विभिन्न गावों में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने अपने साथियों व समर्थकों के साथ रविदास नगर, अग्रोहा रोड, दड़ौली माइनर, ढाणी मोहब्बतपुर, मोहब्बतपुर, लाडवी, जाखोद खेड़ा, न्योली खुर्द मल्लापुर व काजला का दौरा किया। इसी भांति दुर्जनपुर, झीड़ी, ढंढूर, बीड़ बबरान, चंदन नगर, खारिया, सलेमगढ़, काबरेल, बगला व चौधरीवाली गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात करके गांव का जायजा लिया। सेवानिवृत्त आईएएस चंद्र प्रकाश के गांवों में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। किसी ने पगड़ी व मुकुट पहनाए तो किसी ने फूल माला, अपनेपन का कोई पारावार नहीं रहा।
    इसके साथ ही बुजुर्गों ने सिर पर हाथ रखकर विजयी होने व दीर्घायु का आशीर्वाद भी दिया।

    कई गांवों में लड्डुओं से तौलकर चंद्र प्रकाशको सम्मानित भी किया गया। इतने स्नेह से अभिभूत होकर चंद्र प्रकाश ने कहा कि वे आदमपुरवासियों के आजीवन ऋणी रहेंगे क्योंकि यहां से जो अपनापन और आत्मीयता मिली है वह अनमोल है। उन्होंने कहा कि वे आश्वस्त करते हैं कि 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे और समस्याओं का त्वरित निदान करके राहत प्रदान करेंगे। चंद्र प्रकाश ने कहा कि आदमपुर का समुचित विकास ही उनके जीवन का परम लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह देखकर बड़ा दुख होता है कि पिछले दस वर्षों में आदमपुर की दशा दयनीय हो गई है। जर्जर सडक़ें, टूटी-फूटी गलियां, सीवर से बहता दूषित पानी, जगह-जगह कूड़े के ढेर और बेसहारा पशुओं का जमावड़ा अब आदमपुर की पहचान बन गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं का समाधान करके आदमपुर को विकास की राह पर अग्रसर किया जाएगा। उन्होंने कहाकि सुधारीकरण व सौंदर्यीकरण के  उपरांत आदमपुर की दशा ही बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सभी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। पूर्व आईएएस चंद्र प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस सरकार का गठन होते ही जनकल्याणकारी नीतियां लागू की जाएंगी जिनका सीधा लाभ गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़ा वर्ग, व्यापारी व कर्मचारी सहित हर वर्ग को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले दस वर्षों में हर वर्ग को प्रताड़ित करने का काम किया है। हर नागरिक बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद व लचर कानून व्यवस्था से दुखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता अब इस पार्टी को सबक सिखाएगी और कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी।

    विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसभाओं के दौरान कुलबीर बेनीवाल, रणबीर शर्मा उर्फ कालू पंडित, प्रदीप बेनीवाल, आशीष कुक्की, राम प्रसाद गढ़वाल, संदीप बिलेवाल, रमेश गोदारा, सुखबीर डुडी, भूपेंद्र कासनिया, कर्ण सिंह रानोलिया, डॉ. संजय जौहर, कृष्णा भाटी, रुकेश पूनिया, सतबीर जिंदल, अंकुश बेनीवाल, नरेश जांगड़ा, विनोद बेनीवाल, ओमप्रकाश जांगड़ा, गणेश, अमरजीत, विनोद गोठवाल, कृष्ण जगान, भागीरथ नंबरदार, रमेश बेनीवाल, सोमबीर लांबा, ओम दावा, संदीप ज्याणी, हंसराज जादूदा, राजेश बगला, बाबूराम शर्मा, राजकुमार खिचड़, राजकुमार बामड़ा, रघुवीर झाझडिय़ा, देवेंद्र, रतन बडग़ुज्जर, रमेश, राजेंद्र, हनुमान ऐरन व प्रदीप सहित काफी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने अपने-अपने जोन में कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र प्रकाश के लिए घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

    रणबीर नंदा, अनिल वर्मा, रणजीत सिंह, सतबीर वर्मा, मुकेश, तेलूराम, पृथ्वी सिंह डाबला, मांगेराम नंबरदार, जयसिंह मास्टर, सुभाष, हरलाल सिंवर, धर्मवीर काजला, सूरजमल काजला, सुरेश, बलबीर सिंह, दुलीचंद, जगदीश, गोपाल, राजकुमार व इंद्राज इंदौरा जनसंपर्क अभियान के दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। चूली बागडिय़ान में महेंद्र सेठी, अमर सिंह जांगू व रविंद्र जांगू के नेतृत्व में रामसिंह भादू, राजबीर भादू, प्रदीप बेनीवाल, संदीप बेनीवाल, बुधराम गोदारा, रविंद्र बेनीवाल, बंसीलाल बेनीवाल, विजय सिंह, सुरेंद्र बेनीवाल, कनाहत बेनीवाल, विक्रम बेनीवाल व कुलदीप बेनीवाल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र प्रकाश ने सभी साथियों का पार्टी में स्वागत किया और आश्वस्त किया कि सभी को समुचित मानसम्मान मिलेगा। गांव बालसमंद से महाबीर लोहचब, मेवा सिंह, रमेश, मुरलीधर, भरत सिंह लोहचब व मास्टर हरि सिंह के परिवार ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर चंद्र प्रकाश को समर्थन दे दिया।

    आदमपुर कांग्रेस कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हिसार लोकसभा चुनाव 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजनता मांगेगी पिछले 20 साल का हिसाब “हिसार हिसाब रैली’ कल – तरुण जैन
    Next Article बीजेपी ने हिसार को विकास के मामले में 10 साल पीछे धकेला, उसे आगे लाने के लिए कांग्रेस का साथ दें : रामनिवास राड़ा
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    पेड़ों के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सकता है : प्रो. नरसी राम बिश्नोई

    July 15, 2025

    तिरुपति धाम में गोपुरम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव विधि विधान से शुर

    August 18, 2025

    गर्भवती महिलाओं के लिए योग

    February 17, 2022

    नलवा में होगी कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत : अनिल मान

    September 22, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.