हिसार हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने सोमवार को हिसार के सबसे बड़े पुल सूर्य नगर रेलवे ओवर ब्रिज को जनता को सौंप दिया। ये पुल 79 करोड़ 40 लाख की लागत से तैयार किया गया है। इस पुल की लंबाई- 1185 मीटर, चौड़ाई 10.5 मीटर चौड़ाई, फुटपाथ 1.5-1.5 मीटर के हैं। सूर्य नगर अंडरपास और आरओबी से रोज करीब 40 हजार से अधिक वाहन गुजरेंगे। इससे पहले सीएम बतौर मुख्य अतिथि जाट शिक्षण संस्थान के शताब्दी समारोह में पहुंचे। 21 साल बाद कोई मुख्यमंत्री जाट शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में पहुंचा।
कार्यक्रम में संस्थान के प्रधान दिलबाग पूनिया ने नायब सैनी का पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज गौरवपूर्ण दिन है। 100 साल संस्थान के पूरे हो चुके हैं। छाजू राम की 159 जयंती पर बधाई देता हूं। यहां आना मेरे लिए है। गर्व आजादी की लड़ाई के बाद संघर्ष देखा है। उन्होंने कहा कि सेठ छाजू संस्थान ने उठाई ये मांगें: जाट शिक्षण विश्वविद्यालय बनारस, गुरुकुल कांगड़ी व हिसार और रोहतक के शिक्षण संस्थान में दान दिया।
हरियाणा में नई शिक्षा नीति 2025 तक लागू कर देश में ऐसा करने वाला पहला राज्य बनाएंगे। हरियाणा में 2 लाख युवाओं को की खेल नीति के कारण देश आगे पक्की नौकरी देंगे। सीएम ने कहा कि विदेशों में पढ़ने के लिए कॉलेज पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं। विदेश में भी रोजगार दिलवा रहे हैं। खेलों में हरियाणा के युवाओं ने कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। पीएम बढ़ रहा है। 2030 तक हरियाणा का युवा हुनरमंद करने का लक्ष्य है। संस्था की जो मांगें हैं सभी को पूरा किया जाएगा। जाट शिक्षण संस्था जो कोर्स खोलना चाहती है, वह पूरा करेंगे।