Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व छवि के नाम पर मतदान करेगी जनता : रणजीत सिंह
    राजनीति May 24, 2024

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व छवि के नाम पर मतदान करेगी जनता : रणजीत सिंह

    उम्मीदवार रणजीत सिंह
    उम्मीदवार रणजीत सिंह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • जीत के प्रति आशावान दिखे रणजीत सिंह ने दिया जनसंपर्क अभियान का ब्यौरा
    • हर क्षेत्र में हर नेता ने की मेहनत, चार दिन में तेजी से हमारे पक्ष में हुआ माहौल

    Hisar Lokhsabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा है कि इस लोकसभा चुनाव में जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व छवि के नाम पर मतदान करेगी। हमने चुनाव प्रचार के दौरान हर क्षेत्र में जनसंपर्क किया है और हर क्षेत्र से बेहद उत्साह जनता में दिखाई दिया कि वे तीसरी बार मोदी सरकार बनाने को उत्साहित है।
    रणजीत सिंह शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने लगभग एक माह तक जनसंपर्क किया है, सब जगह यही देखा गया है कि जनता राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हमारा साथ देगी। जनता अच्छी तरह से देख रही है कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है, जिनमें नेतृत्व में देश की छवि विदेशी में बढ़ी है और देश ने हर क्षेत्र ने तरक्की की है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के राहुल गांधी व अन्य कुछ नेता है, जिनका एकमात्र मकसद केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पद से हटाना व खुद प्रधानमंत्री बनना है। उन्होंने कहा कि हम जीत के प्रति पूरी तरह से आशावान है और जनता के उत्साह को देखते हुए पोलिंग भी बहुत अच्छी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रचार अभियान के दौरान संबंधित हलकों से भाजपा विधायक, चेयरमैन व अन्य नेता साथ रहे हैं और अब भी वे अपने-अपने क्षेत्रों में जी मेहनत से लगे हैं, क्योंकि हर नेता ने इस चुनाव को अपना चुनाव माना है।
    रणजीत सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सत्ता विरोधी लहर का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा क्योंकि सत्ता विरोधी लहर वहीं दिखाई देती है जहां विपक्ष कमजोर हो। जब हरियाणा में कांग्रेस सहित अन्य विपक्ष को जनता विकल्प ही नहीं मान रही तो सत्ता विरोधी लहर का कोई कारण नहीं बनता। उन्होेंने कहा कि चार दिन पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद माहौल तेजी से बदला है और हमारी स्थिति और मजबूत हुई है। इसी तरह कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूरा दिन हिसार में लगाकर जिस तरह जीत की रणनीति बनाई, उससे भी हमें बहुत फायदा हुआ। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की इंटरनेशनल इमेज बनी है, हर देश हमारे देश की तरफ देख रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही ऐसे नेता हैं जो पूरी दुनिया को साथ लेकर चल सकते हैं।
    कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बेटे को पीएम बनाने के लिए अपनी पार्टी के हर नेता को खुड्डे लाइन लगाया या पार्टी से बाहर कर दिया। यही हाल हरियाणा में है। यहां पर भी भूपेन्द्र हुड्डा कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे को सीएम बनाने की जुगत में लगे हैं और इसके चलते उन्होंने बहुत से कांग्रेस नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है और कइयों को पार्टी में ही खुड्डे लाइन लगा दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश के इस दावे को उन्होंने हास्यास्पद बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका चुनाव जनता लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश कोई जयप्रकाश नारायण नहीं जो उनका चुनाव जनता लड़े। इस उम्मीदवार के क्रियाकलापों से तो हर कोई वाकिफ है, भला जनता उसे कैसे मुंह लगा सकती है। भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने जनता से अपील की कि वे भाइचारा कायम रखें, अपना मतदान अवश्य करें, अफवाहों से सावधान रहें और इस चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करके नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।
    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेन्द्र, जिला महामंत्री अशोक सैनी, लोकसभा संयोजक रवि सैनी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, जिला उपाध्यक्ष जयबीर माजपा, प्रवीण पोपली, अरूण दत्त, सतपाल शर्मा, अनिल केरों व नरेश नैन सहित अन्य भी मौजूद रहे।

    hisar hisar Lokhsabha Eection 2024 Hisar news news भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleभाजपा को दिया गया एक-एक वोट लिखेगा विकास की नई इबारत : इंदिरा देवी
    Next Article स्वामी धर्मदेव ने संभाला हिसार का मोर्चा, रणजीत सिंह को दिया आशीर्वाद
    Arju Poonia

    Related Posts

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    गुजवि वैज्ञानिक कार्यक्रम का शुभारंभ, नवाचार व उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा आयोजन

    July 1, 2025

    मेटा का एलान : भारतीय यूज़र्स अब पैसे देकर खरीद पाएंगे ब्लू टिक

    June 8, 2023

    मुख्यमंत्री” ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक

    October 25, 2024

    Digital Marketing Seminar Fest 2023: HiDM में SEO के लिए SemRush के उपयोग पर सेमिनार होगा 19 जून को

    June 16, 2023
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.