Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » सुरभि आर्ट गैलरी एंड इंस्टीट्यूट, हिसार ओ डी एम महाविद्यालय के छात्रों के लिए पेपर मैसे क्षेत्र में इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करेगी
    June 10, 2025

    सुरभि आर्ट गैलरी एंड इंस्टीट्यूट, हिसार ओ डी एम महाविद्यालय के छात्रों के लिए पेपर मैसे क्षेत्र में इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करेगी

    A group of four people stand in an office. One man is handing a certificate to another man. Behind them are colorful artworks on the wall.
    एमओयू साइन करने के अवसर पर उपस्थित ओडीएम निदेशक डॉ. अजीत सिंह व सुरभि आर्ट सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. राजेश जांगड़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुरभि आर्ट गैलरी एंड इंस्टीट्यूट, हिसार जल्द ही ओ डी एम महाविद्यालय के छात्रों के लिए पेपर मैसे कला में एक विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। यह कार्यक्रम पारंपरिक हस्तकला में रुचि रखने वाले छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा और उन्हें इस लोककला के संरक्षण व नवाचार के लिए प्रेरित करेगा। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम की अवधि लगभग 4 से 6 सप्ताह की होगी, जिसमें छात्रों को पेपर मैसे की निर्माण प्रक्रिया, डिजाइनिंग, रंगाई, सजावट और उत्पाद निर्माण जैसी तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें अपने स्वयं के प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने और उन्हें प्रदर्शनी में प्रस्तुत करने का भी अवसर मिलेगा। इस पहल को औपचारिक रूप देने के लिए सुरभि आर्ट गैलरी एंड इंस्टीट्यूट और ओ डी एम महाविद्यालय के बीच एक एम ओ यू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एम ओ यू पर ओ डी एम महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह और सुरभि आर्ट गैलरी एंड इंस्टीट्यूट की निदेशक सुश्री सुरभि ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर ओ डी एम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा कुमार और सुरभि आर्ट सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. राजेश जांगड़ा भी उपस्थित रहे। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक बहुत पुरानी और विलुप्त होती कला पेपर मैसे को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को इस पारंपरिक कला के प्रति जागरूक बनाना है। यह प्रयास न केवल कला के संरक्षण की दिशा में एक कदम है, बल्कि युवाओं को इससे जोडऩे की भी एक सार्थक कोशिश है। डॉ. राजेश जांगड़ा ने कहा कि ‘इस इंटर्नशिप के बाद छात्र न केवल इस कला में दक्ष होंगे, बल्कि वे सरकारी योजनाओं की मदद से अपने स्वयं के उद्यमिता प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए भी तैयार होंगे।’ उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों में आत्मनिर्भरता, नवाचार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि पेपर मैसे का उपयोग डेकोरेटिव आइटम्स जैसे वासेज, बाउल्स, और अन्य सजावटी वस्तुएं, स्कूल और कॉलेज के आर्ट प्रोजेक्ट्स में व क्राफ्टिंग मास्क, पपेट्स और अन्य रचनात्मक वस्तुएं डिजाइन करने में कई तरह से किया जाता है। ओ डी एम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा कुमार ने इस सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि एक प्रतिष्ठित संस्थान सुरभि आर्ट गैलरी एंड इंस्टीट्यूट हमारे महाविद्यालय के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि हमारा महाविद्यालय विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों की रुचियों को ध्यान में रखते हुए कई संस्थानों, कंपनियों और संगठनों के साथ इंटर्नशिप हेतु एम ओ यू साइन कर चुका है, ताकि विद्यार्थियों को व्यावसायिक अनुभव मिल सके और वे भविष्य के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम न केवल छात्रों के रचनात्मक और व्यावसायिक विकास को गति देगा, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

    ODM महाविद्यालय आर्ट इंटर्नशिप आर्ट एंड क्राफ्ट इंटर्नशिप पारंपरिक कला पेपर मैशे इंटर्नशिप भारतीय हस्तकला सुरभि आर्ट गैलरी स्किल डेवलपमेंट स्वरोजगार के अवसर हिसार आर्ट गैलरी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट सेवा:क्षेत्रीय विकास और व्यावसायिक सुविधा की नई उड़ान
    Next Article गुजविप्रौवि में नियमित कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी
    Muskan Sheoran

    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    टोहाना न्यूज
    July 24, 2026

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    संतान सुख का सपना देख रहे दंपतियों के लिए नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी द्वारा रविवार, 26…

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    इलाहाबाद में कॉलेज

    September 4, 2022

    मिशेल मार्श और निकोलस पूरन की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी से LSG ने KKR को हराया

    April 10, 2025

    ताउम्र संघर्ष करके चौ देवीलाल ने हर वर्ग का किया कल्याण : डॉ अजय सिंह चौटाला

    September 25, 2024

    भारत में 12 प्रसिद्ध सड़क बाजार

    May 21, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.