Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » नीट नहीं क्लीन, नए सिरे से परीक्षा कराए सरकार : कुमारी सैलजा
    एजुकेशन June 19, 2024

    नीट नहीं क्लीन, नए सिरे से परीक्षा कराए सरकार : कुमारी सैलजा

    नीट नहीं क्लीन, नए सिरे से परीक्षा कराए सरकार : कुमारी सैलजा
    नीट नहीं क्लीन, नए सिरे से परीक्षा कराए सरकार : कुमारी सैलजा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लगातार उठ रहे सवालों से साफ है कि नीट परीक्षा बिल्कुल भी क्लीन नहीं है। भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को नए सिरे से नीट का एग्जाम लेना चाहिए। जिस तरह की हेराफेरी अभी तक उजागर हुई हैं, उससे साफ है कि केंद्र सरकार के इशारे पर लाखों छात्रों का डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर किया जारहा है। एनटीए और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय सुप्रीम कोर्ट व अभ्यर्थियों को लगातार गुमराह कर रहे हैं।
    मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि नीट (यूजी)- 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 16 मार्च के 24 दिन बाद 9-10 अप्रैल को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक दिन केलिए रजिस्ट्रेशन की विंडो खोली तो उस पर 24 घंटे के दौरान 24246 नए आवेदन भरे गए। इन आवेदकों में से कितने क्वालीफाई हुए और कितने टॉप रैंकर्स बने, इस पर एनटीए और शिक्षा मंत्रालय जानकारी सार्वजनिक नहीं कर पा रहे हैं। नव निर्वाचित लोकसभा सांसद ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 620 से 720 के बीच अंक लाने वाले छात्रों की संख्या 13-15 हजार के बीच रहती थी, लेकिन इस बार यह पांच गुणा तक कैसे बढ़ गई। खास बात तो यह रही कि केवल हाई स्कोर छात्र ही बढ़े, जबकि कम अंक लाने वालों में कोई बड़ा इजाफा नहीं हुआ, प्रतिशतता में तो ये कम ही हुए। देखा जाए तो 620-720 के बीच अंक लेने वाले 58263 छात्र हो गए। कुमारी सैलजा ने कहा कि नीट से जुड़ी देश भर की सभी कड़ियों को जोड़ा जाए तो पता चलता है कि इसमें बड़े पैमाने पर धांधली, पेपर लीक व अन्य तमाम तरह की सैटिंग हुई हैं। परीक्षार्थियों को मनचाहा सेंटर देने के मामले में गुजरात पुलिस ने अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 2.3 करोड़ रुपये के चेक मिले हैं। बिहार पुलिस ने पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को जले हुए नीट पेपर भी मिले, लेकिन एनटीए इस बात को मानने से क्यों इंकार कर रहा है नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद ने कहा कि समय खराब होने के चलते 1563 छात्रों को अलग-अलग ग्रेस अंक दिए गए। लेकिन, इसके लिए न तो एनटीए की गवर्निंग बॉडी से मंजूरी ली गई और न ही यह बताया जा रहा कि किसके कहने पर क्लैट में समय खराब होने के बदले ग्रेस अंक के फॉर्मूले को अपनाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को जवाब देने के लिए सुनवाई की तारीख 8 जुलाई तय की है, तो फिर काउंसलिंग की तारीख को 6 जुलाई से आगे क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा? कुमारी सैलजा ने कहा कि नीट कांड देश के 24 लाख बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए चहेतों को बचाने की बजाए केंद्र सरकार को इसे तुरंत प्रभाव से रद्द करने का ऐलान करते हुए नए सिरे से परीक्षा की तारीख जारी कर दी जाए !

    exam date Hisar news kumari selja NEET 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleडिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2024: Website Optimization के माध्यम से Search Enginne Visiblity में सुधार पर सेमिनार विशेष बंसल द्वारा आयोजित किया !
    Next Article डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2024:डिजिटल मार्केटिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर सेमिनार रजनीश ने आयोजित किया !
    Arju Poonia

    Related Posts

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    June 13, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी एंड प्रोग्राम (S.A.P.) के अंतर्गत “कैपकट…

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    कुम्भलगढ़ किला: चीन की दीवार के बाद दूसरी सबसे बड़ी दीवार

    October 7, 2022

    तेरापंथ महिला मंडल हिसार का शपथ ग्रहण समारोह; श्रीमती जयश्री जैन बनी नई अध्यक्षा

    July 18, 2023

    हिसार की विधायक सावित्री जिंदल का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

    March 20, 2025

    मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से कश्मीर के लाल चौक तक जाने वाली ‘तिरंगा यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी

    August 12, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.