Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » दुनिया में बज रहा मोदी के नाम का डंका, तीसरी बार बनाएंगे सरकार : रणजीत
    राजनीति May 20, 2024

    दुनिया में बज रहा मोदी के नाम का डंका, तीसरी बार बनाएंगे सरकार : रणजीत

    रणजीत
    रणजीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • सहकार भवन में किया गया लोकसभा उम्मीदवार का भव्य स्वागत

    Hisar Lokhsabha Election 2024 : हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा है कि दुनिया में आज नरेन्र्द मोदी के नाम का डंका बज रहा है। रूस-युक्रेन युद्ध के समय 20 हजार भारतीयों को लाने के लिए प्रतिबद्ध नरेंद्र मोदी ने स्वयं रूस के राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया। रूस को हमारे प्रधानमंत्री की यह बात माननी पड़ी और हमारे 20 हजार बच्चे तिरंगे लहराते हुए देश वापस आए।
    रणजीत सिंह सोमवार को तोशाम रोड आईटीआई चौक स्थित सहकार भवन में कार्यक्रम को संबोधित कर रहेे थे। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पीयूष मेहता इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। रणजीत सिंह ने कहा कि यह चुनाव दुनिया के सबसे बड़े प्रजातांत्रिक देश का है। भारत का आज जो रुतबा बना है वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से बना है। पहले कोई देश से बाहर जाता था तो लोग यह समझते थे कि गरीब देश से आया है, लेकिन आज कोई भी जाता है किसी भी देश में तो वो पूरे सम्मान के साथ पूछते हैं कि क्या आप भारत से हैं, नरेंद्र मोदी के देश से हैं। स्वयं को इतिहास का विद्यार्थी बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में विकास हुआ है, पूरी दुनिया के 211 मुल्कों में से भारत आज सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया की चार सबसे बड़ी सेनाओं वाले देशों में भारत का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल अगर मोदी को मौका मिला तो उनके विजन को हकीकत में तब्दील करते हुए हम विकास के पथ पर और आगे बढ़ेंगे।
    रणजीत  सिंह ने कहा कि हर आदमी तो तजुर्बा चाहिए और वो तजुर्बा नरेंद्र मोदी में ही है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई तजुर्बा नहीं है, वह तो आज तक मंत्री ही नहीं बने। ऐसे में वे देश कैसे चला सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 15 साल गुजरात व 10 साल देश चलाने का तजुर्बा है। रणजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अन्य पार्टियों से मिलकर गठबंधन तो बना लिया लेकिन अभी तक भी ये किसी फैसले पर एकमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता इनके हाथ में आ गई तो एक साल लालू का बेटा सरकार चलाएगा, एक साल मुलायम का बेटा, एक साल केजरीवाल, एक साल ममता चलाएगी। ऐसे में देश तरक्की कैसे करेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 25 मई को जब वोट डले तो एक परिवार में जितने भी लोग हैं, वे सभी वोट डालें। शत प्रतिशत मतदान होना चाहिए।
    इस मौके पर पीयूष मेहता व टीम ने उनका पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। पीयूष मेहता ने रणजीत सिंह को आश्वस्त किया कि हिसार की जनता उन्हें बहुत बड़ी लीड देकर लोकसभा में भेजेगी। इस मौके पर सुषमा मेहता, श्रुति मेहता, विकास बिश्नोई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयबीर माजरा, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, मनीष मेहता, एडवोकेट मनप्रीत सिरसवा, संजय सेहरा, एडवोकेट दिलबाग श्योकंद, एडवोकेट सुनीता श्योकंद, दीपक कुमार ड्रेस वाले, विपिन भाटिया, रविकांत सरदाना, सुरेंद्र सैनी, सुशील भाटोल, प्रीति सैनी, आशीष बिश्नोई, बीरसिंह, कमल मेहता, चंद्र शेखर, सुधीर पानू, सुमित पालिवाल, संगीता श्योराण, पूजा लोहान, अविनाश, विवेक गर्ग, संदीप भाटिया, विनोद सोनी, अनिल नारंग, नरेंद्र मेहता, सीए कुलदीप खेड़ा, डॉ. दीपक नागपाल, कृष्ण बंसल, सुरेंद्र मेहता, पवन काबरेल, विनय आदि मौजूद रहे।

    hisar Hisar Lokhsabha Election 2024: चौ. रणजीत सिंह
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleचुनाव के बाद राहुल गांधी को निकालनी पड़ेगी कांग्रेस ढूंढो यात्रा : अमित शाह
    Next Article अनेक सरपंचों व गणमान्य व्यक्तियों ने किया रणजीत सिंह समर्थन का ऐलान
    Arju Poonia

    Related Posts

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    “खट्टर बोले- हमें अपनी विधानसभा बनानी चाहिए; सीएम ने कहा- 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य।”

    November 19, 2024

    रामनिवास राड़ा ने सेक्टर 14 मिलगेट के पास लोगों को किया संबोधित

    October 3, 2024

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2023 (फेज़-2) : कैनवा टिप्स एंड ट्रिक्स पर एक सेमिनार 8 जून को होगा आयोजित

    May 23, 2023

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2022 चरण -2: वीडियो ब्लॉगिंग के माध्यम से, आप अपने उपयोगकर्ता को अधिक आसानी से जोड़ सकते हैं, मुस्कान शर्मा ने कहा

    October 13, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.