Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हरियाणा सरकार का ऐतिहासिक कदम: ‘फ्यूचर विभाग’ की स्थापना से भविष्य की मजबूत नींव
    राजनीति July 18, 2025

    हरियाणा सरकार का ऐतिहासिक कदम: ‘फ्यूचर विभाग’ की स्थापना से भविष्य की मजबूत नींव

    Portrait of a man in Indian traditional attire with a maroon jacket and tricolor scarf, featured in a news banner with a caption in Hindi.
    हरियाणा सरकार का ऐतिहासिक कदम: ‘फ्यूचर विभाग’ की स्थापना से भविष्य की मजबूत नींव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी मंजूरी — युवाओं को नए अवसर, नीति-निर्माण को मिलेगा वैज्ञानिक आधार

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, जो वित्त मंत्री का दायित्व भी संभाल रहे हैं, ने वर्ष 2025–26 के बजट में की गई दूरदर्शी घोषणा को अमल में लाते हुए राज्य में ‘फ्यूचर विभाग’ के गठन को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद सरकार ने इस आशय की अधिसूचना भी जारी कर दी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “21वीं सदी की सरकारें केवल वर्तमान की चुनौतियों का समाधान नहीं करेंगी, बल्कि भविष्य के लिए भी नीतियां तैयार करेंगी। हरियाणा सरकार अब नीति निर्माण को दूरदृष्टि, डेटा विश्लेषण और तकनीकी विशेषज्ञता से संचालित करेगी। ‘फ्यूचर विभाग’ आने वाले वर्षों में प्रदेश की नींव को और अधिक मजबूत बनाएगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विभाग का गठन ऐसे समय में हुआ है जब जलवायु परिवर्तन, तकनीकी क्रांति, बढ़ती जनसंख्या और वैश्विक अनिश्चितताएं नई चुनौतियां खड़ी कर रही हैं। इसका उद्देश्य इन बदलावों का गहन अध्ययन कर, पूर्वानुमान और सामूहिक नीति निर्माण के जरिये समय रहते प्रभावी समाधान देना है। ‘फ्यूचर विभाग’ हरियाणा की सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी भविष्यगत आवश्यकताओं की पहचान करेगा। विभाग का फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, क्वांटम कंप्यूटिंग और रोबोटिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को नीति निर्माण से जोड़ने पर रहेगा। साथ ही युवाओं के लिए भविष्य के कौशल विकसित करने की दिशा में भी योजनाएं बनाएगा। इस विभाग का कार्यक्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, मानव संसाधन, ऊर्जा, कृषि, जल, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में संभावित भविष्यगत चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाकर दीर्घकालिक समाधान तैयार करना होगा। सभी विभागों की योजनाओं का समन्वय करते हुए यह विभाग दीर्घकालिक रणनीतियाँ विकसित करेगा। साथ ही, नई तकनीकों के सामाजिक प्रभावों, अवसरों और जोखिमों का विश्लेषण कर साक्ष्य-आधारित सुझाव भी देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘फ्यूचर विभाग’ के जरिये राज्य सरकार नीति निर्माण में ‘डेटा इंटेलिजेंस’ और ‘पूर्वानुमान मॉडलिंग’ का व्यापक उपयोग कर हरियाणा को सतत विकास और नवाचार आधारित शासन की दिशा में आगे बढ़ाएगी।

    युवाओं को मिलेगी नई दिशा और अवसर

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह विभाग विशेष रूप से युवाओं को बदलती दुनिया की जरूरतों के अनुरूप तैयार करेगा। उन्होंने कहा, “पारंपरिक नौकरियां और व्यवसाय जिस तेजी से बदल रहे हैं, उसमें युवाओं को समय रहते नए कौशल से लैस करना ही भविष्य की सबसे प्रभावी नीति होगी। ‘फ्यूचर विभाग’ युवाओं के लिए मार्गदर्शक बनने के साथ ही नीति निर्माण में भी निर्णायक भूमिका निभाएगा।

    विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में हरियाणा का बड़ा योगदान
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘फ्यूचर विभाग’ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ विज़न को साकार करने में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान होगा। यह विभाग केंद्र सरकार, राज्य सरकार और प्रौद्योगिकी व नवाचार के ‘ट्रिपल इंजन’ के समन्वय से राज्य को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा, “यह विभाग केवल नीति तैयार करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हरियाणा की सोच, कार्यशैली और दृष्टिकोण को भी बदलने का कार्य करेगा। यह भविष्य की तैयारी का बीज है, जो आने वाले वर्षों में स्थिरता और समृद्धि के वटवृक्ष में विकसित होगा

    एक नए युग की शुरुआत
    ‘फ्यूचर विभाग’ की स्थापना महज एक नया विभाग बनाने का निर्णय नहीं है, बल्कि हरियाणा में नीति, प्रशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय और दूरदर्शी शासन की शुरुआत है। यह विभाग हरियाणा को ‘प्रतिक्रियाशील शासन’ से आगे बढ़ाकर ‘सक्रिय शासन’ की दिशा में ले जाएगा, जिससे राज्य राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा आधारित शासन तकनीकी क्रांति नायब सिंह सैनी नीति निर्माण भविष्य की नीति भविष्य कौशल योजना युवा सशक्तिकरण युवाओं के लिए योजना विकसित भारत 2047 हरियाणा फ्यूचर विभाग हरियाणा बजट 2025 हरियाणा में नवाचार हरियाणा सरकार योजना
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमिड टाउन ग्रैंड में 26 जुलाई को मनाया जाएगा अग्रवाल महिला विकास समिति का तीज सिंधारा उत्सव
    Next Article गुजविप्रौवि वेस्टर्नसिडनी यूनिवर्सिटी, आस्ट्रेलिया के साथ मिलकर संचालित करेगा कोलेबोरेटिव डिग्री प्रोग्राम
    Jatin Theri

    Related Posts

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    August 3, 2026

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    चोपड़ा नर्सिंग होम एवं स्किन केयर सेंटर ने अपने चिकित्सा शिविर की श्रृंखला जारी रखते…

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    पारस इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स के निदेशक राकेश शर्मा ने यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा में करियर परामर्श सेमिनार का आयोजन किया

    September 14, 2022

    25 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार करेंगे स्वदेशी मेले का उदघाटन

    December 23, 2024

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर रोटरी सेंट्रल हिसार का पौधारोपण कैंप आयोजित

    July 11, 2025

    पश्चिम बंगाल में घूमने के बेस्ट स्थल

    February 22, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.