Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जो रूट ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया, सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे।

    December 6, 2025

    वन टू चा चा चा: मोशन पोस्टर रिलीज़, फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में!

    December 6, 2025

    Realme P4x भारत में 7000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ

    December 4, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025

      प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

      September 1, 2025

      दुष्यंत चौटाला की बदौलत महिलाओं को मिला पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण : शीला भ्याण

      August 26, 2025

      लोकतंत्र, जनसांख्यिकी लाभ और कुशल कार्यबल भारत की सबसे बड़ी ताकत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

      August 26, 2025

      कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में 6 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

      August 24, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      वन टू चा चा चा: मोशन पोस्टर रिलीज़, फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में!

      December 6, 2025

      Realme P4x भारत में 7000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ

      December 4, 2025

      भारत में लॉन्च हुआ Redmi 15 C, 6000mAh की बड़ी बैटरी और Dimensity 6300 चिप के साथ

      December 3, 2025

      सैमसंग ने 7040mAh बैटरी वाले A11+ टैबलेट के साथ बाजार में एंट्री की

      November 28, 2025

      नई Renault Duster भारत में 26 जनवरी को लॉन्च होगी |

      October 29, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट सेवा:क्षेत्रीय विकास और व्यावसायिक सुविधा की नई उड़ान
    June 10, 2025

    हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट सेवा:क्षेत्रीय विकास और व्यावसायिक सुविधा की नई उड़ान

    A group of officials celebrating the inauguration of the Hisar-Chandigarh flight service.
    इस कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारी और लोग शामिल हैं, जो नई उड़ान सेवा के शुभारंभ का जश्न मना रहे हैं।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा के लिए 9 जून 2025 का दिन विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत बन गया, जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी हवाई सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। यह सेवा हिसारवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग रही है और अब यह सपना साकार हो गया है। यह केवल यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि औद्योगिक, सामाजिक व शैक्षिक प्रगति का द्वार है। हिसार से राज्य की राजधानी चंडीगढ़ तक की दूरी अब 1 घंटे से भी कम समय में तय की जा सकेगी, जबकि सड़क मार्ग से यह यात्रा 5-6 घंटे लेती थी। इससे प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त अधिकारियों, कारोबारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को भारी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर बताया कि जल्द ही हिसार से जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू की जाएंगी, जिससे हिसार एक उभरता हुआ हवाई संपर्क केंद्र बन सकेगा। यह हवाई सुविधा न केवल स्थानीय जनता, बल्कि हरियाणा के अन्य जिलों के लोगों को भी लाभ पहुंचाएगी।

    प्रधानमंत्री के विजन की उड़ान

    यह सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “उड़ेदेश का आम नागरिक’ योजना का ही हिस्सा है, जिसका उद्देश्य छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ना है। वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री द्वारा हिसार से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट का शुभारंभ किया गया था और अब यह दूसरी कड़ी है, जो इस योजना को और मजबूत बनाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट को विकसित कर इसे हरियाणा के औद्योगिक और परिवहन केंद्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है।

    हिसार टुडे के चीफ रिपोर्टर ने तय किया पहला सफर, रखी व्यावहारिक मांग

    इस ऐतिहासिक अवसर पर हिसार टुडे के चीफ रिपोर्टर संदीप कुमार सावंत ने भी हिसार से चंडीगढ़ की फ्लाइट में यात्रा की। यात्रा के दौरान उनकी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विशेष भेंट भी हुई, जिसमें उन्होंने फ्लाइट की टाइमिंग को लेकर एक महत्वपूर्ण सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि अगर हिसार से उड़ान सुबह 7 से 8 बजे के बीच तय की जाए और वापसी की फ्लाइट चंडीगढ़ से सायं 5 से 7 बजे के बीच हो, तो यह सेवा और अधिक व्यावसायिक और उपयोगी बन सकती है। उन्होंने तर्क दिया कि ऐसे समय निर्धारण से यात्रियों को एक ही दिन में चंडीगढ़ जाकर अपना कार्यनिपटाकर लौटने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, लोग अपनी निजी गाड़ियां छोड़ फ्लाइट को प्राथमिकता देंगे, क्योंकि ड्राइवर, पेट्रोल और टोल का खर्च जोड़ने पर यह हवाई सेवा अधिक किफायती सिद्ध हो सकती है। यह सुझाव पूरी तरह से व्यावहारिक और यात्रियों के हित में है। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव पर सकारात्मक रुख दिखाया और कहा कि इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

    निष्कर्ष: उड़ान जो विकास को पंख दे

    हिसार से चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई यह फ्लाइट सेवा महज परिवहन नहीं, बल्कि प्रगति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री सैनी का यह कदम विपक्ष के उन तंजों का भी उत्तर है, जिन्होंने कभी इस एयरपोर्ट को केवल “एयरोड्रम’ कहा था। अब यह हकीकत बन चुका है कि हिसार एयरपोर्ट हरियाणा के भविष्य के विकास मॉडल का अहम हिस्सा बनने जा रहा है। यदि फ्लाइट की टाइमिंग में यथासमय सुधार कर दिया जाए, जैसा सुझाव संदीप सावंत ने दिया है, तो यह सेवा और भी लोकप्रिय तथा व्यावसायिक रूप से सफल बन सकती है। इससे न केवल नागरिकों को लाभ होगा, बल्कि सरकार को भी इस योजना से अपेक्षित सफलता मिलेगी।

    उड़ान योजना उड़ान योजना 2025 चंडीगढ़ हवाई सेवा नायब सिंह सैनी हरियाणा विकास हिसार एयरपोर्ट हिसार चंडीगढ़ फ्लाइट हिसार टुडे हिसार समाचार हिसार हवाई अड्डा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमोदी सरकार 11 वर्षों में भारत ने बदलाव की नई परिभाषा लिखी : मोदी |
    Next Article सुरभि आर्ट गैलरी एंड इंस्टीट्यूट, हिसार ओ डी एम महाविद्यालय के छात्रों के लिए पेपर मैसे क्षेत्र में इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करेगी
    Muskan Sheoran

    Related Posts

    ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

    September 1, 2025

    हरियाणा शहर में स्वच्छता अभियान युद्धस्तर पर |

    August 29, 2025

    हिसार में ‘‘से नो टू प्लास्टिक’’ जागरूकता कार्यक्रम |

    August 29, 2025

    मुख्यमंत्री ने सायना नेहवाल संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

    August 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    December 6, 2025

    जो रूट ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया, सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे।

    इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट ने गाबा में एशेज के दूसरे टेस्ट में एक बड़ा…

    वन टू चा चा चा: मोशन पोस्टर रिलीज़, फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में!

    December 6, 2025

    Realme P4x भारत में 7000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ

    December 4, 2025

    भारत में लॉन्च हुआ Redmi 15 C, 6000mAh की बड़ी बैटरी और Dimensity 6300 चिप के साथ

    December 3, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    हाथों में तिरंगा, फौलादी इरादा… जब चिनाब ब्रिज पर पीएम मोदी का दिखा ऐसा अंदाज

    June 6, 2025

    एमबीए कोर्स में विशेषज्ञता कैसे चुने?

    July 18, 2022

    डलहौजी में घूमने के लिए 13 स्थान

    February 26, 2022

    आयरलैंड बनाम बांग्लादेश: बांग्लादेश ने पहला टेस्ट मैच पारी और 47 रनों से जीता।

    November 14, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2025 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.