हिसार एयरपोर्ट उड़ान शुरुआत का ऐतिहासिक दिन तब आया जब भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से नियमित हवाई सेवाओं की शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर टर्मिनल-2 की आधारशिला रखी और अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट का ऐलान भी किया।
‘संकल्प की उड़ान’ समारोह में PM मोदी बोले:
-
बाबा साहेब अंबेडकर के आदर्शों को समर्पित हैं हमारी योजनाएं।
-
गरीब और वंचित वर्ग को उड़ने का मौका देने की दिशा में एक और कदम।
-
“जिन्होंने कभी हवाई यात्रा का सपना भी नहीं देखा, उन्हें अब हवाई चप्पल पहनकर हवाई जहाज़ में बैठने का मौका मिलेगा।”
PM मोदी ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
-
मंच पर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें किया नमन।
-
बोले: “हमारी सरकार वंचितों, पीड़ितों और शोषितों के हित में काम कर रही है।”
हिसार से अयोध्या की सीधी फ्लाइट शुरू!
-
श्रीराम जन्मभूमि तक सीधा जुड़ाव।
-
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।
हरियाणवी में बोले PM, जीता लोगों का दिल
“म्हारै हरियाणा के धाकड़ लोगां नै राम-राम… ठाढ़े जवान, ठाढ़े खिलाड़ी, ठाढ़ा भाईचारा – यो सै हरियाणा की पहचान।”
वन रैंक वन पेंशन: हरियाणा को मिला 13,500 करोड़
-
कांग्रेस ने किया था सैनिकों से धोखा।
-
BJP सरकार ने दिया उनका हक।
सरकारी नौकरी में पारदर्शिता का मॉडल बना हरियाणा
-
CM नायब सिंह सैनी की खुलकर तारीफ।
-
बिना खर्ची-पर्ची भर्ती से 25,000 युवाओं को मिली नौकरियां।
ग्रामीण विकास की बड़ी बातें
-
अब 80% गांवों में नल से पानी पहुंचा।
-
11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाकर सम्मान दिया गया।
बाबा साहेब और चौ. चरण सिंह को भारत रत्न
-
PM मोदी बोले: कांग्रेस ने किया इस्तेमाल, हमने दिया असली सम्मान।
इस मौके पर मौजूद रहे बड़े नेता:
-
केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल
-
हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल, कृष्ण बेदी, रणबीर गंगवा
-
सांसद धर्मबीर सिंह, किरण चौधरी
-
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और अन्य नेता।