Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » डिजिटल पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस का दबदबा: बीते 20 महीनों में 17 बार नंबर-1, डीजीपी ने दी बधाई
    हिसार न्यूज August 5, 2025

    डिजिटल पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस का दबदबा: बीते 20 महीनों में 17 बार नंबर-1, डीजीपी ने दी बधाई

    Haryana Director General of Police (DGP) addressing a press conference, celebrating Haryana Police's top rank in digital policing 17 times over the last 20 months.
    डिजिटल पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस का दबदबा: बीते 20 महीनों में 17 बार नंबर-1, डीजीपी ने दी बधाई।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) की मासिक रैंकिंग में हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर अपना परचम लहराते हुए पिछले 20 महीनों में 17वीं बार देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सीसीटीएनएस की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हरियाणा पुलिस की नई सोच, बेहतर कार्यप्रणाली और आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल का परिणाम है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि यह उपलब्धि हरियाणा पुलिस की उस नई सोच और प्रोफेशनल दृष्टिकोण का परिणाम है जिसमें तकनीक को पुलिसिंग का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीएनएस और नेफिस जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म नेअपराधियों की पहचान, जांच की पारदर्शिता और जनता को समयबद्ध न्याय दिलाने की प्रक्रिया को नई गति दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त कियाकि इसी समर्पण और टीमवर्क के बल पर हरियाणा पुलिस आने वाले समय में भी देशभर में आधुनिक और स्मार्ट पुलिसिंग का मानक स्थापित
    करती रहेगी। राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) के निदेशक शिवास कबिराज ने बताया कि सीसीटीएनएस का मूल उद्देश्य अपराध की जांच, अपराधियों की धरपकड़ और केस मैनेजमेंट के लिए एक ऐसी एकीकृत प्रणाली विकसित करना है जो पूरी तरह डिजिटल हो। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों में एससीआरबी में तकनीकी दक्षता बढ़ाने और प्रक्रियाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इन प्रयासों का परिणाम है कि पिछले 20 महीनों में 17 बार हरियाणा पुलिस ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी इस मासिक रैंकिंग में हरियाणा पुलिस ने विभिन्न मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अगस्त और सितंबर 2024 में जहां हरियाणा ने 99.99 प्रतिशत अंक लेकर देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया वहीं अन्य महीनों में हरियाणा पुलिस ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान बनाए रखा। आज प्रदेश के सभी थानों को सीसीटीएनएस से जोड़ा जा चुका है और प्रथम सूचना रिपोर्ट, गैर संज्ञेय रिपोर्ट, मेडिको लीगल केस, गुमशुदा व्यक्ति, खोई हुई संपत्ति, लावारिस वस्तुएं, अज्ञात शव, विदेशी पंजीकरण, निवारक कार्यवाही, अनुसंधान, शिकायतें और प्रगति रिपोर्टजैसे सभी कार्य पूरी तरह डिजिटल रूप में दर्ज और मॉनिटर किए जा रहे हैं।

    नेफिस से अपराधियों की पहचान और मामले सुलझाने में सफलता

    अपराधियों की पहचान और जटिल मामलों के समाधान में तकनीक का इस्तेमाल हरियाणा पुलिस को नई ऊँचाई पर ले गया है। वर्ष 2022 से लेकर अब तक नेफिस सॉफ्टवेयर पर लाखों फिंगरप्रिंट्स का डेटा अपलोड किया गया और गिरफ्तार अभियुक्तों तथा अज्ञात शवों के रिकॉर्ड से उसका मिलान किया गया। इस प्रक्रिया में काफी संख्या में फिंगरप्रिंट्स का आपराधिक रिकॉर्ड से सफल मिलान हुआ। वारदात स्थलों से जुटाए गए चांस प्रिंट्स को नेफिस पर सफलतापूर्वक अपलोड और वेरीफाई किया गया। इस तकनीकी सफलता के परिणामस्वरूप 93 गंभीर आपराधिक मामलों को सुलझाया गया, जिनमें 22 हत्या के मामले भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त नेफिस प्रणाली के माध्यम से 29 अज्ञात शवों की पहचान संभव हुई।

    प्रशिक्षण और साइबर हेल्पलाइन में 100 प्रतिशत सफलता 

    पुलिस कर्मियों को तकनीक के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस ने 72 कार्यशालाएं आयोजित कीं। आधुनिक तकनीक के प्रयोग का प्रभाव साइबर अपराध के क्षेत्र में भी देखने को मिला है। राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर हरियाणा पुलिस का स्कोर 100 प्रतिशत रहा है, जिसका अर्थ है कि हर एक कॉल को समय पर अटेंड कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

    अपराध नियंत्रण नेफिस राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो सीसीटीएनएस स्मार्ट पुलिसिंग हरियाणा पुलिस
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleस्वदेशी जागरण मंच के उत्तर क्षेत्र की चिंतन बैठक आयोजित, स्वदेशी के प्रति जागृति लाने पर हुआ मंथन
    Next Article बीड़ बबरान धाम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के औघड़ स्वरूप के किए दर्शन
    Jatin Theri

    Related Posts

    DESIVERSE के PARMISH VERMA LIVE का हिसार में भव्य आयोजन, पंजाबी संगीत की धुनों पर झूमे दर्शक

    October 25, 2026

    हिसार में 24 अक्टूबर को होगा ‘DESIVERSE’ का भव्य आयोजन, परमीश वर्मा देंगे लाइव प्रस्तुति; प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की कार्यक्रम की जानकारी

    October 11, 2026

    डांडिया नाइट 2026: हिसार में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन

    October 10, 2026

    Sanskriti Group का ‘PURAB AUR PASCHIM’ Cultural & Food Fiesta 2.0 बना आकर्षण का केंद्र

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    November 3, 2026

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए LOC करेक्शन प्रक्रिया…

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026

    ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

    October 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    मणिपुर में 10 सर्वश्रेष्ठ कैफे

    June 5, 2022

    Poco X5 Pro 5G स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ भारत में लॉन्च, जानिए सभी फ़ीचर्स

    February 6, 2023

    सरकार को अग्रोहा के विकास के लिए क्या करना चाहिए: बजरंग गर्ग

    November 23, 2024

    मिली टीज़र:  देखिए मौत से पहले जान्हवी कपूर कैसे साहस से लड़ती हैं

    October 12, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.