Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » ऑपरेशन “सिंदूर’ के बाद हरियाणा हाई अलर्ट पर
    May 8, 2025

    ऑपरेशन “सिंदूर’ के बाद हरियाणा हाई अलर्ट पर

    "हरियाणा के एक नेता ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद हाई अलर्ट की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाषण देते हुए।"
    "ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद हरियाणा सतर्क! राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, प्रशासन हाई अलर्ट पर। #OperationSindoor #HaryanaAlert #BreakingNews"
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • हिसार एयरपोर्ट पर एंट्री बंद, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी में जुटा प्रदेश प्रशासन

    ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद हरियाणा पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड पर आ गया है। राज्य सरकार ने संभावित आपात स्थिति को देखते हुए बड़ा फैसला लेते हुए सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है। पंचायती विभाग ने प्रदेश के हर गांव में सायरन सिस्टम लगाने का आदेश जारी किया है ताकि आपातकालीन सूचनाएं तेजी से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसारित की जा सकें। इसके साथ ही स्वास्थ्य, पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। सभी को अपने-अपने मुख्यालयों में रहने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 8 मई को एक पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि बिना महानिदेशक की अनुमति कोई भी कर्मचारी छुट्टी नहीं ले सकेगा।

    हिसार एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा, आमजन के लिए एंट्री बंद

    हिसार एयरपोर्ट पर सुरक्षा के मद्देनज़र यात्रियों और आमजन की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रशांत फुलमरे ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से आगे के फ्लाइट संचालन को लेकर दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। कल की हिसार से अयोध्या और दिल्ली की फ्लाइट्स को लेकर स्थिति जल्द स्पष्ट की जाएगी।

    अस्पतालों में 25% बेड इमरजेंसी के लिए आरक्षित

    सरकार ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे 25% बैड इमरजेंसी के लिए आरक्षित रखें। साथ ही दवाइयों, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी उपकरणों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।  स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर के सीएमओ को पत्र जारी कर अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।

    मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट से परखी गई तैयारियां 

    एक दिन पहले ही प्रदेश में संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास किया गया था। इस अभ्यास के
    दौरान प्रशासनिक मशीनरी की युद्धस्तर पर तैयारियों को परखा गया। अब गांवों में सायरन सिस्टम लगाए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी सतर्कता और जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

    प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना, हालात पर लगातार निगरानी

    हरियाणा सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन ने अपनी तैयारियों को पुख्ता करना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी
    प्रकार की आपात स्थिति से निपटने में कोई कोताही न बरती जाए।

    #ऑपरेशनसिंदूर #हरियाणा_हाईअलर्ट #हिसारएयरपोर्ट #आपातस्थिति #सायरनसिस्टम #स्वास्थ्यअलर्ट #फायरब्रिगेड #पुलिसअलर्ट #आपातकालीनतैयारी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleतिरंगा यात्रा निकाल कर भारतीय सेना को किया सलाम, पहलगाम हमले के जवाबी एक्शन पर खुशी
    Next Article महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस, निकाली गई जागरूकता रैली
    Jatin Theri

    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    नगर निगम चुनाव के बाद प्रवीण पोपली का समाजसेवा में योगदान

    March 4, 2025

    ब्लॉगर्स के लिए 28 ब्लॉगिंग टूल

    May 20, 2022

    नरेंद्र मोदी के हिसार दौरे की तैयारियाँ जोरों पर

    April 10, 2025

    संबोधन: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बोले पीएम मोदी- “हरियाणा के लोगों ने कमल-कमल कर दिया

    October 9, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.