Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हिसार लोकसभा क्षेत्र से अच्छे अंतर से जीत तय : रणजीत सिंह
    राजनीति June 1, 2024

    हिसार लोकसभा क्षेत्र से अच्छे अंतर से जीत तय : रणजीत सिंह

    रणजीत सिंह
    रणजीत सिंह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • कांग्रेस उम्मीदवार को कहीं भी नहीं मिल रही उनकी उम्मीद के मुताबिक लीड
    • मोदी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के सहयोग से होगी जीत

    हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने दावा किया है वे बहुत अच्छे अंतर से चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के सहारे उन्होंने वोट मांगे, कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की और जनता ने उनका भरपूूर साथ दिया, जिसकी वजह से जीत निश्चित है।
    भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिसार विधानसभा क्षेत्र में उनको बंपर लीड मिलेगी जिसको तोड़ना ही आसान नहीं होगा। इसके अलावा आदमपुर, नलवा, हांसी, बरवाला व बवानीखेड़ा से भी उनको बढ़त मिलना निश्चित है। जहां तक बात है उचाना, नारनौंद व उकलाना की, इनमें उनको नारनौंद में ज्यादा नुकसान हो सकता है लेकिन उकलाना व उचाना में कोई खास नुकसान नहीं है। यही वजह है कि कांग्रेस उम्मीदवार को इन तीन हलकों से बंपर लीड की उम्मीद थी, वो उन्हें नहीं मिल रही है और इन हलकों में भाजपा को अच्छे वोट मिल रहे हैं। ऐसे में वे पूरी उम्मीद व भरोसे कह सकते हैं कि यहां से वे अच्छे वोटों से चुनाव जीत रहे हैं।
    रणजीत सिंह ने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी जनसभाएं व रैलियां करते रहे जबकि कांग्रेस का चुनाव प्रचार केवल भूपेन्द्र हुड्डा व जयप्रकाश के कंधों पर ही टिका रहा। इसके अलावा इस चुनाव में जनता ने पीएम के चेहरे को सामने रखकर वोट दिया और इसमें उन्हें राहुल गांधी की अपेक्षा नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर अच्छे व कुशल लगे। उन्होंने कहा कि पुरूषों के मुकाबले महिलाओं का हर क्षेत्र व हर राज्य में वोटिंग प्रतिशत ज्यादा रहा है, जिससे साफ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां महिलाओं को पसंद आई है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम चार-पांच दिनों में हमारा चुनाव प्रचार तेज गति से उठा और कांग्रेस का चुनाव प्रचार नीचे चला गया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ज्यादा गर्मी होने की वजह से मतदान प्रतिशत पर काफी असर पड़ा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी फेक्टर ने हर जगह काम किया है, पढ़े लिखे व समझदार व्यक्ति ने मोदी सरकार की नीतियों को ध्यान में रखकर मतदान किया है।
    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि पत्रकार सम्मेलन में जिला महामंत्री अशोक सैनी व आशीष जोशी, लोकसभा संयोजक रवि सैनी, जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, महावीर प्रसाद महिपाल, मनदीप मलिक, मनीष गोयल, अजय बेनीवाल, राजकुमार इंदौरा, गोल्डी सैनी व मुनीश ऐलावादी भी मौजूद रहे।

    hisar Lokhsabha Eection 2024 Hisar news रणजीत सिंह
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleJAWA 42 BOBBER RED SHEEN भारत में लॉन्च; जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
    Next Article डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2024: सर्च इंजन दृश्यता में सुधार के लिए संरचित डेटा कार्यान्वयन पर सेमिनार 3 जून, 2024 को हुआ !
    Arju Poonia

    Related Posts

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    August 3, 2026

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    चोपड़ा नर्सिंग होम एवं स्किन केयर सेंटर ने अपने चिकित्सा शिविर की श्रृंखला जारी रखते…

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    ग्रीन बेल्ट नंबर 2 में सफाई और पौधारोपण कर शहर को दिया हरा-भरा संदेश

    July 18, 2025

    HIDM सेमिनार फेस्ट 2024: 14 जून, 2024 को HIDM में डिजिटल मार्केटिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर सेमिनार

    June 6, 2024

    लखनऊ में शीर्ष विश्वविद्यालय

    January 28, 2022

    अरुणाचल प्रदेश के व्यंजन – अरुणाचल प्रदेश का 15 प्रसिद्ध भोजन

    January 12, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.