Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग ने धूमधाम से मनाई अपनी 7वीं वर्षगांठ

    April 1, 2026

    HiDM द्वारा SEO में AI Models की कार्यक्षमता पर सेमिनार का आयोजन

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » डॉ. कमल गुप्ता ने किया ऐतिहासिक अग्रोहा टीले का दौरा, पुरातात्विक उत्खनन को बताया गौरव का प्रतीक
    May 10, 2025

    डॉ. कमल गुप्ता ने किया ऐतिहासिक अग्रोहा टीले का दौरा, पुरातात्विक उत्खनन को बताया गौरव का प्रतीक

    . कमल गुप्ता ऐतिहासिक अग्रोहा टीले के दौरे पर, पुरातात्विक उत्खनन को गौरव का प्रतीक बताते हुए।
    डॉ. कमल गुप्ता ने अग्रोहा टीले का दौरा कर पुरातात्विक उत्खनन को बताया ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. कमल गुप्ता ने शुक्रवार को हिसार के समीप स्थित ऐतिहासिक अग्रोहा टीले का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता और अग्रवाल समाज के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। डॉ. गुप्ता ने भारतीय पुरातत्वसर्वेक्षण विभाग (ASI) द्वारा चल रहे उत्खनन कार्य का जायजा लिया और विभागीय प्रयासों की सराहना की। गौरतलब है कि अग्रोहा टीला हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है, जिसे अग्रवाल समाज की मूल भूमि माना जाता है। कहा जाता है कि यह वही स्थल है, जहां से महाराजा अग्रसेन ने अपनी समृद्ध, सांस्कृतिक और व्यापारिक नगरी की नींव रखी थी। वर्तमान में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा इस टीले पर गहन उत्खनन कार्य जारी है। विभाग की ओर से उड़ीसा से नियुक्त डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. अखरीता प्रधान ने आए हुए प्रतिनिधिमंडल को उत्खनन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अब तक की खुदाई में मानव कंकाल, प्राचीन ईंटें, मिट्टी के बर्तन, सिक्के, मनके और मूर्तियां आदि प्राप्त हुई हैं। ये सभी अवशेष इस क्षेत्र की प्राचीन समृद्धि और सांस्कृतिक वैभव के प्रमाण हैं। डॉ. अखरीता ने यह भी बताया कि आगे गहराई में जाकर उत्खनन किया जाएगा, जिससे यह प्रमाणित करने में मदद मिलेगी कि अग्रोहा एक वास्तविक प्राचीन नगर था, जिसकी आर्थिक और सांस्कृतिक स्थिति अत्यंत समृद्ध थी

    युवाओं के लिए ऐतिहासिक ज्ञान का स्रोत

    कमल गुप्ता ने उत्खनन कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य न केवल अग्रवाल समाज के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे हरियाणा और भारत की विरासत को सहेजने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा, “इससे नई पीढ़ी को अपने इतिहास को जानने और समझने का अवसर मिलेगा। यह स्थल न केवल अतीत की झलक देगा, बल्कि भविष्य के पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक अध्ययन के लिए भी प्रेरणा बनेगा।” युवाओं के लिए ऐतिहासिक ज्ञान का स्रोत : डॉ. कमल गुप्ता ने उत्खनन कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य न केवल अग्रवाल समाज के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे हरियाणा और भारत की विरासत को सहेजने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा, “इससे नई पीढ़ी को अपने इतिहास को जानने और समझने का अवसर मिलेगा। यह स्थल न केवल अतीत की झलक देगा, बल्कि भविष्य के पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक अध्ययन के लिए भी प्रेरणा बनेगा।” महाराजा अग्रसेन ग्लोबल सिटी का प्रस्ताव : इस अवसर पर डॉ. कमल गुप्ता ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को “महाराजा अग्रसेन ग्लोबल सिटी” के निर्माण का प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव 25 किलोमीटर की परिधि में तैयार किया गया है, जिसमें 18 सेक्टरों का विकास प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य अग्रोहा को एक विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस योजना को साकार करेंगी। डॉ. गुप्ता ने यह भी कहा कि यदि इस स्थल का समुचित विकास किया जाए तो यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सकता है।

    समाज के गणमान्यजन रहे उपस्थित

    इस कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज और भाजपा से जुड़े कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. प्रतिमा गुप्ता, सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्द्र गुप्ता, नरेश सिंगल, सुनील चाय पत्ती वाला, विजय नागपाल, दीनदयाल गोरखपुरिया, मनोज बुडाकिया, महावीर जांगड़ा, कृष्ण बॉस्नोई, दीपक अग्रवाल, रंजीव राजपाल, प्रोमिला पुनिया, संकर गोस्वामी, सतीश, धर्मवीर पानू, राहुल, अनिल कौशिक आदि शामिल रहे। डॉ. कमल गुप्ता ने अंत में कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन में समाज और सरकार को समान रूप से भागीदारी निभानी चाहिए, तभी हम अपने इतिहास को जीवित रख सकेंगे।

    अग्रोहा टीला ऐतिहासिक स्थल डॉ. कमल गुप्ता पुरातात्विक उत्खनन भारतीय इतिहास सांस्कृतिक विरासत हरियाणा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleशिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए…’, सीएम योगी बोले- इसे राष्ट्र की भावना से जोड़ना जरूरी
    Next Article ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का उद्घाटन, सीएम योगी बोले आतंकवाद को पूरी तरह कुचलना ही समाधान
    Varsha Sharma

    Related Posts

    केंद्र के स्वच्छ सर्वेक्षण की तर्ज पर हरियाणा के सभी शहरों की होगी स्वच्छता रैंकिंग : मुख्यमंत्री

    August 23, 2025

    अग्रोहा को मिलेगा वैश्विक पुरातात्विक मानचित्र पर स्थान : सीएम सैनी

    August 18, 2025

    लुवास कुलपति की मुख्यमंत्री से भेंट -पशुपालन और अनुसंधान में तेजी लाने पर जोर

    August 12, 2025

    “आम्रपाली” अभियान से जुड़े पर्यावरण, परंपरा और आर्थिक समृद्धि के संदेश : डॉ. अमित अग्रवाल

    August 12, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    April 9, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HIDM) द्वारा हाल ही में अपने छात्रों के लिए “इंस्टाग्राम…

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग ने धूमधाम से मनाई अपनी 7वीं वर्षगांठ

    April 1, 2026

    HiDM द्वारा SEO में AI Models की कार्यक्षमता पर सेमिनार का आयोजन

    March 17, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    नशे के खिलाफ कोहली गांव में जागरूकता अभियान आयोजित

    July 29, 2025

    आपकी जीत ही मेरी जीत : सावित्री जिन्दल

    September 19, 2024

    कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम से जुड़े मामलों की समीक्षा की

    May 16, 2025

    गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध ओ.डी.एम. कॉलेज में पीजी कोर्सेज के लिए प्रवेश शुरू एमएससी, एमकॉम व एमए विषयों में सीमित सीटें, अंतिम तिथि 28 जुलाई

    July 22, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.