Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारत ने चेस ओलंपियाड 2026 में बरकरार रखी नोना गैप्रिंडाश्विली ट्रॉफी

    September 28, 2026

    भारत की महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण पदक

    September 26, 2026

    Mahanadi Basin के गहरे पानी में ONGC को प्राकृतिक गैस मिली

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » पुस्तकालय में जिज्ञासा को उत्तर और शोध को दिशा मिलती है”: प्रो. बिश्नोई
    May 5, 2025

    पुस्तकालय में जिज्ञासा को उत्तर और शोध को दिशा मिलती है”: प्रो. बिश्नोई

    "गुजविप्रौवि में दो साप्ताहिक 'लाइब्रेरी ऑटोमेशन एंड डिजिटलाइजेशन' रिफ्रेशर कोर्स के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए आयोजक, साथ में अन्य अतिथिगण।"
    "गुजविप्रौवि में 'लाइब्रेरी ऑटोमेशन एंड डिजिटलाइजेशन' रिफ्रेशर कोर्स के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए आयोजन समिति।"
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविप्रौवि) के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रहालय नहीं, बल्कि किसी भी शिक्षण संस्थान का हृदय होते हैं। पुस्तकालय वह स्थान है, जहां जिज्ञासा को उत्तर मिलता है
    और शोध का प्रथम चरण आकार लेता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में विद्यार्थी विचारक और समस्या समाधानकर्ता के रूप में विकसित होते हैं। वे विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) द्वारा आयोजित ‘लाइब्रेरी ऑटोमेशन एंडडिजिटलाइजेशन’ विषय पर दो साप्ताहिक रिफ्रेशर कोर्स के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कुलपति प्रो. बिश्नोई ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में विद्यार्थी एक क्लिक पर उच्च गुणवत्ता वाले जर्नल व शोध पत्रों तक पहुंच चाहते हैं। ऐसे में पुस्तकालयों को समय के साथ डिजिटल रूप में ढलना अनिवार्य है। उन्होंने भारत सरकार की वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से देश के किसी भी कोने में पढ़ रहे विद्यार्थी को समान गुणवत्ता के डिजिटल संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर. रंगनाथन को स्मरण करते हुए उनके पुस्तकालय विज्ञान के पांच मूल नियमों को आज भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि यह प्रशिक्षण न केवल उनके कौशल को बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें नवाचार की दिशा में प्रेरित भी करेगा

    मुख्य वक्ता डॉ. राजेश सिंह ने पुस्तकालयों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

    दिल्ली विश्वविद्यालय से आमंत्रित मुख्य वक्ता डॉ. राजेश सिंह ने पुस्तकालयों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
    शोध व शिक्षण में पुस्तकालय की भूमिका केंद्रीय है। उन्होंने बताया कि कैसे पुस्तकालय पेशेवर शोध कार्यों में योगदान देकर
    अकादमिक क्षेत्र को समृद्ध कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुस्तकालय तकनीकों में तेजी से परिवर्तन हो रहा है, और
    पेशेवरों को देश-विदेश के पुस्तकालयों का अनुभव लेना चाहिए।

    पुस्तकालय राष्ट्र निर्माण की नींव 

    एमएमटीटीसी की निदेशिका प्रो. सुनीता रानी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि पुस्तकालय किसी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने भारतीय वायुसेना और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे पुस्तकालय
    विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनने में मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोर्स प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगा।

    25 प्रतिभागी ले रहे हैं भाग

    कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नरेंद्र कुमार ने रिफ्रेशर कोर्स की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में देशभर से 25 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक सोमदत्त ने किया। इस अवसर पर उपनिदेशक डॉ. हरदेव सिंह एवं डॉ. अनुराग सांगवान भी उपस्थित रहे।

    एमएमटीटीसी ऑटोमेशन गुजविप्रौवि डिजिटल पुस्तकालय नवाचार पुस्तकालय पुस्तकालय विज्ञान रिफ्रेशर कोर्स वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन शिक्षा शोध
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहिसार में 4 मई को 15 परीक्षा केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा
    Next Article हांसी में केंद्रीय मंत्री खट्टर के जन्मदिन पर लगाया शिविर
    Jatin Theri

    Related Posts

    गुजविप्रौवि में फीस नहीं, पढ़ाई है प्राथमिकता: जरूरतमंद विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता देगा विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई

    August 5, 2025

    संस्कृत को बातचीत का माध्यम बनाने की जरूरत, नागपुर में बोले आरएसएस चीफ मोहन भागवत

    August 1, 2025

    गुजविप्रौवि वेस्टर्नसिडनी यूनिवर्सिटी, आस्ट्रेलिया के साथ मिलकर संचालित करेगा कोलेबोरेटिव डिग्री प्रोग्राम

    July 18, 2025

    गुजविप्रौवि और हर घर औषधि फाउंडेशन के बीच एमओयू, हर्बल गार्डन के विकास में होगा सहयोग

    July 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    September 28, 2026

    भारत ने चेस ओलंपियाड 2026 में बरकरार रखी नोना गैप्रिंडाश्विली ट्रॉफी

    भारत ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 46वें FIDE चेस ओलंपियाड में प्रतिष्ठित नोना गैप्रिंडाश्विली ट्रॉफी…

    भारत की महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण पदक

    September 26, 2026

    Mahanadi Basin के गहरे पानी में ONGC को प्राकृतिक गैस मिली

    September 25, 2026

    रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर

    September 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    हिसार विधायक सावित्री जिंदल ने पहलगाम आतंकी हमले को बताया राष्ट्रीय आत्मा पर हमला

    April 23, 2025

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना की जारी, जानिए सबकुछ |

    March 1, 2023

    भाजपा सरकार ने समान विकास व बिना खर्ची-बिना पर्ची नौकरियों को प्राथमिकता दी : रणजीत सिंह

    May 20, 2024

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2023 (फेस -2): एक बेहतरीन SEO रणनीति आपके बिज़नेस को बढ़ा सकती है- शिखा अग्रवाल

    June 1, 2023
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.