Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » लोकसभा चुनाव देश की दशा व दिशा तय करने का चुनाव : नायब सैनी
    राजनीति May 13, 2024

    लोकसभा चुनाव देश की दशा व दिशा तय करने का चुनाव : नायब सैनी

    नायब सैनी
    मुख्यमंत्री नायब सिंह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • कांग्रेस के 60 वर्षों के मुकाबले मोदी सरकार ने 10 वर्षों में किए ऐतिहासिक कार्य
    • मुख्यमंत्री ने रणजीत सिंह के समर्थन में नारनौंद में की विजय संकल्प रैली

    हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि इस बार का लोकसभा चुनाव देश की दशा व दिशा तय करने व विकास की गति तय करने का चुनाव है। जनता को देखना है कि कांग्रेस ने पिछले 60 वर्षों में क्या कुछ किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मात्र 10 वर्ष में इतने कार्य किए कि कांग्रेस के 60 वर्षों में किए गए कार्य भी छोटे पड़ गए।
    नायब सिंह सैनी सोमवार को नारनौंद अनाज मंडी में हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह के समर्थन में विजय सकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार व मौजूदा भाजपा सरकार के कामों में जमीन-आसमान का अंतर है। प्रधानमंत्री की पहल पर कार्य करते हुए देश की हर माता-बहन तक गैस का सिलेंडर पहुंचाया गया, हर घर नल व हर नल में स्वच्छ जल का प्रबंध किया गया। इसी तरह 50 करोड़ जन-धन के खाते खोलकर हर गरीब आदमी को बैंक में जाने का अधिकार हमारे प्रधानमंत्री ने दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबी के खिलाफ मजबूती सेे लड़ाई लड़ी है। हर गरीब व जरूरतमंद के लिए आयुष्मान योजना लागू की ताकि जरूरत पड़ने पर वह मुफ्त में अपना इलाज करवा सके। चार करोड़ माताओं व बहनों को मकान बनाकर दिए और प्रधानमंत्री का संकल्प है कि देश में एक भी जरूरतमंद बिना छत के नहीं रहेगा।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के युवराज ने अब चुटकियों में गरीबी हटाने का नारा दिया है लेकिन उन्होंने अपने परिवार की तरफ नहीं देखा। उनकी दादी ने 1977 में गरीबी हटाने का नारा दिया था लेकिन जब तक वे प्रधानमंत्री रही, तब तक गरीबी नहीं हटी। उसके बाद राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने, उन्होंने कहा कि वे विकास के लिए एक रुपया भेजते हैं तो गांव तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं। अब कांग्रेस के युवराज ने कौन सा अलादीन का चिराग ले रखा है कि वे चुुटकियों में गरीबी हटा देंगे। उन्होंने कहा कि हम कैसे कांग्रेस व घमंडिया गठबंधन को सत्ता सौंप सकते हैं, जिसके शासन में कश्मीर में सेना पर पत्थर बरसते हों लेकिन न तो पत्थबाजी है और न ही पत्थरबाज। जनता उस वक्त को भूली नहीं है, जब कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार हुए, उन्हें घर बार छोड़कर टैंटों में रहना पड़ा और पलायन भी करना पड़ा। केरल में कांग्रेस की सरकार है लेकिन वहां हाल ही में सचिवालय के पास गउमाता को बेरहमी से मार दिया गया। उन्होंने कहा कि अलगाववादी नेता आसीन मलिक दिल्ली में कांग्रेस को वोट देने का पोस्टर लगवाता है, ऐसे में कैसे हम ऐसे लोगों को सत्ता सौंप सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब अरविंद केजरीवाल व सोनिया गांधी एक दूसरे को पानी पी पीकर कोसते थे और आज समझौता किए हुए हैं। यह समझौता देश के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा कि कलायत वालों ने एक बार उसे चुनाव जितवा दिया, वहां कोई काम नहीं किया। लोग समझ गए कि यह केवल बात करता है, काम नहीं करता। उन लोगों ने वहां पर उसे अगली बार चुनाव हरवा दिया तो यह हिसार में आ गया। अब हिसार की जनता तय करे कि उसका बोरिया बिस्तर समेटकर कहां भेजना है। उन्होंने कहा कि अपना एक-एक वोट चौ. रणजीत सिंह को देकर उन्हें सफल बनाएं ताकि हम हिसार से कमल का फूल ले जाकर नरेन्द्र मोदी को भेंट कर सकें।
    जनसभा को संबोधित करते हुुए पूर्व वित्त मंत्री एवं आयोजक कैप्टन अभिमन्यु ने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि 25 मई वाले दिन भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करके कांग्रेस उम्मीदवार को बाहर का रास्ता दिखा दें। उन्होंने कहा कि वे अपने मुंह से उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहते लेकिन जनता जानती है कि उसका असली काम क्या है। वास्तव में वह काम नहीं करता बल्कि थपकी ज्यादा मारता है, इसलिए उसकी छवि थपकीमार नेता की है। दूसरी तरफ चौ. रणजीत सिंह है, जिनका केवल काम करने में विश्वास है और जनता की शिकायतों व समस्याओं का समाधान करना ही प्राथमिकता समझते हैं। उन्होंने कहा कि वे एक माह तक असम में पार्टी के लिए काम करके आए हैं, वहां पर पार्टी को जनता का भरपूर आशीर्वाद व सहयोग मिल रहा है और अब हरियाणा आकर देखा है तो यहां भी जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने को आतुर है।
    जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विदेशों में भी हमारे देश की साख बढ़ी है। कांग्रेस के शासन में जब हमारे विदेश मंत्री विदेश गए तो उनके कपड़े उतरवाकर चैकिंग की गई, काफी शोर मचा लेकिन कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई। दूसरी तरफ अब जब मोदी जी विदेश जाते हैं तो दूसरे देशों के राजनयिक उनका स्वागत करने आते हैं। ऐसे में यह चुनाव केवल मेरा नहीं है, बल्कि नरेन्द्र मोदी व राहुल गांधी के बीच का चुनाव है। हमें तय करना है कि हमें प्रधानमंत्री कैसा चाहिए। उन्होंने जनसभा में उपस्थित जनता सेे अपील की कि 25 मई को अधिक से अधिक मतदान करें, हर वोटर वोट डालने जाएं ताकि हम मतदान का प्रतिशत बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के अनुसार हरियाणर तेजी से आगे बढ़ने वाला प्रदेश है और ऐसा केवल भाजपा सरकार की नीतियों से संभव हो पाया है। कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला करते हुए उन्होेंने कहा कि चौ. देवीलाल देश के उप प्रधानमंत्री पद तक पहुंच गए लेकिन महम कांड के समय ग्रीन ब्रिगेड के नाम पर हुई गुंडागर्दी के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उस ग्रीन ब्रिगेड का मुखिया कोई और नहीं बल्कि यही जयप्रकाश था। जनता इसके बहकावे में न आए और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा को चुनें।
    विजय संकल्प रैली को उपरोक्त के अलावा मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक विनोद भयाणा, पूर्व सांसद डॉ. डीपी वत्स ने भी संबोधित किया और भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने जिले में पहुंचे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी व अन्य नेताओं का स्वागत किया। रैली में उपरोक्त के अलावा सुरेन्द्र पूनिया, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, लोकसभा प्रभारी एवं चेयरमैन अमरपाल राणा, लोकसभा संयोजक रवि सैनी, चेयरमैन सोनू सिहाग, चेयरमैन नरेश जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया व जयबीर माजरा, जिला महामंत्री अशोक सैनी, महाबीर शर्मा, अजय सिंधु, ओपी मालिया, अनिल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता व भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

    नायब सिंह मुख्यमंत्री नायब सिंह
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleइंदिरा देवी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, महिलाओं में दिखा उत्साह
    Next Article भाजपा सरकार ने नागरिकों को उपलब्ध करवाई जनसुविधाएं : रणजीत सिंह
    Arju Poonia

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025

    1500-2000 रुपए तक के टॉप 10 20000mah पॉवरबैंक

    September 21, 2021

    नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रचार को दी नई रफ्तार

    February 22, 2025

    राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिं ह सैनी ने की कई बड़ी घोषणाए

    May 23, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.