Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » गुजविप्रौवि द्वारा 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का होगा आयोजन
    May 9, 2025

    गुजविप्रौवि द्वारा 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का होगा आयोजन

    गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU), हिसार का मुख्य द्वार, 'एक्सप्लोर योर फ्यूचर @ जीजेयूएसटी: कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला 2025' में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए, जो 12 मई से 16 मई 2025 तक आयोजित होगी।"
    12वीं पास विद्यार्थियों के लिए गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली 'एक्सप्लोर योर फ्यूचर @ जीजेयूएसटी' कार्यशाला, जहां उन्हें विभिन्न करियर विकल्पों और कौशल विकास के बारे में विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविप्रौवि) में होने वाले ‘एक्सप्लोर योर फ्यूचर @ जीजेयूएसटी : कैरियर काउंसलिंग 2025 कार्यशाला में प्रदेशभर से 12वीं पास कोई भी विद्यार्थी भाग ले सकता है। कैरियर काउंसलिंग सेल के सौजन्य से विश्वविद्यालय के सीआरएस सभागार में होने वाली इस कार्यशाला आयोजन 12 मई से 16 मई 2025 तक होगा। कार्यशाला में विद्यार्थियों को उनकी रूचि व क्षमताओं के अनुसार कैरियर चुनने के विकल्पों के बारे में बताया जाएगा। इस कार्यशाला को लेकर विश्वविद्यालय में जोरों पर तैयारियां की जा रही हैं। कैरियर काउंसलिंग सेल की निदेशिका डा. मोनिका ने बताया कि इस कार्यशाला के लिए विषय विशेषज्ञों की सूची तैयार कर ली गई है। विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, विज्ञान, वाणिज्य, कानून, फार्मेसी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, कला और मानविकी आदि क्षेत्रों में कैरियर से संबंधित विकल्पों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इन विषयों से संबंधित विशेषज्ञ प्राध्यापक न केवल विद्यार्थियों को इन विषयों में करियर से संबंधित विकल्पों की जानकारी देंगे बल्कि विद्यार्थियों को संबंधित विषयों के साथ होने वाले कौशल विकास से संबंधित ऑनलाइन कोर्सों के बारे में भी बताया जाएगा। डा. मोनिका ने बताया कि कार्यशाला के दौरान मनोविज्ञान से जुड़े विशेषज्ञ विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थियों को विषय से संबंधित जानकारी के साथ-साथ उनकी रूचि और भावनाओं को समझने का प्रयास भी किया जाएगा तथा विद्यार्थियों की हर प्रकार की परिस्थिति को जानकर उनके उपयुक्त कैरियर चुनने की सलाह दी जाएगी। कार्यशाला का आयोजन सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में किया जाएगा। कार्यशाला के लिए विश्वविद्यालय द्वारा जनसम्पर्क अभियान चलाया गया है। साथ ही पूर्व पंजीकरण के लिए हेल्पलाइन नम्बर 9992416900 स्थापित किया गया है। प्रवेश व पंजीकरण पूर्णतया निशुल्क है। इस कार्यशाला में 12वीं पास आर्टस, साइंस या कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी मौके पर आकर भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

    12वींपास इंजीनियरिंग ऑनलाइनकोर्स करियरविकल्प कला कार्यशाला कैरियरकाउंसलिंग कॉमर्स कौशलविकास गुजविप्रौवि जीजेयूएसटी फार्मेसी मनोविज्ञान मैनेजमेंट साइंस हिसार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहकृवि में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
    Next Article एक सप्ताह तक नहीं होंगे आईपीएल के मुकाबले बीसीसीआई ने जारी किया नया अपडेट
    Muskan Sheoran

    Related Posts

    गुजविप्रौवि में चल रहे ई-शिखर सम्मेलन में प्रतिभागियो ने दिखाई प्रतिभा

    August 26, 2025

    अग्रोहा धाम बना आस्था का केंद्र, 7 अक्टूबर को लगेगा विशाल मेला

    August 26, 2025

    अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा पर 42 वां विशाल वार्षिक मेला 7 अक्टूबर को लगेगा : बजरंग गर्ग

    August 21, 2025

    निर्माण मजदूरों की समस्याओं को लेकर इंटक का रोष प्रदर्शन

    August 21, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    July 5, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    आदमपुर शहर में आतिथ्य क्षेत्र को नई दिशा देते हुए द व्हाइट डाउनटाउन रेस्टोरेंट एवं…

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज नलवा हल्के में जनसभा को करेंगे संबोधित

    December 26, 2024

    विरोधियों के पास जनता के बीच कहने के लिए कुछ नहीं : डॉ. कमल गुप्ता

    September 22, 2024

    HTET – हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड bseh.org पर जारी, जानिए पूरी जानकारी |

    November 26, 2022

    फैशन डिजाइनिंग के कोर्स और पात्रता

    January 30, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.