Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » भाजपा सरकार ने श्रमिक कल्याण के लिए चलाई अनेक योजनाएं : नायब सिंह सैनी
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 September 18, 2024

    भाजपा सरकार ने श्रमिक कल्याण के लिए चलाई अनेक योजनाएं : नायब सिंह सैनी

    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    -तीसरी बार सरकार बनने के बाद श्रमिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं-
    -भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह एवं श्रमिक दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री-

    हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने श्रमिकों के हितों के लिए अनेक योजनाएं चलाई है। यही नहीं, विभिन्न माध्यमों के बकाया पड़े श्रमिकों के करोड़ों रुपये उनके खाते सीधे भिजवाए गए हैं। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने के बाद श्रमिकों सहित अन्य जरूरतमंदों के हित में सरकार की योजनाएं और तेजी से लागू होंगी।
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को यहां आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह एवं श्रमिक दिवस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय कामगार संघ हरियाणा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष जंगबहादुर यादव मुख्य वक्ता रहे जबकि प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, रोहताश जांगड़ा एवं जिला पार्षद ओमप्रकाश मालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा को नमन किया और कहा कि भगवान विश्वकर्मा का निर्माण कला में अहम योगदान हैं। भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि का निर्माण किया और कला कौशल का काम भगवान विश्वकर्मा को सौंपा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी और कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद श्रमिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने श्रमिकों के हितों के लिए अनेक कदम उठाए हैं। पहले ये विभाग उनके पास था, बाद में वे सांसद बन गए। अब श्रमिक संगठनों की ओर से उन्हें जब बताया गया तो एक कलम से उनके 80 करोड़ रुपये उनके खाते में भिजवाए गए जिनमें मुख्य रूप से औजार, सिलाई, मातृत्व लाभ सहित अन्य योजनाओं के थे। उन्होंने कहा कि आज किसी श्रमिक की बिटिया की शादी होती है तो श्रमिक भाई, बहन को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हरियाणा सरकार की ओर से बिटिया की शादी में एक लाख एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों जींद में बड़ा कार्यक्रम किया गया था। उसमें उन्हें बताया गया कि श्रमिकों के कई लाभ रूके हुए हैं। उन्होंने तुरंत सभी लाभ जारी करवाए ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। इसी के चलते विभिन्न योजनाओं के 80 करोड़ रुपये श्रमिकों के खाते में सीधे ट्रांसफर किए गए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को ईएसआई अस्पताल से जोड़ा गया, आयुष्मान व चिरायु योजना का लाभ भी उनको दिया गया, ताकि कोई श्रमिक भाई इलाज का अभाव महसूस न करें। उन्हें खुशी है कि योजनाएं लागू होने के बाद लाखों श्रमिकों ने अपना निशुल्क इलाज करवाया है।
    मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब वे श्रमिकों, गरीबों व जरूरतमंदों के हित में घोषणाएं करते हैं तो भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कहते हैं कि वे केवल घोषणाएं ही करते हैं लेकिन मैने स्पष्ट कह दिया कि मेरा एक एक शब्द श्रमिकों  के हितों के लिए होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को निशुल्क प्लॉट देने के नाम पर लॉलीपॉप दिया क्योंकि न तो प्लॉट दिए, न कब्जे दिए और न कागज दिए। हमने प्लॉट, कब्जा व कागज सब गरीबों को दिए हैं।
    तीसरी बार सरकार बनने पर देंगे 30 गज के प्लॉट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों की तर्ज पर शहरों में जिन गरीबों या श्रमिकों के पास प्लॉट नहीं है, उन्हें 30 गज का प्लॉट दिया जाएगा।
    -सरकार को समर्थन जारी रखें श्रमिक-
    मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से आह्वान किया कि अब 5 अक्टूबर को चुनाव है। आप लोगों को यह ध्यान रखना है कि हमारे हितों का ख्याल कौन सी पार्टी व कौन सी सरकार रख सकती है। उन्होंने श्रमिकों से आह्वान किया कि वे प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अपना योगदान दें। केन्द्र में हमारी सरकार है ही, प्रदेश में तीसरी बार सरकार आपके सहयोग से बन जाएगी और फिर डबल इंजन की सरकार और तेज गति से श्रमिकों सहित हर वर्ग के हित में काम करेगी।
    -डॉ. कमल गुप्ता ने दी योजनाओं की जानकारी-
    स्वास्थ्य मंत्री एवं हिसार से उम्मीदवार डॉ. कमल गुप्ता ने राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने बताया कि उनके पास स्वास्थ्य विभाग है और इसके नाते वे कह सकते हैं कि श्रमिकों को सबसे बड़ा फायदा निशुल्क इलाज सुविधा से हुआ है।
    -कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित-
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा, स्वास्थ्य मंत्री एवं हिसार से उम्मीदवार डॉ. कमल गुप्ता, बरवाला से उम्मीदवार रणबीर गंगवा, हांसी से उम्मीदवार विनोद भ्याणा, नलवा से उम्मीदवार रणधीर पनिहार, उकलाना से उम्मीदवार अनूप धानक, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, प्रवासी प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ व रवि नैयर, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, महामंत्री आशीष जोशी, जिला सचिव वैभव बिदानी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा, माटी कला बोर्ड चेयरमैन ईश्वर मालवाल, श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरेश जांगड़ा, मनदीप मलिक, सुदेश चौधरी, सीमा गैबीपुर, बहादुर सिंह नंगथला, अनिल सैनी व नेहा धवन सहित अन्य भी मौजूद रहे।

    अध्यक्ष जंगबहादुर यादव अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर जिला पार्षद ओमप्रकाश डॉ. कमल गुप्ता नायब सिंह सैनी भगवान विश्वकर्मा भाजपा भाजपा सरकार मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकांग्रेस की पर्ची खर्ची की नीति से नौकरी देने की बात पर लगी मोहर: रणबीर गंगवा
    Next Article आपकी जीत ही मेरी जीत : सावित्री जिन्दल
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    August 3, 2026

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    चोपड़ा नर्सिंग होम एवं स्किन केयर सेंटर ने अपने चिकित्सा शिविर की श्रृंखला जारी रखते…

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    ‘कैप्टन कूल’ उपनाम के लिए पूर्व कप्तान धोनी ने मांगा ट्रेडमार्क, आवेदन किया

    July 1, 2025

    हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू |

    November 13, 2024

    अर्जेंटीना के प्रसिद्ध व्यंजन-अर्जेंटीना के 12 प्रसिद्ध व्यंजन

    June 22, 2022

    38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का भव्य आगाज

    February 7, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.