Author: Jatin Theri

हरियाणा के लोगों के लिए थोड़ा राहत की खबर है। एक अगस्त से क्लेक्टर रेट लागू करने के फैसले पर सरकार ने यू-टर्न ले लिया है। हरियाणा सरकार ने एक अगस्त से कलेक्टर रेट बढ़ाने के आदेश को वापस लिया है। अब इस संबंध में नई चिट्ठी जारी कर कहा है कि जल्द से जल्द कलेक्टर रेट लागू किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने पहले चिट्ठी जारी कर कहा था कि एक अगस्त से कलेक्टर रेट को लागू किए जाएंगे। हालांकि अब यह फैसला स्थगित कर दिया गया है। पिछले साल जमीन के कलेक्टर रेट 12 से 32 प्रतिशत तक बढ़ाए…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि व अन्य गणमान्य। सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी पर जताया आभार, स्वच्छ हरियाणा में अहम भूमिका की सराहना हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा…

Read More

शिवरात्रि पर मोक्ष वृद्धाश्रम में हवन करके जनकल्याण की कामना की सेवार्थ भाव से बुजुर्गों की संभाल में जुटे मोक्ष वृद्धाश्रम में शिवरात्रि पर जनकल्याण के निमित हवन किया गया। इस हवन में मोक्ष वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। प्रात: भगवान शिव की आराधना व पूजा के बाद हवन की शुरूआत की गई। हवन में आहुति डालते हुए जनकल्याण की कामना की गई। इसके साथ ही पूरा मोक्ष वृद्धाश्रम जय भोले शंकर के उदघोष से गूंज उठा। मोक्ष वृद्धाश्रम की संरक्षक माता पंकज संधीर व प्रधान विजय भृगु ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा…

Read More

मोरनी में नवीनीकृत नेचर कैंप थापली और इको-कुटीर का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन, नेचर ट्रेल पर ट्रैकिंग दल को दिखाई हरी झंड हरियाणा सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र में नवीनीकृत नेचर कैंप थापली और इको-कुटीर का लोकार्पण किया। उन्होंने आयुर्वेदिक पंचकर्मा केंद्र का भी निरीक्षण कर वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री श्री राव…

Read More

चार्टर्ड अकाउंटेंट की संस्था एनआईआरसी हिसार ब्रांच द्वारा वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सीए मानस चुघ ने लेखा परीक्षकों के दृष्टिकोण से आयात व निर्यात विनियमन विषय पर विशेष चर्चा की और आयात व निर्यात विनियमन के विविध आयामों को समझाया। एनआईआरसी हिसार ब्रांच के चेयरमैन सीए अमन बंसल ने वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस दिन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने के महत्व को उजागर करना है। उन्होंने कहा कि यह दिवस यह भी…

Read More

माता गोदांबा की आराधना के साथ विधि विधान से दस दिवसीय उत्सव शुरू, निकली सवारी शोभा यात्रा गोदांबा माता उत्सव के शुभारंभ पर तिरुपति धाम में निकली सवारी शोभा यात्र उत्तर व दक्षिण भारत के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाले श्री तिरुपति बालाजी धाम में दस दिवसीय गोदांबा माता उत्सव की शुरुआत धूमधाम से हुई। पूरे विधि विधान से माता गोदांबा की पूजा व आराधना की गई। माता गोदांबा के विग्रह को रथ में स्थित पालकी में विराजमान करके सवारी शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा धाम जय श्रीमन्ननारायण, जय भगवान वेंकटेश व जय माता गोदांबा के उदघोष से…

Read More

पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने दी शहरवासियों को बधाई, ऑटो मार्केट फेस-3 से होगा पूरे सिस्टम का संचालन हिसार शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली एक महत्त्वपूर्ण योजना की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने इस उपलब्धि पर शहरवासियों को बधाई देते हुए बताया कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को स्वीकृति मिल गई है। यह सेंटर न सिर्फ आधुनिक निगरानी प्रणाली, बल्कि डाटा विश्लेषण और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र के रूप में भी कार्य करेगा। ऑटो मार्केट फेस-3 से होगा…

Read More

विपक्ष के दुष्प्रचार से घबराएं नहीं, तथ्यों के आधार पर दें जवाब हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने लगातार तीसरी बार नॉन-स्टॉप सरकार बनाई है और सरकार काम में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि तथ्यों के आधार पर उसका जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री संत कबीर कुटीर में आयोजित “धन्यवाद कार्यक्रम” में पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। ये लोग सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि करीब साढ़े 10 वर्षों से नशे की समस्या के खिलाफ हमारे युवा पूरे हरियाणा प्रदेश में एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। पिछले दिनों पूरे हरियाणा में नशे के खिलाफ साइक्लोथॉन यात्रा निकाली गई, जिसमें करीब साढ़े 7 लाख से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार सुबह कैथल में अंबाला रोड पर आयोजित हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने से पूर्व हजारों की संख्या में इस आयोजन में भाग ले रहे…

Read More

शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा- भरा बनाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए ‘हमारा प्यारहिसार’ समूह ने रविवार को सुखदा अस्पताल के सामने नगर निगम की ग्रीन बेल्ट नंबर 2 में विशेष सफाई अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभियान में समूह के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे सफल बनाया। अभियान की शुरुआत में  हमारा प्यार-हिसार’ के सदस्यों ने ग्रीन बेल्ट और उससे सटी पार्किंग में फैले कूड़े-कचरे को हटाकर सफाई की। काफी समय से उपेक्षित इस क्षेत्र को सभी ने मिलकर न केव स्वच्छ बनाया बल्कि व्यवस्थित…

Read More