Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jatin Theri
ग्रीन बेल्ट संख्या-3 में गूंजे देशभक्ति के नारे, हरियाली का लिया संकल्प स्थानीय नागरिकों संग पौधारोपण कर ‘हरित हिसार’ की दिशा में बढ़ा कदम आजादी के पावन अवसर पर “हमारा प्यार हिसार” टीम ने शहरवासियों के बीच पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने के लिए मॉडल टाउन स्थित ग्रीन बेल्ट संख्या-3 में पौधारोपण और सफाई अभियान चलाया। सुबह सात बजे संस्था के सदस्य पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ एकत्रित हुए और एलोवेरा तथा स्नेक प्लांट्स सहित कई पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कि देश की आजादी तभी सार्थक है जब हम अपने परिवेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली को दो बड़ी सौगात दी। दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (यूईआर-II) का उद्घाटन किया। द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार मार्ग-II का उद्घाटन करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस एक्सप्रेसवे का नाम द्वारका है, जहां यह कार्यक्रम हो रहा है वह रोहिणी है। मैं भी द्वारकाधीश की धरती से हूं… ‘पूरा माहौल बहुत कृष्णमय हो गया है’।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…मुझे खुशी है कि रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में, दिल्ली की भाजपा सरकार यमुना जी की…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश की जनता को सुरक्षित माहौल देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि चाहे कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, यदि वह अपराध करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अपराधियों को “मिट्टी में मिला दिया जाएगा” और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आने वाले समय में कठोर कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री गत दिवस चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम में की शिरकत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुएकहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा है। यह पर्व हमें एकजुटता और भाईचारे का संदेश देता है और हमारे समाज में आपसी समझ, सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है। मुख्यमंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र में गुर्जर धर्मशाला में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र वही भूमि है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता का यह ज्ञान…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रोहतक में राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत आज चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का संकल्प है। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत को जनआंदोलन बनाना होगा। आत्मनिर्भर भारत को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान, शहीदों को नमन शहीदों को नमन, सेनानियों को सम्मान मुख्यमंत्री सैनी ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित…
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हिसार मंडल में केएल थियेटर प्रोडक्शन्स सिरसा के कलाकारों ने स्थानीय टाउन पार्क में शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित नुक्कड़ नाटक इंकलाब जिंदाबाद का मंचन किया। नाटक में शहीद भगत सिंह व उनके साथियों द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए संघर्षों और दी गई कुर्बानियों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से दर्शकों में देशभक्ति की भावना जागृत की। उपस्थित दर्शकों ने इस प्रस्तुति का न केवल आनंद लिया, बल्कि कलाकारों की…
सैक्टर-15 स्थित स्मॉल वंडर स्कूल में आजादी की 78वीं वर्षगांठ को बड़ेधूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यार्थी स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में नजर आए तथा पूरी स्कूल युनिफॉर्म में अनुशासन का पालन करते हुए आजादी का जश्न मनाया। विद्यालय में सबसे पहले पूरे सम्मान के साथ ‘वंदे मारतम्’, ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा’ व राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति नाटक, कविता, नृत्य व भाषण आदि प्रस्तुत किया। विशेष प्रस्तुति ‘झांसी की रानी नाटक’ व ‘वंदे मातरम्’ नृत्य मन मोहक व देशभक्ति की भावना से भरे हुए थे। पूरा विद्यालय तिरंगा के रंग में…
रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में हजारों लोगों की सहभागिता, पुष्पवर्षा और नारों से गूंजे रास्ते स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सेक्टर33, हिसार में देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान धर्मवीर पानू के नेतृत्व में एक भव्य राष्ट्रध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगे के सम्मान और देश की आज़ादी के गौरवशाली इतिहास को समर्पित इस आयोजन में सेक्टर के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कमर्शियल एरिया से शुरू हुई यात्रा यात्रा की शुरुआत सेक्टर-33 के कमर्शियल एरिया से हुई, जहां से पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे तिरंगे और देशभक्ति के नारों के साथ…
बाबा प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट और पीजीएसडी शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा में गणेश जी, भगवान श्रीरामचंद्र जी, बाबा हनुमान जी, श्री राधा-कृष्ण जी, श्री लक्ष्मी-विष्णु भगवान जी और खाटू श्याम जी की सजीव झांकियां शामिल थीं। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भजनों की टोली के साथ निकली इस यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और भक्तों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा पड़ाव बाजार, आर्य बाजार, राजगुरु मार्केट, मैन बाजार, नागोरी गेट, मोती बाजार, गांधी…
आर्य समाज नागोरी गेट में वेद प्रचार सप्ताह श्रावणी उपाक्रम जारी आर्य समाज लाला लाजपत राय चौक नागोरी गेट हिसार में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह श्रावणी उपक्रम का शुभारंभ संसार के सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ से प्रारंभ हुआ। आज तीसरे दिन के यज्ञ के यज्ञमान अशोक गौतम व रेखा गौतम, मांगेराम आर्य व उनकी धर्मपत्नी, सनी आर्य व गीता आर्या, सुषमा गांधी संगीताचार्यारहे। यज्ञ का संपादन आर्य समाज के पुरोहित धर्माचार्य कर्मवीर शास्त्री ने किया। यज्ञ के उपरांत डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी एवं रेखा गौतम का सुंदर भजन हुआ। संसार के केंद्र नाभि…