Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » स्वतंत्रता दिवस पर टाउन पार्क में शहीद भगत सिंह पर आधारित नुक्कड़ नाटक इंकलाब जिंदाबाद का मंचन
    हिसार न्यूज August 14, 2025

    स्वतंत्रता दिवस पर टाउन पार्क में शहीद भगत सिंह पर आधारित नुक्कड़ नाटक इंकलाब जिंदाबाद का मंचन

    स्वतंत्रता दिवस पर युवक भगत सिंह पर आधारित नुक्कड़ नाटक 'इंकलाब जिंदाबाद' का मंचन करते हुए।
    स्वतंत्रता दिवस पर टाउन पार्क में हुआ भगत सिंह पर आधारित नुक्कड़ नाटक ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का मंचन।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हिसार मंडल में केएल थियेटर प्रोडक्शन्स सिरसा के कलाकारों ने स्थानीय टाउन पार्क में शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित नुक्कड़ नाटक इंकलाब जिंदाबाद का मंचन किया। नाटक में शहीद भगत सिंह व उनके साथियों द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए संघर्षों और दी गई कुर्बानियों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से दर्शकों में देशभक्ति की भावना जागृत की। उपस्थित दर्शकों ने इस प्रस्तुति का न केवल आनंद लिया, बल्कि कलाकारों की जमकर सराहना भी की। नाटक के निर्देशक कर्ण लढा ने कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंचन से युवाओं और नागरिकों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर इंकलाब की आवाज बनने वाले अमर शहीदों को हम सभी सदैव याद रखें। उनके इतिहास को जाने और प्रत्येक नागरिक अपने देश के प्रति कर्तव्यों को समझते हुए राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी विशेष भूमिका दें। रंगमंच एक ऐसा माध्यम है जो आम जनता को हमारी देश की पौराणिक संस्कृति, कला-साहित्य और इतिहास से अवगत करवाता है। रंगमंच न केवल आपका-हमारा मनोरंजन ही नहीं करता बल्कि चिंतन करने पर विवश करता है कि आज समाज में जो भी कुरीतियां है उनका सामना, उनको खत्म कैसे किया जा सके। इस दौरान नाटक के निर्देशक कर्ण लढा ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की कि मोबाइल, टेलीविजन और सोशल मीडिया की काल्पनिक दुनिया से बाहर आकर वास्तविक जीवन से जुड़ें, रंगमंच जैसे माध्यमों के जरिए अपनी पहचान खोजें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

    इंकलाब जिंदाबाद इंकलाब जिंदाबाद नाटक कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग देशभक्ति नाटक नुक्कड़ नाटक भगत सिंह भगत सिंह नाटक स्वतंत्रता दिवस हर घर तिरंगा हिसार कार्यक्रम हिसार टाउन पार्क कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleस्मॉल वंडर स्कूल में मनाई गई आजादी की 78वीं वर्षगांठ, देशभक्तों की वेशभूषा पहनकर स्कूल पहुंचे स्कूल के बच्चे
    Next Article हरियाणा के सीएम ने रोहतक में किया ध्वजारोहण
    Jatin Theri

    Related Posts

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    August 3, 2026

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    चोपड़ा नर्सिंग होम एवं स्किन केयर सेंटर ने अपने चिकित्सा शिविर की श्रृंखला जारी रखते…

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    वनप्लस 15 Jald he hone wala h launch |

    October 9, 2025

    हिसार की विधायक सावित्री जिंदल का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

    March 20, 2025

    “हमारा प्यार हिसार” ने आजादी का जश्न पौधारोपण और सफाई से मनाया

    August 17, 2025

    यूजीसी नेट परीक्षा : रेजिस्ट्रेशन ,पाठ्यक्रम और एलिजबिलिटी

    February 24, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.