Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jatin Theri
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविप्रौवि) विश्व स्तर पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है। गुजविप्रौवि आस्ट्रेलिया के विश्व प्रतिष्ठित वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, आस्ट्रेलिया (डब्ल्यूएसयू) के साथ मिलकर कोलेबोरेटिव डिग्री प्रोग्राम संचालित करेगा। इसके लिए गुजविप्रौवि और डब्ल्यूएसयू के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) होगा। डब्ल्यूएसयू के डेलीगेशन ने गुजविप्रौवि का दौरा किया। इस डेलिगेशन ने कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई तथा डीन व डायरेक्टर्स के साथ बैठक कर इस एमओयू की रूपरेखा तैयार की। इस डेलिगेशन में डब्ल्यूएसयू के रिसर्च डायरेक्टर डा. सिंधू तथा साउथ ईस्ट एशिया रीजनल डायरेक्टर डा. नम्रता आनंद शामिल रहे। कुलपति प्रो.…
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी मंजूरी — युवाओं को नए अवसर, नीति-निर्माण को मिलेगा वैज्ञानिक आधार हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, जो वित्त मंत्री का दायित्व भी संभाल रहे हैं, ने वर्ष 2025–26 के बजट में की गई दूरदर्शी घोषणा को अमल में लाते हुए राज्य में ‘फ्यूचर विभाग’ के गठन को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद सरकार ने इस आशय की अधिसूचना भी जारी कर दी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “21वीं सदी की सरकारें केवल वर्तमान की चुनौतियों का समाधान नहीं करेंगी, बल्कि भविष्य के लिए…
अग्रवाल महिला विकास समिति का तीज सिंधारा उत्सव 26 जुलाई को, दिखेगा गुजराती फ्लेवर अग्रवाल महिला विकास समिति के तीज सिंधारा उत्सव में 26 जुलाई को चुने जाएंगे हमारी बा व बेन एवं म्हारो डिकरो व डिकरी सामाजिक व सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़ी अग्रवाल महिला विकास समिति का तीज सिंधारा उत्सव 26 जुलाई को मिड टाउन ग्रैंड में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार हिसारवासियों को इस उत्सव में गुजराती फ्लेवर से साक्षात्कार करने का अवसर मिलेगा। तीज सिंधारा उत्सव को नए आयाम प्रदान करने के लिए कौन बनेगी हमारी बा और बेन एवं म्हारो डिकरो और डिकरी स्पर्धा का…
गुजविप्रौवि में एमओयू का आदान-प्रदान करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई तथा संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रदीप अम्बेडकर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविप्रौवि) और हर घर औषधि फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट (एचजीएएफसीटी) के बीच एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विश्वविद्यालय में औषधीय पौधों के संरक्षण और हर्बल गार्डन के विकास के उद्देश्य सेकिया गया है। गुजविप्रौवि की ओर से कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई और एचजीएएफसीटी की ओर से संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रदीप अम्बेडकर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर…
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को भी पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों को लगातार रिहायशी सुविधाएं भी उपलब्ध करवा रहा है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई गुरुवार को विश्वविद्यालय के नए परिसर में छह नए वार्डन निवासों के उद्घाटन के अवसर पर अपनेविचार व्यक्त कर रहे थे। कुलसचिव डा. विजय कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। नए कैम्पस परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण अभियान भी…
विधायक सावित्री जिंदल ने किया उद्घाटन, पार्कों के जीर्णोद्धार और सड़कों के निर्माण कार्य का भी शिलान्य हिसार के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में आज विकास की दिशा में एक अहम पहल की गई। हिसार की विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल ने नारियल फोड़कर बहुप्रतीक्षित स्टॉर्मवाटर ड्रेनेज सिस्टम परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह पार्क (अर्बन एस्टेट) और शिव पार्क (एमसी कॉलोनी) के जीर्णोद्धार तथा तारा नगर, साउथ सिटी और शाम विहार में नई सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। श्रीमती जिंदल ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में लंबे समय से चली आ…
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि पेड़ों के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सकता है। पेड़ कार्बनडायोक्साइड ग्रहण करके आक्सीजन छोड़ते हैं। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई विश्वविद्यालय के ब्वाएज हॉस्टल3 परिसर में पौधारोपण अभियान की शुरुआत करने के उपरांत अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कुलसचिव डा. विजय कुमार इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि गुजविप्रौवि गुरु जम्भेश्वर जी महाराज के नाम पर स्थापित है। गुरु जम्भेश्वर जी महाराज के…
भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से धरती पर वापसी कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान “ग्रेस”, भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर दोपहर 3:01 बजे कैलिफ़ोर्निया के तट से दूर प्रशांत महासागर में उतरा। बता दें कि सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट “ग्रेस’ ने आईएसएस से अनडॉकिंग की प्रक्रिया पूरी की और 22.5 घंटे की यात्रा के बाद मंगलवार को दोपहर 3:01 बजे कैलिफोर्निया के सैन…
बॉलीवुड स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वर्ष 2018 में प्रदर्शित जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म धड़क का सीक्वल धड़क 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। धड़क 2 की कहानी दो ऐसे प्यार करने वालों पर आधारित है, जिनके बीच सोशल स्टेटस की दीवार इतनी बड़ी होती है उनका अटूट प्यार भी उसे तोड़ नहीं पाता। ट्रेलर की शुरुआत निलेश (सिद्धांत चतुर्वेदी ) और विधि (तृप्ति डिमरी) से होती है, जिनकी मुलाकात कॉलेज में होती है। दोनों…
कर्नाटक से कांग्रेस पार्टी के विधायक बेलूर गोपालकृष्ण ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाने का सुझाव दिया है। शिमोगा जिले की सागर विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल की उम्र में पद छोड़ दें, तो गडकरी उनके आदर्श उत्तराधिकारी होंगे। गोपालकृष्ण का यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयानों के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने 75 साल की उम्र में नेताओं के पद छोड़ने की बात कही थी। बुधवार को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान, आरएसएस प्रमुख भागवत ने संघ विचारक दिवंगत मोरोपंत पिंगले…