Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हजारों समर्थकों के साथ राहुल गांधी की रैली में पहुंचे अनिल मान
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 September 27, 2024

    हजारों समर्थकों के साथ राहुल गांधी की रैली में पहुंचे अनिल मान

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में बरवाला की कपास मंडी में आयोजित हरियाणा विजय संकल्प रैली में नलवा हलके से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अनिल मान अपने हजारों समर्थकों के साथ पहुँचे।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में बरवाला की कपास मंडी में आयोजित हरियाणा विजय संकल्प रैली में नलवा हलके सेकांग्रेस पार्टी केउम्मीदवार अनिल मान अपने हजारों समर्थकों के साथ पहुँचे। रैली के प्रतिलोगों में जबरदस्त उत्साह था। इस अवसर पर अनिल मान ने कहा कि जिस प्रकार से इस रैली में प्रदेश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में लोग पहुंचे हैं उससे यह स्पष्ट हो गया है कि हरियाणा में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

    अनिल मान ने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ ने भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर अपना रोष व्यक्त किया है। प्रदेश के लोगों में इस सरकार के प्रति भारी गुस्सा है। आज हर वर्ग बीजेपी सरकार से प्रताडि़तहै क्योंकि इस सरकार ने किसी की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया। मान ने कहा कि नलवा हलके से रैली में हजारों की संख्या में लोग पहुँचे जिसने इस बात पर मुहर लगाने का काम किया है कि इस बार न केवल हरियाणा में सरकार बदलेगी बल्कि नलवा में भी सत्ता बदलेगी। लोग भाजपा को बाय-बाय करके कांग्रेस का हाथ थामने के लिए आज बेताब हैं क्योंकि ‘हाथ’ ही प्रदेश के हालात बदल सकता है। वहीं अनिल मान को गत दिवस बड़ी सफलता मिली जब निर्दलीय उम्मीदवार रविन्द्र पूनिया मंगाली ने अपना समर्थन मान को दे दिया। इससे मान को हलके में और अधिक मजबूती मिली। रैली में पहुंचने से पूर्व अनिल मान ने हलके के गांव भोजराज, दाहिमा व गुंजार का दौरा कर चुनाव प्रचार किया व लोगों से वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार आप लोगों को नलवा हलके की दशा व दिशा बदलने के लिए वोट डालना है क्योंकि वर्तमान में हलके के हालात आप लोगों से छिपे नहीं हैं। टूटी-फूटी सडक़ें, बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की कमी। सूखी हुई नहरें। खेल सुविधाओं की कमी के चलते प्रतिभावान खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे। इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए बदलाव की जरूरत है और यह बात निश्चित मान लेना कि आपका वोट नलवा हलके की नई इबारत लिखने का काम करेगा।

    भाजपा के लंबे कार्यकाल से युवाओं की नाराजगी को देखते हुए अनिल मान ने हलके के युवाओं से दो प्रमुख वादे किए जिसमें एक सरकारी नौकरियों का वादा। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने सरकारी नौकरियों की उपलब्धता बढ़ाने का आश्वासन दिया है। दूसरा गांवों में लाइब्रेी। छात्रों के लिए हर गाँव में लाइब्रेी खोलने का निर्णय लिया है, जिससे शिक्षा को प्रोत्साहित किया जा सके। अनिल मान का उद्देश्य शिक्षा को प्राथमिकता देकर नलवा हल्के को विकास की दिशा मेंआगे बढ़ाना है। मान ने ग्रामीणों से अपील की कि आने वाली 5 अक्टूबर को वोटिंग मशीन में एक नंबर पर हाथ के निशान बटन दबाकर मुझे भारी बहुमत से विजयी बनाएं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने तथा हलके की तरक्की में अपना योगदान दें। वहीं नलवा हल्के के कांग्रेस प्रत्याशी अनिल मान को सरपंचों और युवाओं का लगातार समर्थन मिल रहा है। यह समर्थन उनके लिए एक मजबूत आधार बना रहा है|

    जो स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने और विकास के लिए प्रतिबद्धता दिखाने में मदद करेगा। इस सहयोग से नलवा हल्केमें एक सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान गांव गावड़ में बीडीसी परिवार अजय गावड़, सुभाष जनेवा, मंजीत कालीरामणा, दीपक राजपूत, सुनील शर्मा, संदीप, सुरेश जांगड़ा, संदीप पिंकू, दिनेश, राहुल शर्मा, संदीप लांबा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, सरदार गुरजीत सिंह जिला सचिव भाजपा किसान मोर्चा, सतीश लांबा, रमेश लांबा टीम युवा जेजेपी नलवा, सरजीत सिंह, राजेश गैदर पंच, सुमित गैदर लुदास ने अपना समर्थन दिया वहीं। वहीं गांव गुंजार में नरेंद्र यादव, प्रताप यादव, बिल्लू, आजाद, अनिल, धर्मेंद्र, राजबीर,  महाबीर, रामपाल, जांगड़ा, शेरसिंह तथा गांव दाहिमा में राजकुमार सरपंच, मनमोहन लांबा, चंद्रहास लांबा, बलवान बाल्मीकि, पूर्वसरपंच, प्रधान जी, केदार नंबरदार, सतबीर पूर्व मेम्बर, सुरेश कुमार वाल्मीकि, कर्मबीर व दयानंद सहित अनेक ग्रामीवासियों ने अनिल मान को अपना समर्थन दिया।

    कांग्रेस नलवा हलके से कांग्रेस पार्टी निर्दलीय उम्मीदवार बीजेपी सरकार भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हिसार लोकसभा चुनाव 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleटॉर्च के आगे का बटन दबाकर जिताएं, हिसार में सुविधाओं के लिए लड़ूंगी : सावित्री जिन्दल
    Next Article कमल के फूल का बटन दबाकर नलवा हलके के विकास में योगदान देगी जनता : रणधीर पनिहार
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    टोहाना न्यूज
    July 24, 2026

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    संतान सुख का सपना देख रहे दंपतियों के लिए नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी द्वारा रविवार, 26…

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    उत्तराखंड के शीर्ष राजनेता

    March 12, 2023

    Air India अपने डिजिटल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए ChatGPT संचालित chatbot का उपयोग करेगी

    April 24, 2023

    हरियाणा पर्यटन को डिजिटलाइजेशन से मिली नई उड़ान, 33.9% राजस्व वृद्ध

    May 11, 2025

    An Action Hero Trailer: आयुष्मान खुराना की नई फिल्म का ट्रेलर जारी, देखने को मिला नया अंदाज

    November 11, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.