हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा “AI-आधारित यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट प्रदर्शन में सुधार” विषय पर सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को वेबसाइट डेवलपमेंट, यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका से परिचित कराना था।
सेमिनार में AI और वेब डेवलपमेंट, AI-पावर्ड यूजर एक्सपीरियंस, वेबसाइट स्पीड एवं परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन, AI-बेस्ड परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग, AI के माध्यम से पर्सनलाइज्ड यूजर एक्सपीरियंस तथा AI आधारित वेबसाइटों के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।


कार्यक्रम में Laxmi Kumari, GJUS&T Student एवं B.Tech CSE (AI-ML) की छात्रा ने होस्ट की भूमिका निभाई। वहीं Er. Manmohan Singla, बतौर मेंटर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार AI तकनीक का उपयोग वेबसाइट की स्पीड, परफॉर्मेंस, यूजर बिहेवियर और अनुभव को बेहतर बनाने के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। विद्यार्थियों ने विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने के साथ-साथ AI के बदलते उपयोग और भविष्य की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
यह सेमिनार 20 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और AI एवं डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े नए तकनीकी पहलुओं को समझा। HiDM द्वारा आयोजित यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।

