महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मैच 14 में गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 45 रनों से हराया। यह मुकाबला वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में खेला गया। यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
पहली पारी में गुजरात जायंट्स की ओर से बेथ मूनी और डैनी वायट हॉज ने पारी की शुरुआत की, लेकिन डैनी वायट जल्दी आउट हो गईं। बेथ मूनी ने 34 गेंदों में 38 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाज़ी क्रम ज़्यादा योगदान नहीं दे सका, लेकिन सोफी डिवाइन ने शानदार पारी खेलते हुए 42 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। गुजरात जायंट्स ने 8 विकेट पर 153 रन बनाए। यूपी वॉरियर्स की ओर से क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन और क्लोई ट्रायन ने विकेट लिए।
https://twitter.com/wplt20/status/2014391619219255594
दूसरी पारी में यूपी वॉरियर्स की शुरुआत मेग लैनिंग और किरण नवगिरे ने की, लेकिन पूरी बल्लेबाज़ी लाइन-अप बुरी तरह बिखर गई। केवल फोएबी लिचफील्ड और क्लोई ट्रायन ही कुछ संघर्ष कर सकीं। फोएबी लिचफील्ड ने 27 गेंदों में 32 रन और क्लोई ट्रायन ने 22 गेंदों में 30 रन बनाए। गुजरात जायंट्स की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर, काश्वी गौतम, सोफी डिवाइन, एशले गार्डनर और राजेश्वरी गायकवाड़ ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए यूपी वॉरियर्स को 17.3 ओवर में 108 रनों पर रोक दिया।
राजेश्वरी गायकवाड़ को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
https://twitter.com/wplt20/status/2014397187120365854
