हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी एंड प्रोग्राम (S.A.P.) के अंतर्गत “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान परिसर, में आयोजित हुआ।
सेमिनार का संचालन HiDM की छात्रा साक्षी बंसल ने किया। कार्यक्रम के मेंटर इंजीनियर मनमोहन सिंगला रहे, जिन्होंने आधुनिक डिजिटल युग में वीडियो कंटेंट की बढ़ती मांग और वीडियो एडिटिंग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को कैपकट के विभिन्न एडिटिंग टूल्स, ट्रांजिशन्स, इफेक्ट्स, टेक्स्ट एनिमेशन, ऑडियो एडिटिंग तथा प्रोफेशनल वीडियो निर्माण की तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लाइव डेमो के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक और प्रभावशाली वीडियो तैयार करने की प्रक्रिया को भी समझाया गया। ‘

कार्यक्रम में निम्नलिखित विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई:
• कैपकट का परिचय एवं महत्व
• कैपकट के एडिटिंग टूल्स और फीचर्स
• सोशल मीडिया के लिए वीडियो कंटेंट निर्माण
• कैपकट का भविष्य और करियर अवसर
• कैपकट के फायदे एवं सीमाएँ
अपने संबोधन में इंजीनियर मनमोहन सिंगला ने कहा कि वर्तमान समय में वीडियो कंटेंट डिजिटल मार्केटिंग का सबसे प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवीनतम डिजिटल ट्रेंड्स से अपडेट रहने तथा एडिटिंग स्किल्स को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
सेमिनार के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने वीडियो एडिटिंग, कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल मार्केटिंग एवं फ्रीलांसिंग से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विस्तार से समाधान किया गया। प्रतिभागियों ने सेमिनार को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताया।
यह सेमिनार विद्यार्थियों के डिजिटल कौशल, रचनात्मकता और करियर विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।