Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM में “Impact of Social Media on Consumer Buying Behaviour” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा

    August 3, 2026

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    HiDM में “Business Website Performance Analytics System” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » नशामुक्त समाज की स्थापना में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : प्रो. नरसी राम बिश्नोईz
    हिसार न्यूज August 13, 2025

    नशामुक्त समाज की स्थापना में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : प्रो. नरसी राम बिश्नोईz

    गुरु जांभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों और अधिकारियों द्वारा सामूहिक शपथ ग्रहण का दृश्य।
    गुजवि में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों और अधिकारियों ने ली शपथ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। अपने प्रेरक संबोधन में कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि भारत युवा शक्ति का देश है और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। दुर्भाग्यवश आज युवाओं का एक बड़ा वर्ग नशे की लत के कारण अपनी ऊर्जा और क्षमता को नष्ट कर रहा है। आंकड़ों से ज्ञात होता है कि देश में करोड़ों लोग नशे की गिरफ्त में हैं, जिनमें अधिकांश युवा हैं। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। पूर्व में प्रतिवर्ष 2500 से 3000 युवाओं की मृत्यु नशे के कारण होती थी, किन्तु अब यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के चलते विभिन्न प्रकार के अपराधों में वृद्धि हो रही है। समाचार पत्र आदि के माध्यम से हेरोइन, चरस, गांजा, अफीम आदि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि के समाचार लगातार सामने आ रहे हैं। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ 15 अगस्त, 2020 को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया गया था। जिसका उद्देश्य युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकना और उन्हें जागरूक करना है। इसके लिए युवाओं को सामाजिक गतिविधियों, खेलकूद तथा राष्ट्र निर्माण संबंधी कार्यक्रमों से जोड़ना आवश्यक है। एनसीसी, स्काउट्स, एनएसएस एवं रेडक्रॉस जैसी संस्थाओं के माध्यम
    से विद्यार्थियों में जनजागरण का विस्तार किया जा सकता है। कुलपति ने आह्वान किया कि विद्यार्थी इस अभियान के संवाहक बनकर समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाएं। कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ.महावीर प्रसाद ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा- निर्देशों के तहत इस शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों एवं सुरक्षा अधिकारियों ने सहभागिता की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में लगभग 2000 विद्यार्थियों ने इस अवसर पर नशा मुक्ति की शपथ ली और संकल्प व्यक्त किया कि वे न तो स्वयं नशा करेंगे और न ही किसी अन्य को इसकी ओर प्रेरित होने देंगे। साथ ही इस विषय में जन-जागरूकता भी
    फैलाएंगे। इसके अतिरिक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पोर्टल पर ई-प्लेज के अंतर्गत 250 विद्यार्थियों ने शपथ लेकर प्रमाण-पत्र प्राप्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक योगदान दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार, तकनीकी सलाहकार प्रो. संदीप राणा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास, डॉ. विनीता, डॉ. सुनीता रानी, डॉ. रामस्वरूप, डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. ज्योति, डॉ. शिवानी, डॉ. समृद्धि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    एनएसएस गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय नशा मुक्त भारत नशा मुक्ति युवा जागरूकता विद्यार्थी संकल्प शपथ ग्रहण हिसार समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगुजविप्रौवि में शैक्षणिक कोर्सों में रिक्त सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग 14 अगस्त को
    Next Article जब भी जीवन प्रभु के मार्ग से विचलित होकर विपरीत चलेगा तब-तब उसके जीवन में कष्ट आएंग
    Jatin Theri

    Related Posts

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    August 3, 2026

    HiDM में “Impact of Social Media on Consumer Buying Behaviour” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा

    सोशल मीडिया आज केवल मनोरंजन और संचार का माध्यम नहीं रहा, बल्कि यह उपभोक्ताओं के…

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    HiDM में “Business Website Performance Analytics System” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा

    August 1, 2026

    HiDM में “Neuromarketing and Consumer Psychology in Digital Marketing” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा

    July 27, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    कुमारी सैलजा का कार्यकर्ताओं से जीत के लिए पूरी ताकत लगाने का आह्वान

    February 14, 2025

    हरियाणा नगर निगम चुनाव 2025 कांग्रेस की रणनीति पर अहम बैठक

    February 9, 2025

    महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की जीत का जश्न, नायब सैनी बोले- “भाजपा-महायुती अहे… एक है तो ‘सेफ’ है”

    November 23, 2024

    एसएस राजामौली की नई फिल्म मेड इन इंडिया का टाइटल टीज़र लॉन्च

    September 19, 2023
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.