Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Vadh 2’ की घोषणा – संजय मिश्रा और नीना गुप्ता नए किरदारों में लौटेंगे, फिल्म 6 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी

    October 27, 2025

    ‘Human कोकीन’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट; 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

    October 27, 2025

    माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड को हराया।

    October 27, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025

      प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

      September 1, 2025

      दुष्यंत चौटाला की बदौलत महिलाओं को मिला पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण : शीला भ्याण

      August 26, 2025

      लोकतंत्र, जनसांख्यिकी लाभ और कुशल कार्यबल भारत की सबसे बड़ी ताकत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

      August 26, 2025

      कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में 6 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

      August 24, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      Volvo EX30 भारत में लॉन्च – Volvo का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV, 480 km रेंज के साथ |

      October 25, 2025

      होंडा ने लॉन्च किया स्पेशल एडिशन CBR1000RR-R Fireblade SP सिर्फ 12 यूनिट्स तक सीमित |

      October 23, 2025

      2026 Kawasaki Z900 भारत में लॉन्च हुई |

      October 18, 2025

      निसान मैग्नाइट AMT अब CNG किट के साथ उपलब्ध |

      October 18, 2025

      ट्रायम्फ़ ने Speed Triple 1200 RX लॉन्च किया |

      October 17, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » जिधर युवा शक्ति के कदम चलें, उधर सत्ता चले : तरुण जैन
    राजनीति September 28, 2024

    जिधर युवा शक्ति के कदम चलें, उधर सत्ता चले : तरुण जैन

    जिधर युवा शक्ति के कदम चलें, उधर सत्ता चले : तरुण जैन
    जिधर युवा शक्ति के कदम चलें, उधर सत्ता चले : तरुण जैन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जनता के उम्मीदवार तरुण जैन के युवा साथियों द्वारा आयोजित युवा शक्ति सम्मेलन में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मॉडल टाउन में आर्य समाज मंदिर के पास आयोजित किए गए इस सम्मेलन में शहरभर से हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया और हाथ उठाकर तरुण जैन को समर्थन देने का ऐलान किया। युवाओं की एकजुटता देखकर तरुण जैन ने भावुक होकर कहा कि इन युवाओं ने नई ऊर्जा व नई शक्ति का संचार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा देश सर्वाधिक युवाओं वाला देश है और युवा चाहें तो क्या नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जिधर युवा शक्ति के कदम चलते हैं, सत्ता उधर ही चलती है। इसलिए यहां उपस्थित समस्त युवा हिसार में परिवर्तन के सूत्रधार हैं। अब यही सूत्रधार हिसार की समस्याओं के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शहर को खुशहाली की तरफ बढ़ाएंगे। युवा शक्ति सम्मेलन में युवाओं ने अपने प्रिय नेता तरुण जैन को फूल मालाएं व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। हर तरफ पीले पटके पहने युवा शक्ति के स्रोत के रूप में दिखाई दिए। इस अवसर पर तरुण जैन ने कहा कि हमारा शहर हिसार संभावनाओं का शहर है। यहां पर विकास की अथाह संभावनाएं हैं और इसका सुधारीकरण व सौंदर्यीकरण करके खुशहाल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब युवा शक्ति का साथ मिल गया है तो हिसार को खुशहाल बनाने का अभियान सरलता से पूरा हो जाएगा। इस दौरान जैन ने 5 अक्टूबर को ईवीएम में बिजली के खंभे के सामने वाला बटन दबाने का आह्वान भी किया। तरुण जैन ने कहा कि यह विडंबना ही है कि शहरवासियों की उम्मीदों व अपेक्षाओं पर पानी फेरते हुए पिछले दो दशक में जनप्रतिनिधियों ने हिसार को गर्तमें ले जाने का काम किया है। विधायक व मंत्री ने बड़ी-बड़ी बातें व दावे करके वोट तो बटोर लिए लेकिन विकास के नाम पर हिसारवासियों को केवल आश्वासन थमा दिए। उन्होंंने कहा
    कि पूरा हिसार इस बात का गवाह है कि 20 साल पहले जिन चौराहों व मार्गों पर जलभराव होता था, आज भी वहां वैसी ही स्थिति है। आज भी जगह-जगह कूड़े के ढेर व बेसहारा पशुओं को देखा जा सकता है। इसके साथ ही टूटी-फूटी सडक़ें, ठप्प सीवर व्यवस्था, दूषित पेयजल आपूर्ति व ट्रैफिक जाम की समस्या जस की तस है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के समर्थन से इन समस्याओं का निवारण करके स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ व खुशहाल हिसार बनाया जाएगा। जैन ने कहा कि इसके साथ ही युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करके उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। जैन ने कहा कि जिन युवाओं को अपने करियर पर समय लगाना चाहिए था, वे युवा महीनों प्रोपर्टी आई-डी की खामियां ठीक करवाने की लाइन में लगे रहे। इसके बावजूद उनके हाथ निराशा ही लगी। इसी भांति रोजगार की इच्छा रखने वाले युवाओं को भी विधायक व मंत्री ने हमेशा वादों का झुनझुना ही पकड़ाया है। इसलिए अब युवाओं को एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ना होगा और हिसार को विकसित करने के अभियान में खुलकर सहयोग करना होगा।

    उम्मीदवार तरुण जैन तरुण जैन हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हिसार लोकसभा चुनाव 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहिसार की प्रगति के लिए टॉर्च से करेंगे उजाला ः सावित्री जिन्दल
    Next Article आदमपुर की पहचान कभी मिटने नहीं दूंगा : कुलदीप बिश्नोई
    Vishakha Aggarwal

    Related Posts

    ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

    September 1, 2025

    प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

    September 1, 2025

    नगर निगम ने स्मॉल वंडर स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया |

    August 29, 2025

    हरियाणा शहर में स्वच्छता अभियान युद्धस्तर पर |

    August 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    मनोरंजन
    October 27, 2025

    Vadh 2’ की घोषणा – संजय मिश्रा और नीना गुप्ता नए किरदारों में लौटेंगे, फिल्म 6 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी

    साल 2022 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘Vadh’ को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना मिली…

    ‘Human कोकीन’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट; 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

    October 27, 2025

    माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड को हराया।

    October 27, 2025

    सिडनी में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरे वनडे में रो-को का जलवा।

    October 26, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    9 स्किल्स  जो आपको बनाएंगी एक सफल कंटेंट राइटर

    March 25, 2022

    पीएम मोदी को नाइजीरिया में मिला बड़ा सम्मान द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से नवाजा

    November 18, 2024

    नियमित रूप से दांतों की सफाई के लाभ

    August 31, 2022

    डिजिटल स्माइल डिजाइन: नई मुस्कान पाने का एक तरीका

    September 15, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2025 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.