Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » जनता के उम्मीदवार तरुण जैन को बार एसोसिएशन ने किया सम्मानित
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 September 20, 2024

    जनता के उम्मीदवार तरुण जैन को बार एसोसिएशन ने किया सम्मानित

    Public candidate Tarun Jain Bar Association honored
    Public candidate Tarun Jain Bar Association honored
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिसार विधानसभा से जनता के उम्मीदवार तरुण जैन ने हिसार बार एसोसिएशन में पहुंचकर वकीलों से मुलाकात करके शहर के विकास की भावी योजनाओं से अवगत करवाया। इस दौरान एसोसिएशन ने तरुण जैन को सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर तरुण जैन ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिसार बार एसोसिएशन का देश-प्रदेश में नाम है और यहां के अधिवक्ताओं की अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि वकील न्याय का मार्ग प्रशस्त करते हैं, इसी भांति चुनाव निशान बिजली का खंभा समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त करेगा। तरुण जैन ने कहा कि नेताओं व मंत्रियों ने पिछले कई वर्षों तक हिसार की जनता को बरगलाने का काम किया है। नेताओं ने झूठे वादे व बड़ी-बड़ी बातें करके वोट तो हासिल कर लिए लेकिन हिसार के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसलिए इस विधानसभा चुनाव में वोट के लिए सेवा का ड्रामा करने वाले नेताओं से हिसार की जनता को सावधान रहना होगा।
    तरुण जैन ने कहा कि हिसार में बदलाव की बयार है और जनता अब चुनाव निशान बिजली के खंभे के सामने वाला बटन दबाकर नए युग की शुरूआत करेगी। उन्होंने कहा कि हिसार की जनता वर्षों से भ्रष्टाचार की मार झेल रही है, बिजली के खंभे के प्रकाश में ही भ्रष्टाचार का अंधियारा दूर होगा। उन्होंने कहा कि शहरवासी कई वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। जैन ने कहा कि नेताओं व मंत्रियों को पिछले कई वर्षों तक शहर के विकास का मौका मिला लेकिन उन्होंने जनभावनाओं से खिलवाड़ किया है। अब एक बार फिर वही नेता विकास करने एवं समस्याओं के समाधान की डफली बजा रहे हैं लेकिन इस बार जनता उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी और बिजली के खंभे के सामने वाले निशान का बटन दबाकर जीत दिलवाएगी।
    उन्होंने कहा कि ठप्प सीवरेज व्यवस्था, जगह-जगह कूड़े के ढेर, दूषित पेयजल आपूर्ति व बेसहारा पशुओं के कारण शहर की जनता काफी परेशान है। इतना ही नहीं प्रोपर्टी आई-डी की खामियों के कारण हिसार की जनता ने जो पीड़ा सही है, समस्त हरियाणा इस बात का गवाह है। उन्होंने कहा कि बरसाती पानी की समुचित निकासी न होने के कारण भी जनता त्रस्त है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए हिसारवासी कई बार आंदोलन कर चुके हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान करके हर शहरवासी को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इतना ही नहीं युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर करने की भी योजना है। इसके साथ ही मातृशक्ति का सम्मान व महिला सशक्तीकरण के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। तरुण जैन ने हिसार के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जलपान कार्यक्रमों व चाय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़ देखकर जैन ने भावुक होकर कहा कि हिसार की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार बिजली के खंभे के चुनाव निशान को सर्वाधिक वोट व समर्थन मिलेगा।

    तरुण जैन हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हिसार न्यूज हिसार लोकसभा चुनाव 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleविकसित देशों की तर्ज नि:शुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा के लिए बनाएंगे कानून : सरदाना
    Next Article नलवा हलके के हजारों युवाओं को मिली बिना खर्ची बिनापर्ची सरकारी नौकरी : रणधीर पनिहार
    Vishakha Aggarwal

    Related Posts

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026

    HiDM ने आयोजित किया 7वां वार्षिक सर्टिफिकेशन समारोह, उत्कृष्ट छात्रों को किया सम्मानित

    April 1, 2026

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग ने धूमधाम से मनाई अपनी 7वीं वर्षगांठ

    April 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    May 7, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    हिसार, 6 मई:हिसार में युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से एक…

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    गुरु जंभेश्वर आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर | आत्मनिर्भर बनें

    April 2, 2025

    ICSI CSEET 2023 परीक्षा पंजीकरण प्रक्रिया ICSI की आधिकारिक वेबसाइट SMASH.ICSI.EDU पर शुरू हुई

    April 18, 2023

    लुवास हिसार की बैडमिंटन टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, अखिल भारतीय कृषि विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में रनर-अप रही टीम

    May 23, 2025

    एयरपोर्ट पर सवाल उठाने वाले अटैची लेकर हवाई सफर करते दिखाई देंगे : नैना चौटाला

    May 18, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.