हरियाणा की नौकरशाही में अपने स्पष्ट विचारों, जनहित के कामों और सामाजिक जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले आईएएस अधिकारी अशोक गर्ग की एक बार फिर हिसार में वापसी हो गई है। प्रशासनिक गलियारों में यह तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है, तो वहीं शहरवासियों में उनके फिर से आने से एक नई ऊर्जा और उम्मीद का माहौल देखा जा रहा है। हिसार के अर्बन एस्टेट में रहने वाले अशोक गर्ग इससे पहले भी नगर निगम कमिश्नर के रूप में हिसार में सेवाएं दे चुके हैं। उस समय उन्होंने सफाई कर्मचारियों के कल्याण, महिला स्वच्छता कर्मियों के साथ सार्वजनिक भोज, और गरीब बच्चों के लिए पुस्तकालय जैसी पहलें शुरू कर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया था। अशोक गर्ग का प्रशासनिक रिकॉर्ड साफ-सुथरा और जनभावनाओं से जुड़ा रहा है। वे अक्सर उन मुद्दों पर काम करते हैं जो आमतौर पर अफसरशाही से दूर माने जाते हैं। यही वजह है कि उन्हें लेकर जनता के बीच एक अलग तरह का भरोसा बना हुआ है। अब जब उनकी घर वापसी हुई है, तो शहर की जनता को फिर से यह उम्मीद बंधी है कि अशोक गर्ग की कार्यशैली से नगर विकास और जनसेवा को नई दिशा मिलेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आईएएस अशोक गर्ग की वापसी से हिसार में नई उम्मीदों का संचार
Previous Articleराजनीतिक मतभेद भुलाकर साझा समाधान की पहल
Next Article अब चंडीगढ़ व गुड़गांव से सीधे जुड़ा हिसार