हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) में 15 सितंबर 2025 को “Unlocking E-Commerce with Snapdeal: From Deals Platform to Value-Focused Marketplace” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को ई-कॉमर्स और ऑनलाइन मार्केटप्लेस की कार्यप्रणाली से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को Snapdeal के प्लेटफॉर्म फीचर्स, इसकी विशेषताओं और मार्केटप्लेस के बदलते स्वरूप के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही सेलर्स और MSMEs के लिए उपलब्ध अवसरों, ई-कॉमर्स से जुड़ी चुनौतियों और उनसे निपटने की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

सेमिनार में Snapdeal से जुड़ी हालिया innovations और initiatives के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई, जिससे उन्हें ई-कॉमर्स क्षेत्र में हो रहे बदलावों को समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में Alisha Arora, HiDM Student, ने होस्ट की भूमिका निभाई, जबकि Er. Manmohan Singla, Digital Marketing Coach & Trainer, ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को ई-कॉमर्स, डिजिटल मार्केटप्लेस और ऑनलाइन बिजनेस स्ट्रेटेजी को करीब से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही और उन्हें डिजिटल मार्केटिंग के साथ ई-कॉमर्स के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त हुई।

