Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हिसार को पैरिस व इंदौर बनाने के ख्वाब दिखाने वाले नेताओं से बचकर रहें शहरवासी : तरुण जैन
    राजनीति September 25, 2024

    हिसार को पैरिस व इंदौर बनाने के ख्वाब दिखाने वाले नेताओं से बचकर रहें शहरवासी : तरुण जैन

    हिसार को पैरिस व इंदौर बनाने के ख्वाब दिखाने वाले नेताओं से बचकर रहें शहरवासी : तरुण जैन
    हिसार को पैरिस व इंदौर बनाने के ख्वाब दिखाने वाले नेताओं से बचकर रहें शहरवासी : तरुण जैन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जनता के उम्मीदवार तरुण जैन ने जनसंपर्क अभियान को और गति देते हुए हिसार की नई सब्जी मंडी, लाहौरिया चौक व तोशाम रोड पर
    स्थित आईटीआई के पास डोर-टू- डोर लोगों से मुलाकात करके ईवीएम में बिजली के खंभे के सामने वाले बटन को दबाने की अपील की। अपने साथियों व समर्थकों के साथ वे प्रात: नई सब्जी मंडी पहुंचे और वहां के बुरे हालात देखकर परेशान हो गए। उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात करके विधानसभा चुनाव में साथ देने का आह्वान किया। जैन ने व्यापारियों से अपनी विचारधारा व हिसार के विकास से जुड़ी योजनाएं भी साझा की। इस दौरान बहुत से व्यापारियों ने सब्जी मंडी में व्याप्त समस्याओं सेभी अवगत करवाया। तरुण जैन ने कहा कि यह हिसार शहर की विडंबना ही है कि इसे पैरिस व इंदौर बनाने के ख्वाब दिखाकर पिछले बीस वर्ष से नेता वोट बटोर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दशक से शहरवासी हिसार में पैरिस व इंदौर खोज रहे हैं लेकिन उन्हें तो केवल कूड़े के ढेर, ठप्प सीवर व्यवस्था व गलियों में बहता दूषित पानी ही मिला है। इतना ही नहीं दूषित पेयजल आपूर्ति, बेसहारा पशुओं का जमावड़ा व ट्रैफिक जाम हिसार के पर्यायवाची बन गए हैं। जैन ने कहा कि बरसाती पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। इतनी बदहाली के बावजूद नेता फिर से जनता को बरगलाने के लिए सडक़ों पर निकल चुके हैं।
    जनता के उम्मीदवार तरुण जैन ने कहा कि कॉलोनियों के भीतर की सडक़ों की बात तो दूर की है, दिल्ली रोड की जर्जर हालत किसी से छिपी नहीं है। इस रोड पर शहरवासी अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं के कारण नागरिक कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं लेकिन नेताओं ने कोई सार्थक कदम उठाने की अपेक्षा वादों में कोई कमी नहीं रखी है। जैन ने कहा कि शहरवासियों को पैरिस व इंदौर नहीं चाहिए बल्कि स्वच्छ, सुंदर व खुशहाल हिसार चाहिए। इसलिए चुनाव निशान बिजली के खंभे के सामने वाला बटन दबाने का आह्वान किया गया है क्योंकि इस खंभे के प्रकाश में ही बदहाली का अंधियारा दूर होगा और खुशहाली की शुरुआत होगी। जैन ने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नेता चुनाव होते ही गायब हो जाते हैं लेकिन वे वायदा करते हैं कि 24 घंटे हिसार की जनता के बीच रहेंगे और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हिसार मेरा अपना परिवार है, इस परिवार की भलाई के लिए जितना भी काम किया जाए वह कम है।

    तरुण जैन हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हिसार लोकसभा चुनाव 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहिसार की जनता ही हमारी पार्टी, टॉर्च निशान को दें समर्थ: सावित्री जिन्दल
    Next Article कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी की राजनीति करती है : रामनिवास घोड़ेला
    Vishakha Aggarwal

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    खनिजों की डील होते ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी यूक्रेन को 2,000 करोड़ की सौगात

    May 3, 2025

    हलका वासियों की पगड़ी कभी नहीं झुकने दूंगा : वीरेंद्र चौधरी

    September 20, 2024

    सर्वेश हेल्थ सिटी ने आई बर्ड इंटरनेशनल स्कूल में लगाया सामान्य एवं डेंटल चेक अप कैंप

    July 16, 2023

    स्नैपड्रैगन 4Gen SoC के साथ Vivo Y200 5G भारत में लॉन्च; जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

    October 23, 2023
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.