Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » देश के लोकतंत्र, सविधान, संस्कृति और भाईचारे को बचाने के लिए भाजपा को करें सत्ता से बाहर: कुमारी सैलजा
    राजनीति May 18, 2024

    देश के लोकतंत्र, सविधान, संस्कृति और भाईचारे को बचाने के लिए भाजपा को करें सत्ता से बाहर: कुमारी सैलजा

    कुमारी सैलजा
    कुमारी सैलजा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Hisar Lokhsabha Election 2024 : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने कहा कि देश के लोकतंत्र, संविधान, संस्कृति और भाईचारे को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना ही होगा और इसके लिए 25 मई को कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के सामने वाला बटन दबाना होगा। इस जुमलेबाज सरकार पर ज्यादा भरोसा मत करना, दस साल भरोसा करके आपने देख लिया है ना। ये सरकार हक मांगने और जुर्म के खिलाफ आवाज उठाने पर लाठियां बरसाती है। कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों का दौरा कर जनसभाएं की और अपने लिये वोट की अपील की। गांव बोदीवाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है क्योंकि भाजपा की विचारधारा देश के लिए घातक है।

    कुमारी सैलजा
    कुमारी सैलजा

    देश के लोकतंत्र, संविधान, संस्कृति और भाईचारे को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा। ये ताकत आपके हाथों में हैं क्योंकि लोकतंत्र में वोट की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि ये तानाशाही सरकार इस देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। दस साल आपने जुमलेबाज सरकार को देख लिया आज दस बार आपको फिर मौका मिला है इस बार पहले वाली गलती मत करना। आप सोच सकते है कि भाजपा सरकार में किसानों, युवाओं और गरीबों को क्या मिला। अब किसके इंतजार में बैठे हो ये जुमलेबाज सरकार आपको कुछ नहीं सकती। लोकतंत्र में जनता के काम होते है और तानाशाही शासन में केवल और केवल जनता का शोषण होता है। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी में आज इस भाजपा सरकार से कोई खुश नहीं हैं। किसानों को खुशहाली चाहिए नहीं मिली, युवाओं को रोजगार चाहिए नहीं मिला, गरीबों का सुविधाएं चाहिए नहीं मिली अगर देश को कुछ मिला है तो वह बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार ही है। इस सरकार के राज में जो अमीर था वह और अमीर हो गया और गरीब और गरीब होता जा रहा है। इस देश में पीएम के मित्र अंबानी और अडानी सबसे ज्यादा अमीर हुए है और कुछ अमीर देश का पैसा लेकर भाग गए और विदेश में बैठकर ऐश कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज हक मांगों या जुर्म के खिलाफ आवाज उठाओं तो लाठी मिलती है। उन्होंने कहा कि आज में आपके दरबार में हाजिर हूं वोट मांगने आई हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने का वायदा किया है, कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती भी है कांग्रेस के वायदे और घोषणाएं जुमले नहीं होते, आज भाजपा जुमलेबाज पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार की महिला को बिना शर्त के एक लाख रुपये प्रतिवर्ष प्रदान करने के लिए महालक्ष्मी योजना की शुरुआत करने का संकल्प लिया है। यह राशि परिवार की महिला बुजुर्ग के बैंक खाते में भेजी जाएगी परिवार में बुजुर्गमहिला नहीं होने पर परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य के खाते
    में राशि भेजी जाएगी। महिलाओं को केंद्र सरकार की आधी 50 प्रतिशत नौकरी आरक्षित की जाएगी। महिलाओं को वेतन में होने वाले भेदभाव को रोकने के लिए समान काम समान वेतन का सिद्धांत लागू किया जाएगा। महिलाओं को दिए जाने वाले संस्थागत ऋण की मात्रा भी वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय, युवा न्याय, महिला न्याय गारंटी का ऐलान कर चुकी हैं। किसानों के लिए कांग्रेस 05 ऐसी गारंटियां लेकर आई है जो उनकी सभी समस्याओं को जड़ से खत्म कर देंगी। एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा और फसलों का भाव स्वामीनाथन के फार्मुला के अनुसार दिया जाएगा, कृषि सामग्रियों पर लगाया गया जीएसटी हटाया जाएगा, ऋण माफी की राशि के निर्धारण के लिए कृषि ऋण माफी आयोग का गठन किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, पूर्व विधायक कुलबीर सिंह बैनीवाल, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, डा. विनीत पुनिया, डा. वीरेंद्र सिवाच, अरविंद शर्मा, नवनीत गोदारा, सुधीर गोदारा, अनिल ज्याणी, सुरेंद्र लेघा, लक्ष्य गर्ग आदि मौजूद थे।

    hisar Hisar Lokhsabha Election 2024: Hisar news कुमारी सैलजा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleभाजपा के 10 वर्ष के शासन में देश नेे की अभूतपूर्व तरक्की : इंदिरा देवी
    Next Article भारत की विदेश नीति का हर देश कायल, दूसरे देशों से रिश्ते मधुर हुए : रणजीत
    Arju Poonia

    Related Posts

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ मूवी ट्रेलर आउट, रानी मुखर्जी अपने बच्चों के लिए देश के खिलाफ लड़ती हुई एक माँ के अनोखे अंदाज़ में नज़र आई

    February 23, 2023

    विधायक ने अपनी जिम्मेवारी नहीं निभाई, इसीलिए शहर में लग रहे ‘गो बैक’ के पोस्टर : रामनिवास राड़ा

    September 19, 2024

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2022: सेमिनार में फ्रीलान्स डिजिटल मार्केटर बनने के गुर बताये

    August 23, 2022

    गुरुकुल धीरणवास में हुआ वैदिक परंपराओं का अनुपम आयोजन, 200 युवाओं के लिए योग व चरित्र निर्माण शिविर 29 मई से

    May 17, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.