Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से कश्मीर के लाल चौक तक जाने वाली ‘तिरंगा यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी
    राजनीति August 12, 2025

    मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से कश्मीर के लाल चौक तक जाने वाली ‘तिरंगा यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी

    मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर चंडीगढ़ से कश्मीर के लाल चौक तक जाने वाली ‘तिरंगा यात्रा’ की शुरुआत, जिसमें लोग हाथों में तिरंगा झंडा और बैनर लिए उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
    मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से कश्मीर के लाल चौक तक जाने वाली ‘तिरंगा यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज संत कबीर कुटीर, चंडीगढ़ से ‘तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा पंजाब से होते हुए कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक तक पहुंचेगी और 18 अगस्त को संपन्न होगी। मीडिया छात्र संघ द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य देश में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना और देशभक्ति की भावना को प्रबल करना है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यात्रा में भाग लेने वाली 100 से अधिक छात्राओं को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का नेतृत्व और प्रबंधन पूरी तरह छात्राओं के हाथ में होना महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण है। जब बेटियां किसी अभियान का नेतृत्व करती हैं, तो उसमें संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प कई गुना बढ़ जाता है। यह यात्रा न केवल हरियाणा की बेटियों के साहस को दर्शाती है, बल्कि पूरे देश की महिलाओं की शक्ति का भी प्रतिनिधित्व करती है। श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। हाल ही में संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की अपनी संप्रभुता की रक्षा के संकल्प का प्रमाण है। इसमें भारत की दो बेटियों – विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी – ने साहसपूर्वक नेतृत्व करते हुए देश को इस अभियान के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संदेश है कि जो कोई भी भारत की सुरक्षा और सम्मान को चुनौती देगा, उसे हमारे बहादुर सैनिक करारा जवाब देंगे। आज का ‘नया भारत’ मजबूत, आत्मनिर्भर और तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा, “तिरंगा हमारे दिलों में है, हमारे कार्यों में है और यह हमारा गौरव है। यह हमारे पूर्वजों के त्याग और देशभक्ति की अमूल्य विरासत है।” उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाएगा और इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘भारत माता’ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ के नारे गूंज उठे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, मीडिया छात्र संघ के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    कश्मीर चंडीगढ़ तिरंगा यात्रा देशभक्ति पंजाब महिला सशक्तिकरण लाल चौक सीएम सैनी स्वतंत्रता दिवस हरियाणा समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleउच्च गुणवत्तायुक्त बीज किसानों तक पहुंचाना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता: प्रो. बी.आर. काम्बोज
    Next Article शहरों में विकास का खाका तैयार 523 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी
    Jatin Theri

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    टोहाना में 16 दिसंबर को सेवानिवृत्त सैनिक संगठन एवं सेवा भारती का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन

    December 13, 2022

    हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जल्द, सीईटी परीक्षा की तैयारियों पर भी खास जोर

    July 22, 2025

    ट्विटर को बंद करना पड़ा पेड ब्लू टिक, फेक अकाउंट के चलते एक कंपनी को हुआ अरबों का नुकसान, जानिए पूरा सच

    November 13, 2022

    ‘Human कोकीन’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट; 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

    October 27, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.