Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को सुपर ओवर में हराया

    October 22, 2025

    आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ होगी होली 2026 में रिलीज़ |

    October 22, 2025

    सनी देओल ने अपने आगामी फिल्म ‘गब्बरु’ का मोशन पोस्टर किया जारी |

    October 22, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025

      प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

      September 1, 2025

      दुष्यंत चौटाला की बदौलत महिलाओं को मिला पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण : शीला भ्याण

      August 26, 2025

      लोकतंत्र, जनसांख्यिकी लाभ और कुशल कार्यबल भारत की सबसे बड़ी ताकत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

      August 26, 2025

      कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में 6 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

      August 24, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      2026 Kawasaki Z900 भारत में लॉन्च हुई |

      October 18, 2025

      निसान मैग्नाइट AMT अब CNG किट के साथ उपलब्ध |

      October 18, 2025

      ट्रायम्फ़ ने Speed Triple 1200 RX लॉन्च किया |

      October 17, 2025

      टोयोटा ने लॉन्च किया अर्बन क्रूज़र हाईराइडर एरो एडिशन |

      October 17, 2025

      SKODA Octavia RS 2025 – 17 अक्टूबर को होगी लॉन्च |

      October 10, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » मिड टाउन ग्रैंड में 26 जुलाई को मनाया जाएगा अग्रवाल महिला विकास समिति का तीज सिंधारा उत्सव
    हिसार न्यूज July 17, 2025

    मिड टाउन ग्रैंड में 26 जुलाई को मनाया जाएगा अग्रवाल महिला विकास समिति का तीज सिंधारा उत्सव

    A group of women in coordinated red traditional attire pose together indoors for a photo, celebrating or promoting the upcoming Teej Sindhara festival.
    मिड टाउन ग्रैंड में 26 जुलाई को मनाया जाएगा अग्रवाल महिला विकास समिति का तीज सिंधारा उत्सव।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • अग्रवाल महिला विकास समिति का तीज सिंधारा उत्सव 26 जुलाई को, दिखेगा गुजराती फ्लेवर
    • अग्रवाल महिला विकास समिति के तीज सिंधारा उत्सव में 26 जुलाई को चुने जाएंगे हमारी बा व बेन एवं म्हारो डिकरो व डिकरी

    सामाजिक व सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़ी अग्रवाल महिला विकास समिति का तीज सिंधारा उत्सव 26 जुलाई को मिड टाउन ग्रैंड में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार हिसारवासियों को इस उत्सव में गुजराती फ्लेवर से साक्षात्कार करने का अवसर मिलेगा। तीज सिंधारा उत्सव को नए आयाम प्रदान करने के लिए कौन बनेगी हमारी बा और बेन एवं म्हारो डिकरो और डिकरी स्पर्धा का आयोजन भी किया जाएगा। 26 जुलाई को आयोजित होनेवाले तीज सिंधारा उत्सव की तैयारियों के संदर्भ में अग्रवाल महिला विकास समिति की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं नेबैठक आयोजित की। इस बैठक में समिति की अध्यक्ष अनुपमा अग्रवाल, सचिव लता सिंगल, उपाध्यक्ष रेखा केडिया,
    कोषाध्यक्ष निशा गुप्ता, उपसचिव अमिता गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य पिंकी गोयल, अनीता गोयल, सुमन गुप्ता, रीना सातरोडिय़ा, रोजी बंसल, इंदु गुप्ता व प्रीति जिंदल सहित समस्त सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान उत्सव के विविध आयामों पर चर्चा की गई। समिति की अध्यक्ष अनुपमा अग्रवाल ने बैठक में बताया कि हिसारवासी हर वर्ष वही तीज क्वीन स्पर्धा देखकर बोझिल हो चुके हैं। इसलिए इस बार उत्सव में गुजराती थीम रखा गया है। इसमें गुजराती बा और बेन चुने जाएंगे। इसी भांति म्हारो डिकरो व म्हारो डिकरी स्पर्धा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रुप गरबा विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। शॉपिंग के लिए 50 से अधिक स्टॉल रहेंगे। दर्शकों के मनोरंजन के लिए तंबोला, लक्की ड्रॉ व सरप्राइज गिफ्ट भी रहेंगे। कई तरह के फूड स्टॉल के माध्यम से लोगों को विभिन्न व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका भी मिलेगा। इस उत्सव को सफल बनाने में नेहा ज्वैलर्स का विशेष सहयोग रहेगा। इसके साथ ही लाहौरिया वस्त्र निकेतन, रियासत, सोनी ब्रदर्स, महाराजा कैटर्स, बंसल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज व किड्स स्टेशन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंनेबताया कि तीज सिंधारा उत्सव में हिसार की विधायक सावित्री जिंदल मुख्यातिथि रहेंगी और पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, डॉ. प्रतिमा गुप्ता व समाजसेविका पंकज संधीर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। समाजसेविका कविता बंसल, पुनीता गुप्ता, मधु बंसल, ज्योति डालमिया व कविता केडिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को शॉपिंग स्टॉल्स प्रात: 11.30 बजे शुरू हो जाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 5 बजे शुरू होंगे। समस्त हिसारवासियों के लिए उत्सव में एंट्री फ्री रहेगी।

    26 जुलाई तीज अग्रवाल महिला विकास समिति गरबा नाइट गुजराती थीम तंबोला इवेंट तीज सिंधारा उत्सव बा और बेन स्पर्धा महिला संगठन हिसार म्हारो डिकरो डिकरी शॉपिंग स्टॉल्स सांस्कृतिक कार्यक्रम हिसार इवेंट हिसार उत्सव
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगुजविप्रौवि और हर घर औषधि फाउंडेशन के बीच एमओयू, हर्बल गार्डन के विकास में होगा सहयोग
    Next Article हरियाणा सरकार का ऐतिहासिक कदम: ‘फ्यूचर विभाग’ की स्थापना से भविष्य की मजबूत नींव
    Jatin Theri

    Related Posts

    नगर निगम ने स्मॉल वंडर स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया |

    August 29, 2025

    हरियाणा शहर में स्वच्छता अभियान युद्धस्तर पर |

    August 29, 2025

    हिसार में ‘‘से नो टू प्लास्टिक’’ जागरूकता कार्यक्रम |

    August 29, 2025

    गुजविप्रौवि में चल रहे ई-शिखर सम्मेलन में प्रतिभागियो ने दिखाई प्रतिभा

    August 26, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    October 22, 2025

    वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को सुपर ओवर में हराया

    वेस्टइंडीज का बांग्लादेश दौरा। वेस्टइंडीज इस दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेल…

    आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ होगी होली 2026 में रिलीज़ |

    October 22, 2025

    सनी देओल ने अपने आगामी फिल्म ‘गब्बरु’ का मोशन पोस्टर किया जारी |

    October 22, 2025

    पर्थ में पहले वनडे में रो-को नाकाम रहा!

    October 20, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    पारस इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स ने सीए फाउंडेशन कोर्स कब शुरू करें पर वेबिनार आयोजित किया

    February 21, 2022

    मोदी- ट्रंप मिटिंगः ट्रंप ने कहा, “श्रीमान प्रधानमंत्री मोदी, आप महान हैं।”

    February 14, 2025

    नीदरलैंड में घूमने की जगहें

    March 29, 2023

    गौरव भाटिया: सर्वसमावेशी बजट पेश कर हर वर्ग का दिल जीता

    February 22, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2025 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.